खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला हॉकी में मिजोरम और ओडिशा पहुँचे फाइनल में

रायपुर। ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’ के अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले आज उत्साह और रोमांच के बीच खेले गए। पहले सेमीफाइनल मैच में मिजोरम की टीम ने झारखंड को कड़े मुकाबले में 3-2 से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया। दोनों टीमों के बीच मैच बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहा, जिसमें मिजोरम ने अंत तक बढ़त बनाए रखी। दूसरे सेमीफाइनल मैच में उड़ीसा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश को 8-0 से हराया। उड़ीसा की टीम ने पूरे मैच में आक्रामक खेल दिखाते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। इन परिणामों के साथ मिजोरम और उड़ीसा की टीमें अब फाइनल में आमने-सामने होंगी, जहाँ […]

बारनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों का वैज्ञानिक पद्धति से पुनर्स्थापन: दो चरणों में 34 हिरणों को प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया सुरक्षित

रायपुर। बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों को प्राकृतिक आवास में स्वछन्द विचरण हेतु छोड़ा गया। अभयारण्य स्थित ब्लैकबक कंजर्वेशन सेंटर से कुल 34 काले हिरणों को वैज्ञानिक पद्धति से दो चरणों में सफलतापूर्वक उनके प्राकृतिक आवास में मुक्त किया गया। इस वर्ष 60 ब्लैकबक पुनर्स्थापना का लक्ष्य है। ब्लैकबक स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी तरह से वैज्ञानिक तकनीकों का पालन करते हुए निष्पादित किया गया, जिससे बिना किसी व्यवधान के ही हिरणों को वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। छोड़े गए हिरण रामपुर ग्रासलैंड में निवासरत काले हिरणों से जाकर मिल गए। अधिकारियों ने बताया कि काले हिरणों के इस नए समूह से क्षेत्र के पारिस्थितिकी तंत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा […]

‘हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके’ प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर – दिल्ली – कोलकाता हवाई यात्रा का किया वर्चुअल शुभारंभ ० राजधानी दिल्ली से क्षेत्र का सीधा जुड़ाव व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को देगा बढ़ावा ० केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल और सरगुजा सांसद ने विमान सेवा के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार रायपुर. प्रदेश में हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी से अंबिकापुर–दिल्ली – कोलकाता हवाई सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रमुख शहरों को विमान सेवाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत […]

छत्तीसगढ़ में पुलिस अफसरों का सबसे बड़ा बैच पास आउट,चंदखुरी अकादमी में 859 प्रशिक्षुओं ने ली शपथ

० सीएम ने दी जिम्मेदारी निभाने की सीख रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग को अब तक का सबसे बड़ा बैच मिला है। चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड के साथ 859 प्रशिक्षु अफसरों ने प्रशिक्षण पूरा कर लिया। इस बैच में 54 सूबेदार, 528 उप निरीक्षक (जीडी), 2 उप निरीक्षक (कंप्यूटर), 1 उप निरीक्षक (रेडियो), 1 उप निरीक्षक (अंगुली चिन्ह), 68 उप निरीक्षक (एसबी) और 205 प्लाटून कमांडर शामिल हैं। ये सभी अधिकारी जल्द ही फील्ड में अपनी सेवाएं देंगे। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस […]

रायपुर नगर निगम का 2000 करोड़ से अधिक का बजट पेश,विकास योजनाओं के साथ नए शुल्क लागू, सफाई और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास जोर

  रायपुर। रायपुर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 2000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया है। महापौर मीनल चौबे द्वारा सोमवार को निगम सभा में प्रस्तुत इस बजट में शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और राजस्व बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल किए गए हैं। जानें बजट से जुडी ख़ास बातें – बजट के अनुसार, निजी और सरकारी भूमि पर आयोजित होने वाले बड़े आयोजनों—जैसे मेला, प्रदर्शनी, एक्सपो और मैजिक शो—पर 500 रुपये प्रतिदिन का शुल्क लगाया जाएगा। इसके अलावा, भंडारा और लंगर जैसे सामुदायिक आयोजनों पर भी 500 रुपये प्रतिदिन सफाई शुल्क निर्धारित किया गया है, ताकि कचरा प्रबंधन को बेहतर […]

जनगणना 2027: 33 सवाल जारी, लिव-इन कपल्स को मिलेगा शादीशुदा का दर्जा; जानें पूरी जानकारी

दिल्ली। देश में होने वाली आगामी जनगणना 2027 को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में पहले चरण के लिए 33 अहम सवाल जारी किए गए हैं, ताकि नागरिकों को प्रक्रिया समझने में आसानी हो सके। इस बार जनगणना में कई नए बदलाव भी देखने को मिलेंगे, जिनमें लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर खास प्रावधान शामिल है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें। महापंजीयक और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा कि जनगणना अधिनियम में एक महत्वपूर्ण प्रावधान, धारा पंद्रह, शामिल है। यह प्रावधान बताता है कि व्यक्तिगत जानकारी को पूरी तरह […]

अंबिकापुर से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू, आज पहली फ्लाइट रवाना

  अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले को आज बड़ी सौगात मिली है। अंबिकापुर स्थित दरिमा एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए सीधी विमान सेवा की शुरुआत आज से हो गई है। इस सेवा का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम में सांसद चिंतामणि महाराज भी शामिल हुए और पहली उड़ान से दिल्ली रवाना हुए। किराया और टाइमिंग यह उड़ान सेवा Alliance Air द्वारा संचालित की जा रही है, जिसमें 72 सीटों वाला एटीआर विमान इस्तेमाल होगा। किराया: लगभग ₹6,000 से ₹7,000 पहली उड़ान: अंबिकापुर से प्रस्थान: दोपहर 12:00 बजे दिल्ली आगमन: करीब 2:30 बजे सेवा सप्ताह में चार दिन उपलब्ध रहेगी रूट और कनेक्टिविटी […]

सर्व समाज की बैठक सम्पन्न, धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

० 14 अप्रैल के कार्यक्रम का रोडमैप तैयार, प्रतिभावान छात्रों के सम्मान का भी प्रस्ताव बीजापुर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर सर्व समाज की बैठक अंबेडकर भवन, बीजापुर में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को भव्य और समावेशी बनाने पर चर्चा की। बैठक में गोंडवाना समन्वय समिति के अध्यक्ष अमित कोरसा ने अंबेडकर जयंती की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने सुझाव दिया कि इस अवसर पर उत्पीड़ित समुदाय के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान भी किया जाए, जिससे उन्हें प्रोत्साहन मिल सके। परधान समाज के प्रतिनिधि राकेश गिरी ने बाबा […]

बिहार राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार ने परिषद छोड़ी, नितिन नवीन भी देंगे इस्तीफा

  पटना। बिहार की राजनीति में आज अहम घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वे स्वयं परिषद पहुंचे और अपना त्यागपत्र सौंपा। इस दौरान जदयू के कई वरिष्ठ नेता भी उनके साथ मौजूद रहे। संवैधानिक प्रावधानों के तहत कोई भी व्यक्ति एक साथ दो सदनों का सदस्य केवल 14 दिनों तक ही रह सकता है। नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे, ऐसे में निर्धारित समयसीमा के भीतर उन्हें एक सदन की सदस्यता छोड़नी अनिवार्य थी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन भी आज अपने विधायक पद से इस्तीफा दे सकते हैं। […]

प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : झारखंड की पूनम उरांव ने रचा इतिहास,50 किलोग्राम कुश्ती में जीता पहला स्वर्ण पदक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में झारखंड की प्रतिभावान खिलाड़ी पूनम उरांव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 किलोग्राम भारवर्ग की कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। चतरा जिले की निवासी पूनम ने अपनी जीत से न केवल अपने राज्य, बल्कि उरांव जनजाति का भी गौरव बढ़ाया है। पूनम की यह उपलब्धि उनके संघर्ष, धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। वर्ष 2019 में दिल्ली नेशनल प्रतियोगिता के दौरान लगी गंभीर चोट के कारण उन्हें लंबे समय तक कुश्ती से दूर रहना पड़ा था। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत के दम पर शानदार वापसी की। […]