बलौदाबाजार हिंसा मामला : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने जारी किया नोटिस, बुलाया गयापूछताछ के लिए

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस जारी किया है. उन्हें 9 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. बता दें कि देवेंद्र यादव हिंसा के दिन समाज के प्रदर्शन में कुछ देर के लिए पहुंचे थे. पुलिस ने बलौदाबाजार में हुई हिंसक झड़प और आगजनी मामले में हाल ही में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे को गिरफ्तार किया था. अब तक इस मामले में 156 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.    

जम्मू-कश्मीर : सेना के 4 जवान शहीद, कठुआ में गाड़ी पर अचानक आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला

कठुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां संदिग्ध आतंकियों द्वारा सेना पर हमला किया गया है, जिसमें 4 जवान शहीद हुए हैं। यह हमला उस समय हुआ जब जवान गाड़ी पर सवार थे। मौके की तलाश में बैठे आतंकियों ने अचानक गाड़ी पर गोलीबारी कर दी। कठुआ जिले के माचेडी इलाके में भारतीय सेना के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया। यह इलाका भारतीय सेना की 9वीं कोर के अंतर्गत आता है। आतंकियो ने ग्रेनेड हमला भी किया। जवानों ने मौका संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की है। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की अन्य टीमें भी मुठभेड़ […]

गरियाबंद में पहली बार धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

० हजारों हाथों ने खींचा रथ, जिले के दोनो विधायक रोहित और जनकराम भी हुए रथ यात्रा में  गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद में पहली बार भगवान जगन्नाथ की भव्य, ऐतिहासिक और विशाल रथ यात्रा निकाली गई। हजारो की संख्या में श्रध्दालु रथ यात्रा में शामिल हुए और रथ को आगे भी खींचा। रथ यात्रा का आयोजन नगर के जगन्नाथ युवा समिति द्वारा किया गया था। इसमें जिले के दोनो विधायक रोहित साहू (राजिम) और जनकराम ध्रुव बिन्द्रानवागढ़ भी बतौर अतिथि शामिल हुए। द्वय विधायको ने जिलेवासियो को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की बधाई और शुभकामनायें दी इसके बाद दोनो मिलकर रस्सी पकड़कर रथ को आगे भी खीचा। भगवान जगन्नाथ के […]

Breaking: कठुआ में सेना की गाड़ी पर हमला, आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू

कठुआ।कठुआ जिले के बिलावर तहसील में सेना की गाड़ी की आतंकी हमला होने की खबर सामने आई है। उक्त हमला लोहाई मल्हार के मछेड़ी क्षेत्र के गांव बदनोटा में हुआ है। फिलहाल मौके पर दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। जानकारी के अनुसार सेना की गाड़ी पर गांव बदनोटा में आतंकियों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि जिस दौरान सेना की गाड़ी पर हमला हुआ तब सेना के जवान जेंडा नाला के पास अपनी रूटीन गश्त कर रहे थे। आतंकियों की फायरिंग के खिलाफ सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस और सेना के बाकी जवान मुठभेड़ स्थल […]

सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी जेल में रहेंगे रानू साहू, ये है वजह

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोल घोटाला मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू और दीपेश टांक को बड़ी राहत मिली है। आज सुप्रीम कोर्ट ने कोल लेवी मामले में आईएएस रानू साहू और दीपेश टांक को अंतरिम जमानत दे दी है। बता दें उन्हें यह जमानत 7 अगस्त तक मिली है। हालांकि वे अभी दूसरे मामलों के कारण जेल से बाहर नहीं आएंगे। दरसल इस घोटाले को लेकर आज ही निलंबित IAS रानू साहू के खिलाफ एक और FIR दर्ज की गई है। उनके साथ समीर बिश्नोई और सौम्या चौरसिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के […]

32 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश के सभी पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, मुख्यालयों में कर रहे धरना-प्रदर्शन

रायपुर। विगत वर्षों की मांगों और समस्याओं के निराकरण नहीं हो पाने के कारण पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। बता दें कि 32 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश के सभी पटवारी हड़ताल पर चले गए हैं। पटवारियों ने राजस्व पखवाड़ा का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया है। वहीं, आज से सभी जिला मुख्यालयों धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। विभागीय मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा चेतावनी देने के बावजूद पटवारियों ने हड़ताल शुरू कर दिया है। पटवारी संघ ने राजस्व मंत्री को सौंपा था ज्ञापन बता दें कि पटवारी संघ ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में कहा गया कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं की […]

रतनपुर में डायरिया का बढ़ा प्रकोप, 50 से अधिक लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत, स्वास्थ्य विभाग ने किया सर्वे

  बिलासपुर। जिले के रतनपुर में डायरिया का प्रकोप फैल गया है. खराब पानी की वजह से 50 से ज्यादा लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत हो गई. जिसके बाद उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिसमें रतनपुर अस्पताल में 15 मरीज और 3 गंभीर मरीजों को सिम्स में भर्ती किया गया है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रविवार को रतनपुर का दौरा किया है.   रतनपुर के महामायापारा में रहने वाले 50 लोगों डायरिया की चपेट में आ चुके है. बिगड़ते हालत को देखते हुए सीएमएचओ डॉ प्रभात श्रीवास्तव और डीएचओ डॉ. विनोद तिवारी ने क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र का […]

छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी,जुलाई में औसत से काम हुई बारिश

रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी,बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा ,सुकमा, कांकेर बीजापुर और नारायणपुर में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। वहीं 11 जुलाई तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। माैसम विभाग की मानें तो 1 जून से 7 जुलाई तक 202.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। जो औसत से 25% कम है। अब तक 271.9 मिली मीटर बारिश हो जानी चाहिए थी। अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे अधिक बारिश पेंड्रा, सोनहत और कोंटा में दर्ज हुई है। यहां 30 मिली […]

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट किया पास , 45 विधायकों ने दिया साथने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट किया पास , 45 विधायकों ने दिया साथ

रांची। राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता संभालने वाले हेमंत सोरेन सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत पेश किया। विपक्ष के जोरदार हंगामे और वॉकआउट के बीच सीएम सोरेन ने विश्वास मत जीत लिया। बता दें, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए एक घंटे का समय आवंटित किया था। इतने लोगों ने दिया साथ 81 सदस्यीय विधानसभा में कुल 45 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। वहीं, निर्दलीय विधायक सरयू राय ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया। इस बीच, रांची विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इन लोगों ने जताया विश्वास […]

बड़ी खबर : कोल घोटाले में जेल में बंद IAS रानू साहू और दीपेश टांक को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोल घोटाले के दो बड़े आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बता दें आज सोमवार को काफी लंबे समय से जेल में बंद आईएएस रानू साहू और दीपेश टांक को सुप्रीम कोर्ट ने कोल लेवी मामले में जमानत मंजूर कर दी है। वहीं ईओडब्ल्यू और एसीबी ने तीन नई एफआईआर दर्ज की है। निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर बिश्नोई और निलंबित राप्रसे अधिकारी सौम्या चौरसिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत यह मामले दर्ज हुए हैं। तीनों के खिलाफ अलग-अलग मामले में एफआईआर दर्ज हुई है।