Kedarnath Yatra : जरूरी है तभी यात्रा पर आएं…जोखिम न लें श्रद्धालु, मार्ग पर भूस्खलन जोन हुए एक्टिव
केदारनाथ। जिला मुख्यालय से केदारनाथ तक बीते तीन दिन से रुक-रुककर झमाझम बारिश हो रही है, जिससे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग कई जगहों पर अति संवेदनशील हो गया है। सड़क व पैदल मार्ग पर भूस्खलन व भू-धंसाव जोन के सक्रिय हो गए हैं। इन हालात को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा के लिए अनावश्यक जोखिम नहीं लेने की अपील की है। साथ ही हाईवे से लेकर धाम तक प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा बलों को अलर्ट रहने को कहा है। बारिश से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भटवाड़ीसैंण, सिल्ली, सौड़ी, गिंवाला, बांसवाड़ा, काकड़ागाड़-कुंड, देवीधार, ब्यूंडगाड़, तलसारी, फाटा डोलिया मंदिर में भूस्खलन व भू-धंसाव जोन सक्रिय […]



