मॉब लिंचिंग मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ़्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरा मुस्लिम समाज
रायपुर। राजधानी रायपुर के आरंग क्षेत्र में पखवाड़े भर पहले गौ-तस्करी के शक में किये गए हमले में तीन युवकों की मौत हो गई थी। मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज मुस्लिम समाज आज सड़क पर उतर आया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और समाज के लोगों के बीच धक्का-मुक्की हुई। आखिरकार प्रदर्शनकारियों ने सांकेतिक गिरफ्तारी के बाद रायपुर एडीएम को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। महानदी पुल पर 7 जून को पशु तस्करी के शक में तीन व्यक्तियों की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मुस्लिम समाज ने शुक्रवार को मोती बाग चौक के पास सभा की। और फिर जेल भरने […]



