बंगाल के नंदीग्राम में मतदान से पहले भाजपा की महिला कार्यकर्ता की मौत पर बवाल; सुरक्षा बलों को करना पड़ा लाठीचार्ज
नेशनल न्यूज़। पश्चिम बंगाल में पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महिला कार्यकर्ता की हत्या के बाद गुरुवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। नंदीग्राम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाहनों के टायर जला दिए। सड़कें जाम कर दीं और दुकानों के शटर गिरा दिए। इस बीच मामला इतना बिगड़ गया कि हालात काबू करने के लिए सुरक्षा बलों को लाठीचार्ज तक करना पड़ा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सोनाचूरा गांव में भाजपा की 38 वर्षीय कार्यकर्ता रथिरानी अरी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के गुर्गों ने हत्या कर दी है। फिलहाल इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर […]



