छत्तीसगढ़ से चलने वाली ये ट्रेनें 12 अप्रैल तक रहेगी रद्द, देखें कौन सी ट्रेनें हैं लिस्ट में
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ट्रेनों को रद्द करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन ट्रेनों के नहीं चलने से यात्री परेशान हो गए हैं. रेलवे ने इसबार भी कई ट्रेनों को नहीं चलाने का फैसला लिया है. 10 से 12 अप्रेल तक यह ट्रेनें नहीं चलेगी. हालांकि इसके पीछे की वजह रेलवे ने मेंटेनेंस कार्य और अन्य काम को बताया है. रद्द होने वाली गाडियां:- दिनांक 10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी. 10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली गाडी […]



