छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी,जुलाई में औसत से काम हुई बारिश
रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी,बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा ,सुकमा, कांकेर बीजापुर और नारायणपुर में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। वहीं 11 जुलाई तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। माैसम विभाग की मानें तो 1 जून से 7 जुलाई तक 202.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। जो औसत से 25% कम है। अब तक 271.9 मिली मीटर बारिश हो जानी चाहिए थी। अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे अधिक बारिश पेंड्रा, सोनहत और कोंटा में दर्ज हुई है। यहां 30 मिली […]



