नवरात्रि विशेष : महासमुंद का खल्लारी माता मंदिर जहां हुआ था भीम का राक्षसी हिंडिबा से विवाह
भारत में कई ऐसे स्थान हैं, जो आज भी रामायण और महाभारत काल से जुड़ी कथाओं से जुड़े हुए हैं। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भी ऐसी ही एक जगह है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वहां महाबली भीम और राक्षसी हिडिंबा का विवाह हुआ था। इस स्थान पर माता खल्लारी का मंदिर है, जिनके दर्शन के लिए सम्पूर्ण भारतवर्ष से लोग पहुंचते हैं। माता को रक्षक मनाते हैं ग्रामीण छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शहर से करीब 24 किलोमीटर दूर स्थित पहाड़ियों पर माता खल्लारी का मंदिर है। माना जाता है कि प्राचीन काल में इस स्थान को खलवाटिका के नाम से जाना जाता था। खल्लारी माता […]


