चैत्र नवरात्रि कल से, पहले दिन पूजी जाएंगी शैलपुत्री, जानें उपासना विधि, क्या लगाएं भोग, कौन सा पढ़ें मंत्र
सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है. कल यानी 9 अप्रैल से नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी. नवरात्रि में नौ देवियों की पूजा का विधान है. प्रथम दिन माता शैलपुत्री की उपासना की जाती है. मां शैलपुत्री के पूजन से व्यक्ति निरोगी रहता है, आपदा मुक्त रहता है, व्यक्ति के मान सम्मान, धन, वैभव, यश में वृद्धि होती है. तो जानिए कैसे करें मां शैलपुत्री को प्रसन्न… मां शैलपुत्री का सुंदर स्वरूप मां शैलपुत्री हिमालयराज की पुत्री हैं. यह वृषभ पर सवार होती हैं. ये दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल का पुष्प धारण करती हैं. मान्यता है कि इनके पूजन से सुख-समृद्धि की वृद्धि […]



