असम में सियासी टकराव तेज: राहुल गांधी का CM हिमंता बिस्वा सरमा पर हमला, “सत्ता में आए तो भेजेंगे जेल”

  बिस्वनाथ। बिस्वनाथ में आयोजित एक चुनावी सभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि असम की सरकार वास्तव में दिल्ली से संचालित हो रही है।   राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह राज्य की राजनीति को नियंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने यहां तक दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डोनाल्ड ट्रंप, नरेंद्र मोदी को प्रभावित करते हैं। “सत्ता में आते ही करेंगे कानूनी कार्रवाई” राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने […]

धनबाद में गैस लीक हादसा: कबाड़ चोरी के दौरान सिलेंडर काटने से 3 की मौत

  धनबाद। धनबाद जिला में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में गैस लीक होने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना मुनीडीह इलाके में करीब रात 1 बजे हुई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, कुछ लोग कथित तौर पर कबाड़ चोरी करने के इरादे से वहां पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने एक भरे हुए गैस सिलेंडर को काटने की कोशिश की, जिससे अचानक गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया। गैस की तीव्र गंध के कारण मौके पर मौजूद लोग बेहोश हो गए। प्रभात कुमार ने पुष्टि की कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं शहीद निर्मल […]

उत्तराखंड में भूकंप के झटके : बागेश्वर में 3.7 तीव्रता के झटके, कोई नुकसान नहीं

  बागेश्वर। बागेश्वर जिला में रविवार सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप सुबह 11 बजकर 47 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के कर्मी गांव के पास जमीन के भीतर लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। झटके इतने हल्के थे कि अधिकांश लोगों को इसका अहसास तक नहीं हुआ। जिले के प्रमुख क्षेत्रों जैसे गरुड़, कपकोट और कांडा में स्थिति पूरी तरह सामान्य रही। कहीं से भी किसी तरह के नुकसान या अफरा-तफरी की कोई खबर नहीं मिली। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने तुरंत सक्रिय होकर सभी संवेदनशील क्षेत्रों […]

कही-सुनी (05 APRIL-2026) : क्या छत्तीसगढ़ में 2028 का चुनाव नए परिसीमन के साथ होगा ?

रवि भोई की कलम से माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में 2028 का विधानसभा चुनाव नए परिसीमन के आधार पर होगा। अभी नई जनगणना होनी है और 2027 तक जनगणना का काम पूरा होगा, पर अंतिम आंकड़े आने में समय लगेगा। संकेत हैं कि 2011 की जनगणना के आधार पर विधानसभा सीटों का निर्धारण होगा। छत्तीसगढ़ में अभी 90 विधानसभा सीटें हैं। कहा जा परिसीमन के बाद सीटें 135 तक पहुँच जाएगी। चर्चा है कि केंद्र सरकार 16 अप्रैल से दो-तीन दिन का संसद सत्र बुलवाकर इस बारे में फैसला लेने वाली है, इसके बाद स्थिति साफ़ होगी। कहा जा रहा है कि 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले […]

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: कुल्लू में खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी, 4 की मौत, 18 को बचाया गया

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-305 पर सोझा के पास एक ट्रैवलर गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में 4 पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वाहन में कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें 20 वयस्क और 2 बच्चे शामिल थे। राहत की बात यह है कि 18 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए बंजार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   जानकारी के अनुसार, सभी पर्यटक जलोड़ी दर्रा से जीभी की ओर जा रहे थे। इसी […]

आज का राशिफल 5 अप्रैल : मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों को करियर में अनुकूलता का लाभ मिलेगा, जानें भविष्यफल

मेष राशि: टैक्स मामलों में सावधान रहें आज की शुरुआत में चंद्रदेव तुला राशि में आपके सातवें भाव से गोचर कर रहे हैं, जो आपसी रिश्तों में शांति ला रहा है। देखा जाए तो प्रथम भाव में शुक्रदेव आपके आकर्षण को बेहद प्रभावशाली बना रहे हैं। हालांकि, शाम को चंद्रदेव के वृश्चिक राशि (आठवें भाव) में जाते ही ऊर्जा बदल जाएगी और आपका ध्यान शेयर्ड रिसोर्सेज पर जाएगा। बारहवें भाव में मंगलदेव और शनिदेव आपको काम के दबाव के बीच बेहतरीन संतुलन बनाने की प्रेरणा दे रहे हैं। प्रेम जीवन में दिन की शुरुआत डिप्लोमेटिक आकर्षण से होगी, लेकिन शाम तक रिश्ते में गहरा पैशन आ जाएगा। करियर की बात […]

आज का पंचांग 5 अप्रैल : आज वैशाख तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

अंग्रेजी तारीख 5 अप्रैल 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल सायं 4 बजकर 30 बजे से 06 बजे तक। तृतीया तिथि दोपहर 11 बजकर 59 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। विशाखा नक्षत्र रात्रि 12 बजकर 08 मिनट (6 अप्रैल) तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग दोपहर 02 बजकर 44 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। विष्टि करण दोपहर 11 बजकर 59 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा शाम 05 बजकर 28 मिनट तक तुला राशि पर उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। महत्वपूर्ण विवरण तिथि कृष्ण तृतीया – दोपहर 11:59 बजे तक, फिर चतुर्थी योग वज्र – दोपहर 02:44 बजे […]

JEE Main में हाईटेक नकल: चप्पल में छिपाकर लाया मोबाइल, वॉशरूम से करता रहा कॉल — आखिरकार पकड़ में आया

  भिलाई। भिलाई के भिलाई स्थित परीक्षा केंद्र पर JEE Main की परीक्षा के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया।परीक्षा की पहली पाली में आदित्य नाम का एक परीक्षार्थी संदिग्ध हरकत करते हुए नजर आया। वह बार-बार वॉशरूम जा रहा था, जिससे ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को शक हुआ। पहले जांच में उसके पास कोई नकल सामग्री नहीं मिली, लेकिन जब सख्ती से जांच की गई तो असली राज खुला। जैसे ही उससे चप्पल उतरवाई गई, सभी हैरान रह गए। उसने अपनी चप्पल को अंदर से काटकर उसमें बहुत सफाई से मोबाइल फोन छिपा रखा था। वह वॉशरूम में जाकर कॉल के जरिए सवालों के जवाब हासिल कर रहा […]

अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है – मुख्यमंत्री साय

० प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में माओवाद पर निर्णायक विजय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के 31 मार्च 2026 को माओवादी आतंक से मुक्त होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, शहीद जवानों, बस्तर की जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता के सामूहिक संकल्प का परिणाम है। उन्होंने सर्वप्रथम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साहसपूर्ण और दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया, जिनके मार्गदर्शन, संकल्प और सतत प्रेरणा ने माओवादी […]

राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स,शहर का व्यस्त यातायात होगा तेज और सुव्यवस्थित

० लोक निर्माण विभाग ने चारों फ्लाईओवर्स के लिए मंजूर किए हैं 360 करोड़ रायपुर।राजधानी रायपुर में इस साल 4 फ्लाईओवर्स के काम शुरू होंगे। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने चारों फ्लाईओवर्स के लिए कुल 360 करोड़ 35 लाख 93 हजार रुपए मंजूर किए हैं। इन फ्लाईओवर्स के निर्माण से शहर के ब्यस्त यातायात को तेज, स्मूथ और सुव्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। शहरवासी इनके निर्माण की मांग लंबे समय से कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग ने शहर के बीच जी.ई. रोड पर गुरू तेज बहादुर उद्यान से तेलीबांधा के नेताजी सुभाष चौक तक फ्लाईओवर के लिए 172 करोड़ 86 लाख […]