मंत्रियों और अधिकारियों के दौरे पर अब नहीं दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के मंत्रीगणों और पुलिस के आला अधिकारियों को सामान्य दौरे, निरीक्षण, भ्रमण के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की औपनिवेशिक परंपरा को समाप्त कर दिया गया है। गृह विभाग द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के नियमों में संशोधन किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल पर गृह विभाग ने गार्ड ऑफ ऑनर की औपनिवेशिक काल से चली आ रही परंपरा की समीक्षा करने के उपरांत इसमें संशोधन का आदेश जारी किया है। इसका उद्देश्य पुलिस बल की कार्यक्षमता का उपयोग कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और औपनिवेशिक सोच से जुड़ी परंपराओं […]

बीजापुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डाक विभाग के चार कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

बीजापुर। बीजापुर में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ताज होटल में छापा मारा है. इस दौरान डाक विभाग से जुड़े चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. सीबीआई की यह कार्रवाई गुरुवार रात करीब 8.30 बजे की बताई जा रही है, जब टीम ने आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये नकद बरामद किए. पकड़े गए आरोपियों में पोस्ट ऑफिस सब डिवीजन इंस्पेक्टर (एसडीआई) शास्त्री कुमार पैंकरा के साथ ही मलोत शोभन, अंबेडकर सिंह और संतोष एंड्रिक शामिल हैं. कार्रवाई के बाद सीबीआई की टीम चारों आरोपियों को अपने साथ लेकर पूछताछ कर रही है. मामले को लेकर डाक विभाग […]

छत्तीसगढ़ बंद का मिलाजुला असर, प्रदर्शनकारियों ने मैग्नेटो मॉल में मचाया उत्पात, तोड़फोड़ भी की

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ बंद का मिलाजुला असर दिखाई दिया। इस बीच राजधानी में बंद को सफल बनवाने निकले सर्व समाज ने मैग्नेटो मॉल में उत्पात मचाया, क्रिसमस तैयारी को लेकर हुई सजावट को प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिया, जिसका वीडियो भी सामने आया है, माल के अंदर बाहर जमकर तोड़फोड़ की गई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र की घटना है। बता दें कि कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हुई हिंसा और कथित धर्म परिवर्तन के विरोध में कई सामाजिक संगठनों ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। प्रदेशभर में बंद का असर दिखा। रायपुर, दुर्ग और जगदलपुर में स्कूल, दुकानें और कई कॉमर्शियल प्रतिष्ठान सुबह से बंद हैं। वहीं MCB जिले […]

कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को कोर्ट ने 27 दिसंबर तक भेजा रिमांड पर, पुलिस करेगी पूछताछ

रायपुर। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को आज कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 27 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। छत्तीसगढ़ पुलिस झारखंड से ट्रांजिट रिमांड पर मयंक सिंह को रायपुर लेकर पहुंची है। पुलिस को उम्मीद है कि चार दिनों की रिमांड के दौरान उससे कई बड़े आपराधिक मामलों में अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मयंक सिंह के खिलाफ छत्तीसगढ़ और झारखंड में दर्ज कई संगीन मामलों को लेकर पूछताछ की जाएगी। विशेष रूप से रायपुर में हुई फायरिंग की घटना, रंगदारी नेटवर्क, अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय गैंग कनेक्शन को लेकर उससे गहन पूछताछ […]

छत्तीसगढ़ कैडर की IAS डा प्रियंका शुक्ला को मिली केंद्रीय प्रतिनियुक्ति

रायपुर। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति ने छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस अफसर डा प्रियंका शुक्ला की नियुक्ति कर दी है। डा शुक्ला,माय भारत संगठन में सीईओ नियुक्त की गईं हैं। प्रियंका ने दो माह पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन दिया था। इसके साथ ही राज्य से एक और अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगी । प्रियंका इस समय पापुनि की एमडी, और समग्र शिक्षा में संचालक है। उन्हें कार्यमुक्त करने पर राज्य प्रशासन में एक छोटा फेरबदल संभव है।  

छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई,सीएम ने दी श्रद्धांजलि

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र, प्रख्यात साहित्यकार एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित दिवंगत विनोद कुमार शुक्ल को आज मारवाड़ी मुक्तिधाम में संपूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवास पहुंचकर दिवंगत शुक्ल के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। दिवंगत साहित्यकार शुक्ल के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर मारवाड़ी मुक्तिधाम लाया गया, जहां सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक […]

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों की हड़ताल और विरोध से निवेशकों का डगमगाने लगा भरोसा, निजी विद्युत संयंत्र और सीमेंट संयंत्र पर असर

  रायपुर। छत्तीसगढ़, जो देश के ऊर्जा और खनन क्षेत्र का प्रमुख केंद्र है, इन दिनों श्रमिकों की हड़ताल और विरोध के कारण गंभीर औद्योगिक संकट का सामना कर रहा है। न्यायालय द्वारा छह माह तक हड़ताल पर प्रतिबंध के बावजूद एक निजी विद्युत संयंत्र में हड़ताल जारी है। यह न केवल न्यायालय के आदेश की अवहेलना है, बल्कि राज्य के औद्योगिक वातावरण और निवेशकों के विश्वास पर भी गहरा असर डाल रही है। रायपुर के श्रम न्यायालय ने इस निजी विद्युत संयंत्र से जुड़े औद्योगिक विवाद मामले में महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। न्यायालय ने श्रमिक संघ द्वारा विगत कुछ दिनों से जारी अनिश्चित कालीन हड़ताल को छह माह […]

20 साल बाद साथ आए ठाकरे ब्रदर्स, BMC चुनाव के लिए किया गठबंधन का एलान,कहा -‘बटेंगे तो कटेंगे…’

  मुंबई। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने साथ आने का एलान कर दिया है। 20 साल बाद ठाकरे ब्रदर्स फिर एक बार एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिवसेना और एमएनएस के गठबंधन की जानकारी दी। नगर परिषद चुनाव (BMC) में दोनों पार्टी नेता अब एक साथ इलेक्शन लड़ते नजर आएंगे। उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘हम एकजुट रहने के लिए एक साथ आए हैं।’ शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने गठबंधन की घोषणा के साथ ही ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का नारा भी दिया। वहीं राज ठाकरे ने आगामी बीएमसी चुनावों को […]

सीएम साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की इस साल की आखिरी बैठक 31 दिसंबर को

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में साल के आखिरी दिन मंत्रिपरिषद की बैठक होने वाली है. मंत्रालय, महानदी भवन में 31 दिसंबर को सुबह 11 बजे यह बैठक बुलाई गई है, जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी. साथ ही कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे. कैबिनेट को लेकर मुख्यसचिव विकास शील ने सभी विभाग प्रमुखों को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिए हैं.  

छत्तीसगढ़ में कौशल-एकीकृत औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० छत्तीसगढ़ स्किल टेक में कौशल-आधारित निवेश को मिली नई गति: 13,690 करोड़ रुपये के स्किलिंग-लिंक्ड निवेश आकर्षित ० GAIL का 10,500 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बना प्रमुख आकर्षण रायपुर। भविष्य-उन्मुख कौशल विकास के साथ औद्योगिक विकास को सुदृढ़ रूप से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास विभाग एवं वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा 23 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ स्किल टेक का आयोजन किया गया। यह उद्योग-केंद्रित निवेश कार्यक्रम प्रधानमंत्री सेतु योजना (PM SETU) के अंतर्गत कौशल विकास में निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।   इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न निवेश प्रस्तावों पर […]