5 साल के मासूम के गले में अटकी टॉफी, सांस लेने में तकलीफ के कारण तड़प-तड़प के तोड़ा दम
रामपुर। यूपी के रामपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 5 साल के मासूम के गले में टॉफी अटक गई। टॉफी अटकने से बच्चा सांस नहीं ले पा रहा थाा। जिसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने फिर उसके गले से टॉफी निकाली। डॉक्टर ने कहा कि टॉफी उसकी सांस की नली में फंस गई थी, जिस कारण बच्चे सांस नहीं ले पा रहा था। जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चा शाहबाद नगर पंचायत की काउंसलर अंजुम बेगम का बेटा था। उसका नाम हमजा था। वह मदरसे का छात्र था। मोहल्ला तकिया के वार्ड-8 में रहने वाली […]



