तेज रफ्तार यात्री बस से गिरा ग्रामीण,घायल को सड़क पर तड़पता छोड़कर निकल गया बस चालक
० घायल को अस्पताल तक पहुंचने में देर होने से हो गई मौत गरियाबंद।मैनपुर गरियाबंद नेशनल हाईवे मार्ग में आज इंसानियत को झकझोड करने वाला एक मामला सामने आया है यात्री बस में सवार युवक के गिर जाने से घायल युवक को बस चालक द्वारा अस्पताल तक पहुंचाने के बजाय घटनास्थल पर ही तड़पता छोड़कर चले जाने से समय पर इलाज नहीं मिलने से ग्रामीण की मौत होने की दर्दनाक घटना सामने आई है. तेज रफ्तार यात्री बस में सवार एक ग्रामीण की नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर गरियाबंद मार्ग में बस से गिरने से ईलाज के दौरान मौत हो जाने की जानकारी मिली है, ज्ञात हो कि ग्राम गुरजीभाठा […]



