मुझे बीजेपी में शामिल होने का दिया गया था ऑफर, अब मुझे और राघव चड्डा को जेल में डालने की योजना बनाई जा रही है : आतिशी

नेशनल न्यूज़। दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी आज एक बार फिर से प्रैस कांफ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कह कि मेरे करीबी के माध्यम मुझे बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया गया। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में आप के कुछ और नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके साथ ही आतिशी ने कहा कि अगले कुछ दिनों में आप के कुछ और नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा। आतिशी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री और बीजेपी ने अपना मन बना दिया है कि आम आदमी पार्टी को और उसके सभी नेताओं को कुचलना चाहते हैं खत्म […]

NH- 44 में हुआ बड़ा सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर बस के पलटने से 30 से अधिक यात्री घायल, जा रहे थे बालाजी दर्शन के लिए

नेशनल न्यूज़। सोमवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायल लोगों को मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया, “दुर्घटना के समय बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। वे मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए ग्वालियर से राजस्थान जा रहे थे।” मुरैना जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. सुरेंद्र गुर्जर ने कहा, “हमारे पास गंभीर हालत में 25-30 मरीज आए। उनका इलाज शुरू हो गया है। हमारे सभी डॉक्टर और मेडिकल टीमें काम कर रही हैं…” इंस्पेक्टर आलोक परिहार ने बताया कि श्रद्धालुओं को लेकर बस मेहंदीपुर बालाजी के […]

आज का इतिहास 2 अप्रैल : 28 साल बाद आज ही के दिन भारत ने जीता था World Cup, देखें आज का रोचक इतिहास

आज यानी 2 अप्रैल का इतिहास क्रिकेट लवर्स से जुड़ा है. आज से ठीक 13 साल पहले भारत ने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. 2 अप्रैल 2011 को वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले गए फाइनल में मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने नाबाद 91 रनों की शानदार पारी खेली थी. इससे पहले 1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारत वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. धोनी की कप्तानी में दूसरा वर्ल्ड कप धोनी की कप्तानी में ये दूसरा वर्ल्ड कप खिताब था. इससे पहले […]

लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते जिले के धार्मिक और पर्यटन स्थल, जतमई और घटारानी, भुतेश्वरनाथ मुख्य आकर्षण

जीवन एस साहू गरियाबंद। गरियाबंद जिला अपने प्राकृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के लिये प्रदेश ही नही देश के पर्यटन मानचित्र पर एक अलग स्थान रखता है। यह वनांचल अपने सुरम्य वादियों, पर्वत, झरना, नदियों को अपने आप में समेटे हुये है। यहां पर पवित्र धार्मिक नगरी राजिम है, वहीं जतमई और घटारानी जैसे दो महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल भी पर्यटकों को बरबस अपनी ओर आकर्षित करता है। जतमई धाम स्थल गरियाबंद जिले में रायपुर से 85 किमी की दूरी पर स्थित है। जंगल के बीच खूबसूरत स्थलों के बीच है यह जतमई मंदिर। जतमई मां की पत्थर की मूर्ति गर्भगृह के अंदर रखा गया है। यहां के पर्यटन स्थल घने […]

दिल दहला देने वाला हादसा : सवारी से भरी ऑटो को डंपर ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, 3 घायल

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार डंफर ने सवारी से भरे ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। इस हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर मुहल्ले के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिस समय यह […]

कैसा अन्धविश्वास: 18 दिन की बच्ची के शरीर को गरम सलाखों से दागा

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में अंधविश्वास के चलते 18 दिन की अबोध बच्ची के शरीर में गरम सलाखों से दाग कर इलाज कराने का मामला सामने आया है. इस बच्ची के परिजनों का कहना है कि उन्होंने बच्ची के शरीर में नसों का मामूली दाग को जानलेवा बीमारी होने का भयवश अंधविश्वास का सहारा लिया. नीमहकीम से नन्ही बच्ची के शरीर को गर्म लोहे से दाग देने के बाद उसकी पीड़ा को देखकर पत्थलगांव के निजी अस्पताल में इलाज कराने पर यह मामला उजागर हुआ है. पत्थलगांव BMO डॉक्टर जेम्स मिंज ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में एक अबोध बच्ची का इलाज के नाम पर पेट में […]

कल महिलाओं के खाते में आएगी महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त

रायपुर। महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त कब आएगी इसकी तारीख सामने आ चुकी है। इससे पहले कहा गया था कि, 1 अप्रैल को महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त आ जाएगी, लेकिन वित्तीय वर्ष के कारण आखिरी दिन बैंक बंद थे। इसी कारण से महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं किए जा सके। वहीं अब महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त जारी होने की तारीख सामने आ चुकी है। इससे पहले सीएम विष्णुदेव साय ने केशकाल दौर के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख […]

मतदान के दिन अवकाश घोषित, प्रशासन ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने नया आदेश जारी किया है। इसके तहत वोटिंग वाली तारीखों पर 11 की 11 सीटों पर छुट्टी होगी। इन 11 लोकसभा क्षेत्र में प्रदेश के अलग-अलग जिले आते हैं। जिलेवार एक आदेश जारी किया गया है जिसमें स्पष्ट किया गया है कि किस तारीख पर किस जिले में छुट्टी होगी।  

छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन पदाधिकारियों का सर्वसम्मत चुनाव

० धींगरा अध्यक्ष, प्रो.छाबड़ा कार्यकारी अध्यक्ष, टी.एस.जब्बल सलाहकार,बी.एस.सलूजा सचिव और विक्रम सिंह कोषाध्यक्ष बने रायपुर।छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने गत शनिवार को अपनी वार्षिक बैठक में नए पदाधिकरियों का सर्वसम्मति से चयन किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से सेवानिवृत मुख्य अभियंता एच.एस. धींगरा को एसोसियेशन का नया अध्यक्ष चुना गया। एसोसियेशन संयोजक जी.एस. बॉम्बरा के प्रस्ताव पर भारत आयुध निर्माणी नागपुर से सेवानिवृत वर्क्स मैनेजर टी.एस. जब्बल को सलाहकार, शासकीय महाविद्यालय दुर्ग से सेवानिवृत प्राचार्य प्रो. बी.एस. छाबड़ा को कार्यकारी अध्यक्ष, सेवानिवृत इन्शोरेन्स अधिकारी बी. एस. सलूजा को सचिव, आरडीए के कार्यपालन अभियंता तेजपाल सिंह हंसपाल को सह सचिव और निजी उद्यम में कार्यरत विक्रम सिंह को कोषाध्यक्ष पद पर […]

7 अप्रैल तक भरे जाएंगे नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए फार्म

० 13 जून को होगी प्रवेश परीक्षा, बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में मिलेगा प्रवेश ० अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट पर 7 अप्रैल तक ऑनलाईन कर सकेंगे आवेदन रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय और निजी कॉलेजों में वर्ष 2024-25 शैक्षणिक सत्र में स्नातक नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 7 अप्रैल 2024 निर्धारित कर दी गई है। बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in और vyapamaar.cgstate.gov.in/ पर ऑनलाईन 7 अप्रैल तक भर सकते है। बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 13 जून 2024 को आयोजित होगी। व्यवसायिक परीक्षा मण्डल के संयुक्त नियंत्रक श्री जे. सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार […]