महाराष्ट्र के नांदेड में IT की छापेमारी : 8 KG सोना, 14 करोड़ कैश,मिली 170 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति
नेशनल न्यूज़। महाराष्ट्र के नांदेड शहर में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां IT टीम ने भंडारी फाइनेंस व आदिनाथ कोऑरेटिव बैंक पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 170 करोड़ रुपए की बेहिसाब संपत्ति मिली है, जिसमें 8 किलो सोना, 14 करोड़ कैश शामिल है। 14 करोड़ कैश को गिनने के लिए मशीने मंगवाई गई जिसके बाद भी गिनने में 14 घंटे लग गए। कार्रवाई लगातार 72 घंटे तक चली। फाइनेंस कारोबारियों में खलबली मच गई। नांदेड की भंडारी फैमिली के विनय भंडारी, आशीष भंडारी, संतोष भंडारी, महावीर भंडारी और पदम भंडारी का फाइनेंस बिजनेस है। यहां पर इनकम टैक्स को टैक्स चोरी होने की शिकायत मिली थी। […]



