‘दूरदर्शन से चर्चा में’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा- सुशासन के लिए मोदी की गारंटी पर कर रहे काम

० युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने ब्लाकवार आईटीआई आरंभ करने और नये ट्रेड आरंभ करने करेंगे काम ० खेलों को बढ़ाने करेंगे काम, पहाड़ी कोरवा अच्छी तीरंदाजी करते हैं वहां आर्चरी एकेडमी बनाने करेंगे काम ० वर्ष 2047 तक 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के मोदी जी के विजन में योगदान देने छत्तीसगढ़ में औद्योगिक कृषि परिदृश्य को करेंगे बेहतर रायपुर।प्रादेशिक समाचार एकांश दूरदर्शन केंद्र रायपुर के कार्यक्रम चर्चा में के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के संबंध में चर्चा की। साक्षात्कार के दौरान सुशासन पर प्रदेश में हो रहे काम के संबंध में मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के दूसरे ही दिन […]

भारत सरकार ने दी छत्तीसगढ़ में 7 नए खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति

० अब राज्य के 31 जिलों में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था हुई सुनिश्चित ० खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को धन्यवाद ज्ञापित किया रायपुर। आज केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 7 नए खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति दी। खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय खेल मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। खेल सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त किया। खेल संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने बताया कि खेल संचालनालय के प्रस्ताव पर पूर्व में 24 जिलों में विभिन्न खेल विधाओं के 24 खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति प्राप्त हुई थी, जिसका क्रियान्वयन किया […]

आज का इतिहास 5 जनवरी: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी के साथ ही कई हस्तियों का आज जन्म हुआ था

पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को कोलकाता में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। सुप्रीमो ममता बनर्जी, जिन्हें दीदी के रूप में भी जाना जाता है, वे अपनी युवावस्था में कांग्रेस में शामिल हो गईं थी और उन्होंने अपने कॉलेज जीवन से ही राजनीति में प्रवेश किया। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 5 जनवरी से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई […]

Todays Recipe: बनाएं महाराष्ट्रियन डिश गिला वड़ा

सामग्री उड़द दाल- आधा किलो नमक- स्वादानुसार पानी- जरूरत के हिसाब से प्याज- 1 सेव- 1 कप चाट मसाला- 1 चम्मच चटनी के लिए सामग्री नींबू का रस- 2 चम्मच जीरा- 1 छोटा चम्मच लहसुन की कली- 20 अदरक का टुकड़ा- 1 इंच लाल सूखी मिर्च- 4 (भीगी हुई) पुदीना की चटनी बनाने के लिए हरा धनिया- 1 कप पुदीना- 1 कप अदरक का टुकड़ा- 1 इंच जीरा- 1 छोटा चम्मच दही- 3 चम्मच चीनी- 1 चम्मच काला नमक- 1 चम्मच विधि ० गिला वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें। साथ ही, दाल को लगभग 4 घंटे के लिए भिगोकर रख […]

प्रदेश प्रभारी ओम माथुर आज पार्टी पदाधिकारियों के साथ करेंगे मंथन, CM साय भी होंगे शामिल, लोकसभा 2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा

रायपुर।भाजपा ने अब लोकसभा 2024 की तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी का संकल्प है कि सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा का झंडा लहरे और इसी जीत को सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने तैयारियां भी शुरु कर दी है। इसके लिए पांच जनवरी को छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर प्रदेश मंत्रियों, प्रदेश पदाधिकारियों और विधायकों की बैठक लेंगे। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रस्तावित भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तीखा हमला किया। उन्होंने प्रश्न किया कि कांग्रेस ने अब तक किसके साथ न्याय किया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बहुत यात्राएं की है पहले भारत जोड़ो यात्रा […]

सरगुजा में हाथियों का खूनी उत्पात, दो ग्रामीणों को कुचलकर उतारा मौत के घाट

सरगुजा। संभाग में एक बार फिर से हाथियों की आमद ने वनांचल के ग्रामीणों के लिए परेशानी कड़ी कर दी हैं। झारखण्ड से छत्तीसगढ़ की सीमा में दाखिल हुए हाथियों के दल ने फिर एक बार खूनी उत्पात मचाया हैं। हाथियों ने एक पहाड़ी कोरवा समेत दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया हैं। दो-दो मौत से सरगुजा इलाके में हड़कंप मचा हुआ हैं। इनमे पहले मौत उदयपुर वन परिक्षेत्र जबकि दूसरी बतौली वन परिक्षेत्र में देर रात सामने आई हैं। ग्रामीण दहशत में घरों में दुबके हुए हैं। वन विभाग लगातार ग्रामीणों को जागरूक करते हुए सतर्क रहने, जंगलों की तरफ नहीं जाने और रात में घरों से […]

14 जनवरी से शुरू होगी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, ये है 15 राज्यों में 6700KM की यात्रा का रूट मैप

  रायपुर। कांग्रेस जल्द ही ‘न्याय यात्रा’ शुरू करने वाली है। इसके लिए योजना को मूर्त रूप दे दिया गया है। आने वाली 14 जनवरी से यात्रा की शुरुआत की जाएगी। इससे पहले गुरुवार को इस यात्रा का नाम बदल दिया गया है। अब इसे ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के नाम से जाना जाएगा। “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का रूट मैप मणिपुर से मुंबई (14 जनवरी-20 मार्च) मणिपुर | 107 किमी | 4 जिला • नागालैंड | 257 किमी | 5 जिला • असम | 833 किमी | 17 जिला • अरुणाचल प्रदेश | 55 किमी | 1 जिला • मेघालय | 5 किमी | 1 जिला • पश्चिम बंगाल […]

किस दिन है सकट चौथ? जानें तिलकुट चतुर्थी का पूजा मुहूर्त, जानें पूजा विधि

नए साल की पहली संकष्टी चतुर्थी सकट चौथ है. इसे तिलकुट चतुर्थी और माघी चतुर्थी भी कहते हैं. यह माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है. सकट चौथ के दिन व्रत रखकर विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करते हैं. सकट चौथ के व्रत में चंद्रमा को अर्घ्य देना महत्वपूर्ण है. गणेश पूजन के बाद रात में विधिपूर्वक चंद्रमा को अर्घ्य देते हैं. इसके बिना यह व्रत अधूरा रहता है. चंद्र अर्घ्य के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है. सकट चौथ के दिन सुबह में शोभन योग बन रहा है, उस समय में ही आपको सकट चौथ की पूजा कर लेनी चाहिए. आइए […]

प्रदेश में बढ़ रही कोरोना की रफ़्तार, बीते 24 घंटे में मिले 19 नए मरीज ,सबसे ज्यादा केस रायपुर में मिले

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरूवार को कोरोना के 19 नए मरीज मिले। इनमें रायपुर में सबसे ज्यादा 13 मरीज हैं। रायगढ़ में दो, दुर्ग, कोरिया, राजनांदगांव व कोरिया में एक-एक केस मिला है। नए केस मिलने के बाद अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 128 हो गई है। इनमें रायगढ़ में सबसे ज्यादा 44 मरीजों का इलाज चल रहा है। रायपुर में 32 व दुर्ग में 22 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 4538 सैंपलों की जांच की गई।  

मैत्री बाग़ से आई खुशखबरी, सफ़ेद बाघिन ने दो शावकों को दिया जन्म

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मैत्री बाग चिड़ियाघर में एक सफेद बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया है। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन शावकों के जन्म के साथ ही भिलाई शहर में चिड़ियाघर में सफेद बाघों की संख्या 10 हो गई है। चिड़ियाघर के प्रभारी एनके जैन ने बताया, ‘‘पिछले साल आठ सितंबर को ‘रोमा’ (9) नाम की सफेद बाघिन ने दो नर शावकों को जन्म दिया और जन्म की खबर बृहस्पतिवार को सामने आई।” उन्होंने बताया कि आम जनता शुक्रवार को शावकों को देख पाएगी। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग (टीएसडी) के बागवानी अनुभाग द्वारा प्रबंधित […]