वित्तीय वर्ष 25-26 : उत्पादन, प्रेषण और ओबीआर में सकारात्मक वृद्धि दर्ज करने वाली सीआईएल की एकमात्र अनुषंगी कंपनी बनी एसईसीएल

  ० 176.2 मिलियन टन उत्पादन, 178.6 मिलियन टन प्रेषण एवं 364.3 एमसीयूएम ओवरबर्डन निष्कासन के साथ तीनों प्रमुख मानकों में कंपनी ने दर्ज की वृद्धि बिलासपुर। एसईसीएल ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए कोल इंडिया लिमिटेड की एकमात्र ऐसी सहायक कंपनी के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जिसने कोयला उत्पादन, प्रेषण (आफटेक) तथा ओवरबर्डन निष्कासन (ओबीआर)—तीनों प्रमुख मानकों में एक साथ सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। उत्पादन, प्रेषण एवं ओबीआर में मजबूत प्रदर्शन वित्तीय वर्ष 2025–26 में एसईसीएल का कोयला उत्पादन 176.2 मिलियन टन रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.26 प्रतिशत (8.8 मिलियन टन) अधिक है। कोयला प्रेषण 178.6 मिलियन टन रहा, […]

जैतूसाव मठ में मनाई गई भगवान राम की छट्टी ,कढी भात का लगाया भोग

रायपुर। श्री जैतू साव मठ पुरानी बस्ती रायपुर में बुधवार दोपहर 12:00 बजे बड़े धूमधाम से श्री रामचंद्र जी के छट्टी महोत्सव मनाया गया जिसमें ठाकुर जी को विशेष रूप से छेवारीलड्डू कांकेपानी बालभोग लगाया गया श, महंत रामसुंदर दास जी के द्वारा ठाकुर जी का मंगलमय महाआरती किया गया.छठी विशेष में रामचंद्र जी को कढी भात, मालपुआ का भोग लगाया गया, बड़ी संख्या में दर्शनार्थी मंदिर में उमड़े थे, आरती के बाद भोजन मालपुआ प्रसादी वितरण किया गया। रामचंद्र जी की सेवा में मोर पंख का विशेष महत्व है इस वर्ष रामनवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में गर्भगृह को मोर पंख से सजाया गया है व स्वर्ण श्रृंगार के साथ […]

नालंदा भगदड़: प्रशासन का बड़ा एक्शन, पुजारी समेत 4 गिरफ्तार,शीतला माता मंदिर हादसे में 8 मौतें, 40 लोगों पर केस दर्ज

नालंदा। बिहार के नालंदा स्थित शीतला माता मंदिर में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे थे, जिसके बाद अब त्वरित एक्शन लिया गया है।   पुलिस ने इस मामले में एक पुजारी (पंडा) सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर भीड़ प्रबंधन में लापरवाही और अव्यवस्था फैलाने के आरोप लगे हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और भी गिरफ्तारियां हो […]

जग्गी हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, अब कल होगी अंतिम सुनवाई

० अमित जोगी की समय मांग खारिज, 20 साल पुराने केस में फैसला करीब बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अब मामले में किसी तरह की देरी नहीं होगी। बुधवार को सुनवाई के दौरान अमित जोगी की ओर से अतिरिक्त समय की मांग की गई, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया। कोर्ट ने निर्देश दिया कि मामले की अंतिम सुनवाई अब कल ही होगी। क्या है पूरा मामला? 4 जून 2003 को राम अवतार जग्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे प्रदेश को हिला दिया था। मामले में […]

PM मोदी असम में : चाय के साथ चिप को असम की पहचान बताया, कांग्रेस पर किया हमला

  गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को असम के दौरे पर हैं। वह भाजपा के चुनाव प्रचार को मजबूती देने के लिए दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहली रैली धेमाजी जिले के गोगामुख में सुबह 11 बजे और दूसरी रैली विश्वनाथ जिले में दोपहर 1 बजे होगी। प्रधानमंत्री इन रैलियों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और केंद्रीय बलों के साथ राज्य पुलिस तैनात है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी असम यात्रा के दौरान डिब्रूगढ़ के चाय बागान में काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “चाय असम की आत्मा है और पूरी […]

छत्तीसगढ़ में नई शराब रेट लिस्ट लागू: प्रीमियम शराब सस्ती, बियर महंगी हुई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के आबकारी विभाग ने नई शराब रेट लिस्ट जारी की है। इस सूची में महंगी विदेशी शराब (प्रीमियम/इम्पोर्टेड ब्रांड्स) की कीमतों में राहत दी गई है, जबकि बियर और कुछ मिड-रेंज ब्रांड्स के दाम बढ़ाए गए हैं। नई दरों के अनुसार: प्रीमियम विदेशी शराब की कीमतों में ₹1000 तक की कमी हुई है, जिससे उच्च सेगमेंट के ग्राहकों को फायदा मिलेगा। बियर और मिड-रेंज ब्रांड्स की कीमतों में वृद्धि हुई है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर थोड़ा अतिरिक्त खर्च बढ़ सकता है। देशी शराब (देशी मदिरा) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आबकारी विभाग के आदेश के बाद […]

CG Weather Update: अगले दो दिन छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश की संभावना, रायपुर में भी रहेगा बदलेगा मौसम

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में अप्रैल माह की शुरुआत में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस महीने का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहेगा। कुछ दिनों में पारा बढ़ेगा, वहीं बादलों और बारिश के कारण कुछ दिनों में तापमान में गिरावट होगी। वर्तमान मौसम प्रणाली के चलते अगले दो दिन प्रदेश में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में वज्रपात, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। प्रदेश में फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक है, लेकिन अगले तीन दिनों […]

रमन सिंह ने अमित शाह को लिखा धन्यवाद पत्र, नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई की सराहना

  रायपुर। रमन सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया है। अपने पत्र में रमन सिंह ने लिखा कि गृहमंत्री के नेतृत्व में देश में नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए गए हैं, जिससे आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। उन्होंने इस अभियान को देशहित में महत्वपूर्ण बताते हुए इसकी सराहना की। रमन सिंह ने यह भी कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, विशेष रूप से छत्तीसगढ़, में शांति और विकास की दिशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में ये क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से और मजबूती […]

1 अप्रैल से बदले नियम: जेब और सफर दोनों पर असर,रेलवे, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट से जुड़े 7 बड़े बदलाव लागू

  बिजनेस न्यूज़ । नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ 1 अप्रैल 2026 से आम लोगों की जिंदगी से जुड़े कई अहम नियम बदल गए हैं। Reserve Bank of India, केंद्र सरकार और Indian Railways द्वारा लागू किए गए इन नए प्रावधानों का सीधा असर आपकी जेब, यात्रा और डिजिटल लेन-देन पर पड़ेगा। आइए आसान भाषा में समझते हैं ये 7 बड़े बदलाव: 1. टिकट कैंसिलेशन का नया नियम अब कंफर्म टिकट कैंसिल कराने पर रिफंड तभी मिलेगा, जब आप ट्रेन छूटने से कम से कम 8 घंटे पहले टिकट रद्द करेंगे। पहले यह सीमा 4 घंटे थी। 2. बोर्डिंग स्टेशन बदलना आसान अब यात्री ट्रेन छूटने से 30 […]

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा : 195.50 रुपये की बढ़ोतरी,घरेलू गैस की कीमतों में राहत

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक सिलेंडर पर लागू की गई है। नई दरों के बाद राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत अब 2,078.50 रुपये हो गई है। हालांकि आम उपभोक्ताओं को राहत देते हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर पहले की तरह 913 रुपये में ही उपलब्ध रहेगा। बताया जा रहा है कि यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी का असर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा की […]