नासिक हादसा: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत,मृतकों में 6 बच्चे भी शामिल

नासिक .महाराष्ट्र के नासिक जिले से शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक ही परिवार के नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में छह मासूम बच्चे भी शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। यह हादसा डिंडोरी कस्बे के शिवाजी नगर इलाके में रात करीब 10 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित एक गहरे कुएं में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य तुरंत […]

गढ़पहाड़ की गुफाएं: आदिम मानव सभ्यता की जीवंत कहानी

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला की शांत वादियों और घने जंगलों के बीच छिपी गढ़पहाड़ की गुफाएं आज भी हजारों साल पुरानी मानव सभ्यता की कहानी बयां कर रही हैं। मनोरा विकासखंड के ग्राम जयमरगा में स्थित यह स्थल अब केवल प्राकृतिक सुंदरता ही नहीं, बल्कि अपनी अनमोल पुरातात्विक धरोहर के कारण भी चर्चा में है। करीब 1400 की आबादी वाले इस छोटे से गांव तक सड़क मार्ग से पहुंचना आसान है। गांव से लगभग 300 मीटर ऊंची पहाड़ी पर चढ़ाई करने के बाद यह रहस्यमयी गुफा सामने आती है। घने जंगलों के बीच स्थित यह स्थान आज भी स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है, जहां वे […]

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – विष्णुदेव साय

० जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – अरुण साव ० व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक के लिए 2 लाख रुपये, रजत के लिए 1.5 लाख रुपये और कांस्य के लिए 1 लाख रुपए: दलीय स्पर्धाओं में स्वर्ण के लिए 1 लाख रुपये, रजत के लिए 75 हजार रुपये और कांस्य के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा ० खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ में होंगे आयोजित ० समापन समारोह में बॉक्सर मेरीकॉम और फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया हुए शामिल रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडित दीनदयाल आडिटोरियम रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के समापन समारोह को […]

आज का राशिफल 4 अप्रैल : कर्क, सिंह और मकर राशि का दिन रहेगा लाभदायक, जानें अपना आज का भविष्यफल

मेष राशि, सामाजिक मेलजोल पर ध्यान देने का समय देखा जाए तो आज चंद्रदेव तुला राशि में आपके सातवें भाव से गोचर कर रहे हैं। यह बदलाव आपके ध्यान को पार्टनरशिप्स और सामाजिक मेलजोल की ओर ले जा रहा है। बारहवें भाव में मंगलदेव, सूर्यदेव और शनिदेव के होने से आपकी शारीरिक ऊर्जा थोड़ी शांत रह सकती है। प्रथम भाव में शुक्रदेव की उपस्थिति आपके व्यक्तित्व को निखार रही है। इससे सही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना बहुत आसान हो गया है। हालांकि, ग्यारहवें भाव में बुधदेव और राहु की युति के कारण दोस्तों के बीच कोई गलतफहमी न पनपे, इसका ध्यान रखें। प्यार के मामले में, आपकी अपनी […]

आज का पंचांग 4 अप्रैल : आज वैशाख कृष्ण द्वितीया तिथि, जानें पूजा के लिए आज का शुभ मुहूर्त

शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 10:08 बजे तक रहेगी, जिसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज चंद्रदेव तुला राशि और स्वाती नक्षत्र में रहेंगे। इस नक्षत्र के देवता ‘वायुदेव’ हैं, जिसके प्रभाव से आपके स्वभाव में एक स्वतंत्र सोच और नयापन बना रहेगा। आज आपकी बुद्धिमानी और शिष्ट व्यवहार दूसरों को प्रभावित करने में मदद करेगा। आज दोपहर 02:17 बजे तक हर्षण योग रहेगा, जो मन को प्रसन्न रखने और खुशहाली देने वाला है। इसके बाद वज्र योग शुरू होगा। आज के दिन आपका संयम और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण आपको आगे बढ़ने के मार्ग दिखाएगा। यदि मन में कोई उलझन महसूस […]

CG Transfer : चांपा-जांजगीर में प्रभारी एसपी बदले… विमल बैस की जगह निवेदिता पाल

रायपुर। पुलिस मुख्यालय ने चांपा-जांजगीर जिले में प्रभारी एसपी बदल दिया है। मौजूदा एसपी विजय पांडे के ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद जाने के कारण उनकी जगह आईपीएस विमल कुमार बैस को प्रभारी एसपी बनाया गया था। आज 3 अप्रैल को जारी आदेश में राज्य पुलिस सेवा की सीनियर कमांडेंट निवेदिता पाल को चांपा-जांजगीर का प्रभारी एसपी नियुक्त किया गया है।

मैट्स यूनिवर्सिटी में लुसिंटेल इंडिया के लिए हुआ कैंपस प्लेसमेंट

रायपुर। लुसिंटेल इंडिया के लिए कैंपस भर्ती अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जो एमएटीएस विश्वविद्यालय परिसर में हुआ। छत्तीसगढ़ के विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम से बाजार अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए छात्रों की गहरी रुचि स्पष्ट हुई। यह भर्ती अभियान मार्केट रिसर्च एसोसिएट के पद के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ सुश्री मोना मुजुंबर (कंसल्टेंट) के ज्ञानवर्धक प्रस्तुति से हुआ, जिन्होंने छात्रों को लुसिंटेल की वैश्विक उपस्थिति, संगठनात्मक मूल्यों और विकास के अवसरों से अवगत कराया। इसके बाद, वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक मनसा गंतयात और इरशाद अली ने पद, वर्तमान परियोजनाओं और संभावित उम्मीदवारों से अपेक्षाओं का विस्तृत […]

बजरंग बली के जयकारों से गूंजा श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर,1000 से अधिक लोगों ने एक साथ किया हनुमान चालीसा पाठ

— भजनों ने को झूमने पर किया मजबूर — अलग-अलग लय व धुन पर सुंदरकांड पाठ ने लोगों का मन मोहा — पालना झूला में विराजे हनुमान जी को देखने उमड़ी भीड़ रायपुर। श्री हनुमान जन्मोत्सव गुरुवार को चौबे कालोनी स्थित श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। प्रात: श्री बजरंग बली का अभिषेक, पूजा-अर्चना व प्रसाद वितरण किया गया। पूरे मंदिर परिसर जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। पूरे मंदिर परिसर को कोलकाता के मशहूर कलाकारों द्वारा आकर्षक फूलों से सजाया गया। संध्या 5.30 बजे भजन […]

रायपुर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रमुख उपलब्धियां साझा की

रायपुर। रायपुर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उजागर किया। मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने कहा कि इस वर्ष में मंडल ने आधारभूत संरचना, माल लदान, यात्री परिवहन और सुविधाओं के विकास में विशेष प्रगति की है। प्रमुख उपलब्धियां माल लदान और राजस्व: कुल 46.44 मिलियन टन माल लदा गया और राजस्व ₹4983 करोड़ प्राप्त हुआ। कोयला, स्टील, सीमेंट, फर्टिलाइजर, फूड ग्रेन आदि का लदान किया गया। मंडल ने भारतीय रेल में 09वां स्थान हासिल किया। यात्री सुविधाओं में सुधार: 26.6 मिलियन यात्रियों को सेवाएं प्रदान की गई, यात्री राजस्व ₹631.35 करोड़। 195 ट्रिप के लिए 19 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें और 12 […]

जगदलपुर में नक्सलियों के दो डंप से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त

  जगदलपुर। बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ की 85वीं बटालियन ने एंटी-नक्सल अभियान के तहत गंगालूर थाना क्षेत्र के पेद्दाजोजेर और लेण्ड्रा के घने जंगलों में कार्रवाई कर नक्सलियों के दो डंप बरामद किए। सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान इन डंपों में छुपाई गई भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री को जब्त किया। इसमें .303 राइफल, स्टेन गन, बीजीएल राउंड, डेटोनेटर, जिलेटिन और वायर जैसे उपकरण शामिल हैं। सुरक्षा बलों के अनुसार, यह सामग्री नक्सलियों द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से छुपाकर रखी गई थी। समय रहते इस सामग्री को बरामद करना नक्सलियों की गतिविधियों पर बड़ा प्रभाव […]