भाठागांव के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड को जल्द मिलेगा गेस्ट हाउस, यात्रियों को ठहरने की नहीं होगी परेशानी

रायपुर। बस यात्रा करने वाले यात्रियों को रायपुर के भाठागांव स्थित बस स्टैंड में ठहरने की सुविधा जल्द मिलने वाली है. इससे दूर-दराज से रायपुर आने वालों को रुकने में कोई परेशानी नहीं होगी. बस से यात्रा करने वालों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए भाठागांव बस स्टैंड में गेस्ट हाउस तैयार किया जा रहा है. मंगलवार को कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह गेस्ट हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा भी मौजूद रहे. अधिकारियों को गेस्ट हाउस का संचालन जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. बस स्टैंड से न केवल प्रदेश के दूर-दराज के जिलों के लिए बल्कि दूसरे प्रदेशों के लिए […]

उत्तराखंड : पिथौरागढ़ से आदि कैलाश यात्रा शुरू, 49 श्रद्धालुओं का पहला जत्था हुआ रवाना

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में धारचूला आधार शिविर पर मंगलवार को 49 श्रद्धालुओं का पहला जत्था पहुंचा और इसके साथ ही आदि कैलाश यात्रा की शुरुआत हो गई। धारचूला से श्रद्धालु जोलिंगकोंग जाएंगे, जहां से पवित्र आदि कैलाश चोटी के दर्शन होते हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के महाप्रबंधक विजयनाथ शुक्ला ने कहा, ”देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 32 पुरुष और 17 महिला तीर्थयात्रियों का पहला जत्था धारचूला पहुंच गया है।” जोलिंगकोंग में 18,500 फुट की ऊंचाई पर एक झील के किनारे स्थित भगवान शिव और देवी पार्वती के मंदिर के कपाट सोमवार को खुल गए। यहीं से श्रद्धालु आदि कैलाश चोटी के दर्शन करेंगे। मंदिर के […]

18 या 19 मई, कब है मोहिनी एकादशी? जानें इस व्रत का महत्व

  एकादशियों में मोहिनी एकादशी सबसे ज्यादा खास है. क्योंकि, भगवान विष्णु के नाम से इस एकादशी का व्रत रखा जाता है. विष्णु भगवान के कई अवतार हैं. इस अवतार में से एक मोहिनी स्त्री का रूप है. मोहिनी के नाम से ही इस एकादशी का व्रत रखा जाता है.माना जाता है कि मोहिनी एकादशी का व्रत रख कर भगवान विष्णु की पूजा आराधना करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है. इस साल मोहिनी एकादशी के दिन कई कई शुभ योग का भी निर्माण होने जा रहा है. मोहिनी एकादशी का पूजा का क्या है शुभ मुहूर्त क्या शुभ संयोग निर्माण हो रहा है कब से शुरू हों रही है […]

CG Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौके पर ही मौत

भिलाई। दुर्ग जिले में सरकारी स्कूल के सामने एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति बुरी तरह घायल हो गया। पूरा मामला नंदिनी थाना क्षेत्र के नंदिनी खुंदनी का है। जानकारी के मुताबिक भिलाई के कुरुद गांव निवासी मोहन यादव (38 साल) अपनी पत्नी उर्मिला यादव (33 साल) और 10 वर्षीय बेटे बयांस के साथ बाइक से नंदिनी खुंदनी अपनी बहन के घर गया था। वहां बहनोई छबिलाल यादव और बहन बिमला के पास पूरा दिन बिताने के बाद वो लोग बाइक से रात को 8 बजे भिलाई के लिए […]

चार सोने की अंगूठियां, 3 करोड़ की संपत्ति और 52 हजार कैश के मालिक हैं पीएम मोदी, हलफनामे में दिया अपनी संपत्ति का ब्यौरा

नेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, जिसका ज्यादातर हिस्सा बैंक सावधि जमा (एफडी) के रूप में जमा किया गया है। मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के तौर पर मंगलवार को नामांकन दाखिल करते समय दिए गए अपने चुनावी शपथपत्र में यह जानकारी दी है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को वाराणसी संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल करते समय यह शपथपत्र पेश किया। वह इस सीट से जीत की हैट्रिक लगाने के लिए मैदान में उतरे हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित शपथपत्र के अनुसार मोदी की चल संपत्ति […]

आज का इतिहास 15 मई : पर्दे पर पहली बार आया Mickey Mouse, हुई थी McDonald’s की शुरुआत

आज का इतिहास बेहद खास और रोमांचक है. क्योंकि आज का दिन बच्चों के पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर मिकी माउस (Mickey Mouse) से जुड़ा है. 15 मई 1928 को पहली बार ये कार्टून पर्दे पर आया था. 1928 में Disney ने अपनी पहली शॉर्ट फिल्म ‘प्लेन क्रेजी’ की टेस्ट स्क्रीनिंग की थी. 6 मिनट की इस फिल्म में मिकी और दूसरे कैरेक्टर एक प्लेन को बनाने का प्रयास करते है. मिकी के साथ ही मिनी के कैरेक्टर को भी पहली बार इस फिल्म से ही दर्शकों के सामने लाया गया था. ‘मिकी माउस’ नाम के पीछे की कहानी अब मिकी माउस कैसे बना वो किस्सा भी सुनिए क्योंकि ये बेहद रोमांचक […]

जयपुर के हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के 14 अधिकारी खदान में फंसे, लिफ्ट खराब होने से हादसा

जयपुर। राजस्थान के नीम का थाना जिले में मंगलवार रात हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की एक सतर्कता टीम के 14 अधिकारी और सदस्य एक खदान में फंस गए। कर्मचारियों को अंदर-बाहर ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई ऊर्ध्वाधर शाफ्ट में खराबी आने के चलते हादसा हुआ। एक खनन अधिकारी के मुताबिक , अधिकारियों को खदान से बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू हो गया है। पुलिस के मुताबिक, कोलिहान खदान में विजिलेंस टीम कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने के लिए कई सौ मीटर नीचे गई थी। जब वह ऊपर आने वाले थे तो शाफ्ट (पिंजरे) की एक रस्सी टूट गई, जिसके चलते खदान के अंदर निरीक्षण करने […]

सूरजपुर में तेज रफ़्तार ने ली जान , कार की टक्कर के बाद गुमटी में सो रही महिला और ड्राइवर की मौत, 3 बच्चों समेत 5 घायल

  सूरजपुर। सूरजपुर रिंग रोड के पास बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गुमटी से जा टकराई, जिससे गुमटी के अंदर सो रही महिला और कार चालाक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है.  

आज का राशिफल 15 मई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मासिक दुर्गाष्टमी का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से स्वास्थ्य से यदि परेशान हैं, तो आज आप को राहत मिलेगी। परिवार में अपनों से सहयोग प्रेम मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे, आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आप कोई नया कार्य साझेदारी के रूप में शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रहेगा, आप व्यर्थ के कार्य में उलझ सकते हैं। मन अशांत रहेगा, अत्यधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में जैसा आप सोच रहे […]

आज का पंचांग 15 मई : मासिक दुर्गाष्टमी पर दुर्लभ ‘ध्रुव’ योग का हो रहा है निर्माण, पढ़ें आज का पंचांग

हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। इस प्रकार वैशाख माह में 15 मई यानी आज मासिक दुर्गाष्टमी है। इस दिन जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत-उपवास रखा जाता है। धार्मिक मत है कि मां दुर्गा की पूजा-भक्ति करने से जातक के जीवन में व्याप्त सकल दुख और संताप दूर हो जाते हैं। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर दुर्लभ ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति […]