कौर हॉस्पिटल में हुआ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रायपुर /राजिम। कौर हॉस्पिटल राजिम में प्रत्येक माह के प्रथम दिवस को विगत 1 वर्ष से गर्भवती माताओ निःशुक्ल चेकप शिविर आयोजित होते आ रहे है जिसके तहत इस माह भी नूतन वर्ष के प्रथम दिवस कौर हॉस्पिटल राजिम में गर्भवती के लिये निःशुक्ल चेकप शिविर आयोजित किया गया मातृत्व उत्साह बनाया गया। जिसमें विभिन्न माताओ ने लाभ उठाया जिसमे गर्भावस्था में रखे जाने वाले सावधानियों को बताया गया व खाना पन सम्बंधित जानकारी प्रदान डॉ गुरप्रीत कौर मैंम द्वारा दी गई । साथ में योग क्लास का भी प्रशिक्षण दिया जाते है जिसमें स्वास्थ्य रहने व नार्मल डिलवरी का लाभ सम्बंधित योग डॉ गुरप्रीत कौर मैंम द्वारा सिखाया जाता […]

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए ननिहाल से जाएगी 100 टन सब्जियां, सीएम ने दिवाली बनाने का आग्रह

रायपुर। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर-शोर के साथ की जा रही हैं। श्री राम के ननिहाल कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में भी लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। भाजपा सरकार 22 जनवरी के दिन राज्य में ड्राई-डे की घोषणा कर दी है। वहीं, राज्यवासियों से शाम को दीपावली मनाने का आग्रह किया है। 22 जनवरी के महोत्सव में बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद, संघ-भाजपा समेत कई संगठन यहां श्रद्धालुओं की मदद और उनकी व्यवस्था में जुटे हुए हैं। कई संगठन और राज्य अनाज, घी, चीनी तो कोई सब्जी अपने आराध्य को अर्पण कर रहे […]

बचपन में क्रिकेट में इतनी रुचि थी कि लकड़ी से खुद बनाते थे सीएम बैट,भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से मुलाकात में बताया

  ० मुख्यमंत्री से श्री गांगुली ने रायपुर प्रवास पर कहा कि मैं पहली बार छत्तीसगढ़ आया हूँ यहां का स्टेडियम बहुत अच्छा लगा ० मुख्यमंत्री से पूछा कि आप कोलकाता आये हैं क्या, मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में अक्सर आना होता था ० मुख्यमंत्री को श्री गांगुली ने भेंट किया हस्ताक्षरित बल्ला, मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश का राजकीय पशु बेल मेटल से बने वनभैंसे की मूर्ति भेंट की रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज सौजन्य मुलाकात करने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली पहुंचे। श्री गांगुली ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी श्री […]

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा : छत्तीसगढ़ के 214 लोगों को मिला अयोध्या का निमंत्रण कार्ड

  रायपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में छत्तीसगढ़ से सिर्फ 214 लोग आमंत्रित हैं। इसमें 64 साधु-संत हैं। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के देशभर से 44 प्रांतों को अयोध्या जाने का मौका मिलेगा। हर दिन सिर्फ दो प्रांतों को ही बुलाया गया है। एक प्रांत से सिर्फ 2,000 कार्यकर्ताओं और विशिष्ट अतिथि को शामिल होने का मौका मिलेगा। छत्तीसगढ़ प्रांत से 4 फरवरी को पहली विशेष ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना होगी। 5 फरवरी को सुबह ये लोग अयोध्या पहुंचेंगे। दिन भर दर्शन करने के बाद ये ट्रेन शाम को रायपुर के लिए वापस लौट आएगी। इसके टिकट के लिए विशेष व्यवस्था की […]

सूरजपुर: दिखे बाघ के पैरों के निशान, 8 महीने पहले 3 ग्रामीणों की बाघिन ने ली थी जान, गांव के लोग दहशत में

सूरजपुर। सूरजपुर के बिहारपुर इलाके में एक बार फिर से बाघ की आमद से ग्रामीण दहशतजदा हैं. खतरे को भांपते हुए वन विभाग सतत् निगरानी करते हुए ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने के लिए कहा है. बता दें कि सूरजपुर का यह वहीं इलाका है, जहां 8 महीने पहले एक बाघिन के हमले से 3 ग्रामीणों की मौत हो गईं थी. घटना के बाद वन विभाग ने काफी मशक्कत कर बाघिन का रेस्क्यू कर उसे सकुशल रायपुर के जंगल सफारी में छोड़ा था. अब एक बार फिर से बिहारपुर इलाके में बाघ जैसे जानवर के पैरों के निशान मिलने से यहां के रहने वाले ग्रामीणों के बीच भय […]

अडानी -हिंडनबर्ग मामला : सुप्रीम कोर्ट का सेबी की जांच में दखल से इनकार, कहा- तीन महीने में जांच पूरी करे नियामक

नेशनल न्यूज़। सुप्रीम कोर्ट ने हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों पर सेबी की जांच में दखल देने से इनकार किया है। तीन जजों की बेंच ने अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों से जुड़े मामले में फैसला सुनाया है। अदालत ने सेबी को 22 मामलों की जांच सौंपी थी जिसमें दो की जांच बाकी है। न्यायालय ने सेबी को तीन महीने में लंबित जांच पूरी करने का निर्देश दिया है। अदाणी समूह को बड़ी राहत देते हुए उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि वह नियामकीय व्यवस्था के दायरे में नहीं आ सकता और हिंडनबर्ग की रिपोर्ट या ऐसी कोई भी चीज अलग से जांच के आदेश का आधार नहीं […]

देश के ‘राष्ट्र मंदिर’ के नाम से जाना जाएगा राम मंदिर, अभूतपूर्व और अविस्मरणीय होगा अभिषेक

नेशनल न्यूज़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर एक ‘राष्ट्र मंदिर’ होगा, जो देश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक एकता का प्रतीक होगा। 22 जनवरी को रामलला का होने वाला अभिषेक समारोह जादुई, अभूतपूर्व और अविस्मरणीय होगा। मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने अयोध्या में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि अयोध्या की सुरक्षा, सुविधा और साफ-सफाई से कोई भी समझौता नहीं होना चाहिए। सीएम ने कहा “पूरी दुनिया उत्सुकता से अयोध्या की ओर देख रही है। पूरा देश भगवान राम की भावना में रंग […]

Paratha Special Recipe: पत्तागोभी का पराठा

पत्तागोभी पराठा बनाने की आवश्यक सामग्री कटी पत्तागोभी- 1 कप गेहूं आटा- 1 कप देसी घी- 1/4 कप दही- 1 कप हरी मिर्च- 1 जीरा- 1/2 टी स्पून कटा हरा धनिया- 2 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर- 1/4 टी स्पून नमक- स्वादानुसार पत्तागोभी पराठा बनाने का तरीका ० स्वादिष्ट पत्तागोभी पराठा बनाने के लिए सबसे पहले हरी पत्तागोभी लें. इसके बाद उसे अच्छी तरह धोने के बाद बारीक करके काट लें. ० अब कटी पत्तागोभी में हल्का सा नमक मिलाकर एक बाउल में करीब 15 के लिए रख दें. ऐसा करने से निकलने वाला अतिरिक्त पानी निकल जाएगा. ० तय समय के बाद पत्तागोभी में आटा डालकर मिलाएं. जब ये अच्छी […]

आज का इतिहास 3 जनवरी : भारतीय समाज सुधारक, शिक्षिका और लेखिका सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था

भारतीय समाज सुधारक, शिक्षिका और लेखिका सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था। जिन्होंने उन्नीसवीं शताब्दी के दौरान, महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सावित्रीबाई को अपने युग की कुछ सही मायने में निपुण महिलाओं में से एक के रूप में पहचाना जाता है, जिन्होंने पुणे के भिडे वाडा में प्राथमिक युवा महिला विद्यालय की स्थापना की थी। सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले ने बाल विधवाओं को शिक्षित करने और मुक्त करने का बहुत प्रयास किया और साथ ही उन्होंने बाल विवाह और सती प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ी और विधवा पुनर्विवाह का समर्थन किया था। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 3 […]

आज का राशिफल 3 जनवरी : जानिए सभी राशियों के लिया कैसा रहेगा आज का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए व्यापार में अच्छा लाभ दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आप किसी काम के सिलसिले में किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपका आज घर, मकान, दुकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपको धोखा दे सकता है, लेकिन आपको उनकी चालों को समझना होगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटक रहा था, तो वह पूरा हो सकता है।   वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) […]