आज का इतिहास 3 अप्रैल : आज ही के दिन किया गया था मोबाइल से पहला कॉल
आज ही के दिन मोबाइल फोन से पहली कॉल की गई थी. 1973 में आज ही के दिन मार्टिन कूपर ने मोबाइल फोन से जोएल एस एंजेल को पहला फोन किया था. कूपर को आज के मोबाइल फोन का जनक कहा जाता है. उस समय कूपर मोटरोला कंपनी के लिए काम करते थे. पोर्टेबल कंप्यूटर का नमूना हुआ था पेश ये भी महज इत्तफाक ही है कि 1981 में 3 अप्रैल के ही दिन सैन फ्रांसिस्को के ब्रुक्स हॉल में ओसबोर्न कंप्यूटर कॉरपोरेशन के एडम ओसबोर्न की तरफ से तैयार पहले पोर्टेबल कंप्यूटर का नमूना पेश किया गया. इसका वजन तकरीबन 24 पाउंड था. सैम मानेकशॉ का हुआ था जन्म […]



