T20 WORLD CUP 2024 : भारत-पाक मैच की दीवानगी, टिकट ₹2 लाख के पार

  स्पोर्ट्स न्यूज़। विश्व क्रिकेट में टीम इंडिया का दबदबा ही नहीं है, बल्कि दर्शकों के बीच भी उसके मुकाबलों को देखने के लिए भी मारामारी रहती है। बात अगर भारत और पाकिस्तान के मैच की हो तो सारे रिकॉर्ड टूट जाते हैं। USA CRICKET दो जून से शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा दीवानगी न्यूयॉर्क में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर है। इस दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरे विश्व कप में सबसे ज्यादा महंगा टिकट इसी मुकाबले का है। इस मुकाबले का सबसे महंगा टिकट 729 ICC T20 WORLD CUP 2024 229625 रुपये का है। […]

भीषण सड़क हादसा : 60 लोगों से भरी बस में लगी आग, 9 लोग जिंदा जले, मथुरा-वृंदावन के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु

पंजाब न्यूज़। हरियाणा के नूंह में KMP (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेसवे पर देर रात बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, नूंह से गुजर रही श्रद्धालुओं से भरी बस में भीषण आग लग गई। इस घटना में बस में सवार 9 लोग जिंदा जल गए, जबकि 2 दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 60 लोग सवार थे, जो पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले बताए गए हैं जो मथुरा और वृंदावन दर्शन कर लौट रहे थे। चलती बस में आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। […]

High Court में यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों से निपटने के लिए आंतरिक शिकायत समिति का किया गया पुनर्गठन

बिलासपुर। यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों से निपटने के लिए उच्च न्यायालय में आंतरिक शिकायत समिति का पुनर्गठन किया गया है. जस्टिस रजनी दुबे को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वहीं हाईकोर्ट में लीगल सेक्रेटरी ओमप्रकाश सिंह चौहान इस समिति का सचिव बनाया गया है. इस संबंध में बिलासपुर हाईकोर्ट द्वारा आदेश और आंतरिक शिकायत समिति के सदस्यों के नामों की सूची जारी की गई है.    

आज का इतिहास 18 मई : ऑपरेशन ‘स्माइलिंग बुद्धा’ को दिया गया था अंजाम, जानें आज का दिलचस्प इतिहास

18 मई की तारीख भारत की सुरक्षा के नजरिये से बेहद ही खास दिन रहा है. आज से करीब 50 साल पहले 18 मई साल 1974 में भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण (Nuclear Tests) राजस्थान की पोखरण टेस्ट रेंज में किया था. इस परिक्षण के बाद भारत ने इसे शांतिपूर्ण उपयोग के लिए किया गया परमाणु परीक्षण करार देते हुए कहा कि वह इसका इस्तेमाल परमाणु हथियार बनाने के लिए नहीं करेगा. बता दें ये बुद्ध पूर्णिमा का था इसलिए इस ऑपरेशन को ‘स्माइलिंग बुद्धा’ (Operation Smiling Buddha) नाम दिया गया. इस ऑपरेशन को भारत के प्रमुख नाभकीय शोध संस्थान भाभा आणविक शोध केंद्र (BARC) के निदेशक राजा रमन्ना […]

राजधानी के हॉस्पिटल में लापरवाही का आलम, पेट दर्द से पीड़ित मरीज के अतड़ियों की कर दी गई सर्जरी,पीड़िता की हालत नाजुक

रायपुर। राजधानी के दूरबीन एडवांस हॉस्पिटल डूमरतरई में बदहाल व्यवस्था सामने आई है. पेट दर्द में मरीज अस्पताल पहुंचा था, जहां अव्यवस्था के बीच मरीज की अतड़ी का ऑपरेशन कर दिया गया. ऑपरेशन के बाद मरीज जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. बड़ा सवाल यह है कि हॉस्पिटल में न ही ऑपरेशन की टीम, ना ही बैकअप टीम, फिर यह ऑपरेशन कैसे हुआ. बदहाल व्यवस्था के बीच ऑपरेशन से डरे मरीज के पति ने अपनी पत्नी को बचाने की गुहार लगाई है. वहीं इस मामले में रायपुर के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मिथलेश चौधरी ने कहा, मामले की जांच कराई जाएगी. उन्होंने तत्काल मौके पर टीम भेजने […]

आज का राशिफल 18 मई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज आपका दिन सामान्य रूप से ठीक रहेगा। आज आवश्यक कोई कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, व्यापार में साझेदारी करना लाभप्रद होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) आज आप किसी विपत्ति में फंस […]

आज का पंचांग 18 मई : जानिए शनिवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

आज शनिवार का दिन है। यह शुभ दिन भगवान शनि की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ शनिदेव की पूजा-अर्चना करते हैं, उनके धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं – Aaj Ka Panchang 18 May 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि सुबह 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। ऋतु – ग्रीष्म चन्द्र राशि – कन्या सूर्योदय और सूर्यास्त का समय सूर्योदय – सुबह 05 […]

गरियाबंद पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी,आईईडी लगाकर विस्फोट करने की योजना को किया ध्वस्त

  गरियाबंद।जिला गरियाबंद अंतर्गत थाना शोभा से लगे अंतर्राज्यीय सीमाक्षेत्र के ग्राम कोदोमाली, इचरादि, गरीबा, सहबीनकछार जंगल क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की लगातार आसूचनायें प्राप्त हो रही थी। जिस पर उचित कार्यवाही हेतु पुलिस महानिरीक्षक रायपुर, अम्बरेश मिश्रा के दिशा-निर्देश में तथा जिला गरियाबंद के उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के मार्गदर्शन में एसटीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी, दिनांक 16.05.2024 को थाना शोभा के ग्राम कोदोमाली, इचरादि, गाजीमुडा, गरीबा जंगल/पहाडी क्षेत्र की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर थे। ग्राम गरीबा के समीप जंगल में प्रतिबंधित माओवादी संगठन सीपीआई माओवादी के नक्सलियों का डेरा दिखाई दिया। अपनी ओर पुलिस पार्टी को आता देख नक्सली […]

समाजसेवी अजय तिवारी के हीरक जयंती वर्ष का आयोजन

रायपुर। शहर के कई प्रतिष्ठित महाविद्यालयो को संचालित करने वाली संस्था के अध्यक्ष, प्रख्यात समाजसेवी एवं शिक्षाविद अजय तिवारी का 75वाँ जन्मोत्सव अमृत महोत्सव के रूप में 16 मई को मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा ने तिवारी जी के जीवन के बारे में उल्लेख करते हुए बताया कि वे शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में अपनी निःस्वार्थ सेवाएं देते हुए संस्थाओं को स्थापित किया और निरंतर उसे आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयास करते हैं। कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष एवं प्रख्यात आर्किटेक्ट आर. के. गुप्ता ने कहा कि अजय तिवारी केवल एक नाम नहीं बल्कि एक सख्सियत हैं जो हमेशा गरीब व पिछड़े लोगों […]

रीपा में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए बनाई गई कमिटी, विधायक धरमलाल कौशिक ने फैसले का किया स्वागत

रायपुर। भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने रीपा में भ्रष्टाचार की जांच के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मुख्य सचिव और अन्य सचिवों की जांच कमेटी बनाए जाने का स्वागत किया है. कौशिक ने सोशल मीडिया में किए अपने पोस्ट में कहा कि जिस किसी ने भी छत्तीसगढ़ की भोली-भाली जनता का पैसा खाया है, ऐसे किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा. धरमलाल कौशिक ने सोशल मीडिया में किए अपने पोस्ट में विधानसभा में रीपा में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने जाने का जिक्र करते हुए साय सरकार के जांच कमेटी के गठन का स्वागत किया है. जांच शुरू होने की अखबार में छपी खबर का क्लिप शेयर करते हुए मोदी की […]