दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल को नहीं दी गिरफ्तारी और रिमांड से राहत, अब सुप्रीम कोर्ट जाएगी AAP
नेशनल न्यूज़। हिरासत और रिमांड की याचिका खारिज होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। केजरीवाल को संबंधित मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने फैसला सुनाते हुए कहा, “अदालत का मानना है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन नहीं है। रिमांड को अवैध नहीं ठहराया जा सकता।” केजरीवाल वर्तमान में न्यायिक हिरासत […]



