नवरात्रि का आठवां दिन आज : इस विधि से करें मां महागौरी की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त
अष्टमी तिथि (Chaitra Navratri 2024 Day 8) पर मां दुर्गा के दिव्य स्वरूप मां महागौरी की पूजा होती है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग देवी की पूजा विधि अनुसार करते हैं उनकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही जीवन में आने वाली बाधाएं भी समाप्त हो जाती हैं। अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन का भी विधान है जिसे कुमारी पूजा के नाम से जाना जाता है। इस साल चैत्र माह की अष्टमी तिथि 16 अप्रैल, 2024 दिन मंगलवार को बहुत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि की शुरुआत 15 अप्रैल, 2024 दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर हो चुकी है। […]



