ममता बनर्जी के बाद अब आप ने भी दिया विपक्षी गठबंधन को झटका, सीएम मान ने पंजाब में 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब में इंडिया गठबंधन को झटका लगा है। सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस से गठबंधन की अटकलों को दरकिनार कर पंजाब में सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है। कांग्रेस और आप के बीच राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन हो चुका है। इसके अलावा गुजरात और दिल्ली में भी सीटों पर सहमति बन गई है। पंजाब में आप की बड़े बहुमत वाली सरकार है। ऐसे में यहां लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने पर सहमति नहीं बन रही। आप ने शुरू की तैयारी ऐसे में पंजाब आप ने भी प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले ही […]

अयोध्या में भंडारे के के लिए रामलला के ननिहाल से कार्यकर्ताओं की टीम को सीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

रायपुर। अयोध्‍या में श्रीराम लला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद मंदिर दर्शन के लिए खोल दिया गया है। भक्‍तों को भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अब कोई रोक नहीं है। श्रीराम लला के दर्शन के लिए भक्‍तों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं श्रीराम लला की आराधना और उनके भक्‍तों की सेवा में भगवान राम का ननिहाल कहां पीछे रहने वाला है। श्रीराम के ननिहाल यानी छत्‍तीसगढ़ की ओर से आयोध्‍या आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन कराया जाएगा। इस भंडारे में माता शबरी के प्रसाद का वितरण भक्‍तों को किया जाएगा। बता दें यह भंडारा पूरे दो महीने तक चलेगा। इसके लिए छत्‍तीसगढ़ से ही रसोइयों और कार्यकर्ताओं […]

कपड़ा सुखाने के दौरान दो महिलाओं को लगा करंट , एक महिला की मौत , दूसरी गंभीर

  गरियाबंद। बुधवार सुबह नगर के आजाद चौक स्थित एक घर में दुखद घटना हो गई। यहां कपड़ा सुखाने के दौरान दो महिलायें करंट की चपेट में आ गई। इस घटना में जहां एक महिला की मौत हो गई वही दूसरी महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल एडमिट किया गया है। मृतक महिला का नाम देवकी डोंगरे उम्र 30 वर्ष बताया जा रहा है , 26 वर्षीय सुमन डोंगरे का उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलायें मूल रूप से गोहरा पदर के नजदीक ग्राम बाजाड़ी की रहने वाली थी, जो पिछले कुछ वर्षों से नगर के आजाद चौक में निवासरत थी।

प्रभु श्रीराम की प्राण–प्रतिष्ठा के अवसर पर गायत्री मंदिर में हुआ दीप यज्ञ

0 हनुमान चालीसा, सुंदरकांड व रामायण का किया पाठ गरियाबंद। अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी की प्राण–प्रतिष्ठा को लेकर गरियाबंद के मंदिर–देवालयों, धार्मिक व पर्यटन स्थलों सहित जगह–जगह धार्मिक एवं संगीतमय भजन कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। वहीं नगर के गायत्री मंदिर में महिला मंडली की सदस्यों द्वारा हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, रामायण पाठ कर दीप यज्ञ आहूत किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हुए। इसके पश्चात सिविल लाइन स्थित श्रीराम जानकी मंदिर और हनुमान मंदिर में भी हवन–पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सुबह से देर रात तक मंदिर–देवालयों में भजन–कीर्तन का सिलसिला जारी रहा। प्राण–प्रतिष्ठा के चलते पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। गायत्री मंदिर में आयोजित […]

रामलला के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों ने पहले ही दिन चढ़ाया इतने का चढ़ावा, जानें किस समय कर सकते हैं दर्शन

नेशनल न्यूज़। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर को 23 जनवरी को 3 करोड़ 17 लाख रुपये का दान मिला। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य अनिल मिश्रा ने बुधवार को यह जानकारी दी। वहीं, इससे पहले अयोध्या में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन का समय बढ़ाने का फैसला किया है। अब श्रद्धालु रात 10 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य अनिल मिश्रा ने बुधवार को बताया कि अयोध्या में नव-निर्मित राम मंदिर को 23 जनवरी को 3 करोड़ 17 लाख रुपये का दान मिला। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नव-उद्घाटन […]

अहमदनगर में बड़ा हादसा: बस ने ट्रैक्टर और कार को मारी टक्कर, मौके पर ही 6 की मौत

अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में मंगलवार देर रात राज्य परिवहन की एक बस ने एक ट्रैक्टर और एक कार को टक्कर मार दी। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना देर रात करीब ढाई बजे पारनेर तहसील में अहमदनगर-कल्याण रोड पर धवलीपुरी फाटा के पास हुई। उन्होंने बताया कि गन्ना ले जा रहा एक ट्रैक्टर पलट गया था और उससे गन्ने उतारने के लिए दूसरा ट्रैक्टर लाया गया। पारनेर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक कार […]

छत्तीसगढ़ से गुजरेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, कांग्रेस ने संयोजक और जिलेवार पर्यवेक्षक की नियुक्ति की

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरेगी। जिसे देखते हुए कांग्रेस ने संचालन के लिए संयोजक और जिलेवार पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है।कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कहा कि इस यात्रा के शुरुआत के साथ ही आम लोगों का समर्थन मिल रहा है। इस समर्थन से भारतीय जनता पार्टी डरी हुई है। दीपक बैज ने असम सरकार पर तंज कसते हुए कसते हुए कहा कि वहां गुंडा राज चल रहा है।   वहां के गुड़ा तत्वों से कांग्रेस की न्याय यात्रा पर हमला किया जा रहा है। असम के सीएम को लेकर बैज ने कहा कि इस […]

मणिपुर में तैनात असम राइफल्स के जवान ने चलाई गोली, दो जवानों की मौत, पांच घायल

नेशनल न्यूज़। हिंसाग्रस्त मणिपुर में ड्यूटी पर तैनात 15 असम राइफल्स के जवान ने खुद को गोली मारने से पहले अपने साथियों पर अंधाधुंध गोली चलाई। इसमें दो जवानों की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य जवान घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है और सभी की हालत स्थिर बताई गई है। घटना मणिपुर के चंदेल जिले में मंगलवार देर रात साजिक तम्पाक इलाके में हुई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि, असम राइफल्स ने दो जवानों की मौत की पुष्टि अभी तक नहीं की है। जबकि मणिपुर पुलिस ने कहा है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को चल रहे जातीय संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। […]

Big News: सीएम ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन को दिया झटका, लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल से अकेले लड़ेंगी चुनाव

नेशनल न्यूज़। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी पार्टियों से मिलकर बने इंडिया गठबंधन को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका दिया है। उन्होंने एलान किया है कि आम चुनाव में सीट साझा करने पर उनका किसी से संपर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी अकेले उतरेगी। इसे राज्य में कांग्रेस और लेफ्ट के टीएमसी के साथ लाने की कोशिशों को बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। क्या बोलीं ममता बनर्जी? ममता ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने मेरा कोई भी प्रस्ताव नहीं माना है। ऐसे में हमारी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में किसी भी […]

श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से ननिहाल में उत्सव का वातावरण- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० महाभोग तथा प्रसादी कार्यक्रम एवं काली माँ के दर्शन करने आकाशवाणी चौक पहुँचे मुख्यमंत्री ० दृष्टिबाधित बच्चों को महाभोग का किया वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को लड्डूओं से तौला गया ० कहा जो रामभक्त श्रीराम के लिए चिट्ठियां लिख रहे हैं उन चिट्ठियों को अयोध्या भेजा जाएगा रायपुर।अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से उनके ननिहाल में भी उत्सव का माहौल है। मकर संक्रांति से जो उत्सव शुरू हुआ है वो प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक दिन तक रहा। यह बात मुख्यमंत्री ने आज श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर राजधानी रायपुर के आकाशवाणी चौक में आयोजित महाभोग एवं प्रसादी कार्यक्रम में कही। इस दौरान […]