आज पितृ पक्ष का दूसरा दिन : जानिए श्राद्ध पक्ष के दौरान क्या करें और क्या न करें
इस साल पितृ पक्ष 29 सितंबर 2023 से 14 अक्टूबर तक चलेगा। पितृपक्ष के दौरान पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध किया जाता है। हिंदू धर्म में श्राद्ध का विशेष महत्व होता है। श्राद्ध का अर्थ है श्रद्धापूर्वक किया हुआ वह संस्कार, जिससे पितरों को संतुष्टि प्राप्त होती है। कहा जाता है कि पितृपक्ष के दौरान सभी पितर पृथ्वी लोक पर आते हैं और अपने परिवार वालों को आर्शीवाद देते हैं। पितृ पक्ष के दौरान पितर यह उम्मीद करते हैं कि उनकी संतानें उनके लिए श्राद्ध, तर्पण या पिंडदान आदि करेंगे, क्योंकि इन कार्यों से वे तृप्त होते हैं। तृप्त होने के बाद वे अपने बच्चों को आशीर्वाद […]



