आज का इतिहास 19 मई : Tata को समर्पित है आज का रोचक इतिहास, मनमोहन सिंह के लिए आज है खास दिन
आज टाटा ग्रुप नमक से लेकर ट्रक तक बनाता है. पर इसे इस मुकाम तक लाने में सबसे प्रमुख भूमिका रही है जमशेदजी टाटा की. जिन्होंने आज ही के दिन साल 1904 में इस दुनिया को अलविदा कहा था. उनका पूरा नाम जमशेदजी नुसीरवानजी टाटा था. मात्र 14 साल की आयु में ही जमशेदजी अपने पिता के साथ मुंबई आ गए और व्यवसाय में कदम रखा था. 17 साल की उम्र में मुंबई के एलफिंस्टन कॉलेज में प्रवेश लिया। दो साल बाद 1858 में ग्रीन स्कॉलर (स्नातक स्तर की डिग्री) बने. जमशेदजी के जीवन के बड़े लक्ष्यों में स्टील कंपनी खोलना, विश्व प्रसिद्ध अध्ययन केंद्र स्थापित करना, अनूठा होटल खोलना […]



