Loksabha Election : छठे चरण में आठ राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग, जयशंकर, गौतम गंभीर ने डाला वोट
नई दिल्ली। सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 25 मई को आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर मतदान है। छठे चरण में 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में बिहार की आठ, हरियाणा की सभी दस, झारखंड की चार, दिल्ली की सभी सात, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग है। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक है। मतदान करने के बाद हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और JJP नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा, मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे […]



