महासमुंद लोकसभा सीट विश्लेषण: जातिगत समीकरण और स्थानीय मुद्दे निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका
जीवन एस साहू गरियाबंद। लोकसभा चुनाव के मतदान की तारीख जैसे–जैसे नजदीक आ रही है, प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल तैयार करने में जुटे हुए हैं। बात करें महासमुंद लोकसभा सीट अंतर्गत गरियाबंद जिले की तो यहां चुनावी सरगर्मी तेज है। पिछले कुछ दिनों से यहां मौसम का मिजाज बदला–बदला है, लेकिन राजनीतिक पारा अपने चरम पर है। महासमुंद लोकसभा सीट सबसे पुरानी सीटों में से एक है। यहां से बड़े–बड़े दिग्गज चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच रोमांचक मुकाबला होने वाला है। इसमें जातिगत समीकरण और स्थानीय मुद्दे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद महासमुंद लोकसभा सीट से […]



