कांग्रेस ने कांकेर में लोकसभा चुनाव संचालन समिति का किया गठन, इन्हें मिली जिम्मेदारी

कांकेर। कांग्रेस ने कांकेर लोकसभा को लेकर नई समिति तैयार की है. जिसमें कांग्रेस विधायक अनीला भेड़िया को इस समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है. इस समिति में 42 नेताओं को जगह दी गई है. ये सभी कांकेर के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के नेता हैं. बता दें कि लोकसभा चुनाव में बीरेश ठाकुर के पक्ष में प्रचार, निचले स्तर पर बैठकें कर वोट शेयर बढ़ाने का काम ये टीम करेगी.  

आज का राशिफल 1 अप्रैल : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शीतला सप्तमी का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है, किसी काम को लेकर बाहर जाने की योजना बन सकती हैं। आज व्यापार में उतार-चढाव की स्थिति बनी रहेंगी। साथ ही किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते है। आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। साथ ही मान सम्मान बढ़ेगा। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) आज आपका दिन बहुत […]

आज का पंचांग 1 अप्रैल : आज मनाई जाएगी शीतला सप्तमी, पंचांग से जानिए शुभ समय

01 अप्रैल 2024, सोमवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज इस दिन पर चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस तिथि पर शीतला सप्तमी, कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस तिथि पर कई शुभ व अशुभ योग बन रहे हैं। आज का पंचांग (Panchang 01 April 2024) चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि समाप्त – रात 09 बजकर 12 मिनट पर नक्षत्र – मूल ऋतु – बसंत शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 04 बजकर 39 मिनट से 05 बजकर 25 मिनट तक विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त – […]

BJP की मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक कल, सीएम साय भी होंगे शामिल

दिल्ली। BJP की मेनिफेस्टो कमेटी की कल सुबह 11 बजे बैठक होगी. जिसमें सीएम साय भी शामिल होंगे. बता दें कि शनिवार को बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 27 सदस्यीय घोषणापत्र समिति का ऐलान किया है. वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस समिति का संयोजक बनाया गया है. पीएम मोदी ने इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतने का नारा दिया है. ऐसे में बीजेपी अपने घोषणापत्र में GYAN यानि गरीब, युवा, अन्नदाता मतलब किसान और नारीशक्ति के लिए बड़े और लोकलुभावन वादे कर सकती है. इस समिति का काम बीजेपी के घोषणापत्र में शामिल होने वाले मुद्दों और वादों की […]

रामलीला मैदान में I.N.D.I.A की रैली, गठबंधन ने रखीं 5 मांगे ,राहुल बोले- मोदी मैच फिक्सिंग कर रहे

नेशनल न्यूज़। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के प्रमुख नेताओं ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पक्ष में आवाज बुलंद की तथा देश में लोकतंत्र एवं संविधान को बचाने तथा लोकसभा चुनाव में निष्पक्षता सुनिश्चित किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिए गए ‘400 पार’ के नारे को लेकर भी सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव में ‘मैच फिक्सिंग’ की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा केजरीवाल […]

नगरी क्षेत्र में एक ही दिन रोकी गई तीन नाबालिगों की शादी

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नगरी विकासखंड अंतर्गत दो गांव में दो नाबालिग लड़कियों एवं एक लड़के की शादी रोकी गई। अधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार को जिला बाल संरक्षण अधिकारी आनंद पाठक को सूचना प्राप्त हुई कि नगरी के बेलरगांव अंतर्गत दो गांव में नाबालिक लडक़े लड़कियों की शादी रविवार को होने वाली है। सूचना पर टीम ने तत्काल उनके गांव जाकर के दोनों लड़कियों की अंकसूची, आधार कार्ड मांगा। घर वालों ने टीम को आधार कार्ड दिखाया जिसमें उनकी उम्र 17 साल एवं 15 साल है। इसके बाद टीम ने माता-पिता को समझाइश दी कि नाबालिक में शादी करना अपराध है। जिसमें घर […]

बलौदा बाजार में भाजपा का विजय संकल्प अभियान का हुआ आगाज

बलौदा बाजार। बलौदा बाजार भाजपा का विजय संकल्प अभियान का आगाज बूथ क्रमांक 134 शक्ति केंद्र क्रमांक 5 वार्डों क्रमांक 17 लोहिया नगर से प्रारंभ हुआ इस अभियान का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के युवा खेल राजस्व आपदा प्रबंधन एवं बलोदा बाजार विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा जी के हाथों संपन्न हुआ. इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संजय श्रीवास के घर पार्टी का झंडा बांधकर इस अभियान की शुरुआत की . इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय केशरवानी वरिष्ठ भाजपा नेता टेसू लाल धुरंधर वरिष्ठ भाजपा नेता भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश केशरवानी श्रीमती नीलम सोनी जनपद पंचायत की […]

आईईडी ब्लास्ट में घायल युवक से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा

रायपुर। बीजापुर में हुए आईईडी ब्लास्ट में घायल युवक से मिलने डिप्टी सीएम विजय शर्मा हॉस्पिटल पहुंचे. युवक से मुलाकात कर हालचाल जाना. इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि बस्तर का विकास नहीं हो पा रहा है, इसका कारण बस्तर की सड़कों में भींचा हुआ आईईडी भी है. बीजापुर के गंगालूं थाना क्षेत्र में रहने वाला गुड्डू मेकाम (18 वर्षीय) आईईडी के विस्फोट में घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक से मुलाकात करने रविवार को डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि आईईडी जो लगा है वह किसी को नहीं पहचानता. जानवर व ग्रामीण दोनों […]

Iftaar Special Recipe: इफ्तार के लिए बनाएं कलमी कबाब

कलमी कबाब के इंग्रीडिएंट्स- 500 ग्राम चिकन 1/2 कप दही 2 बड़े चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट 2 बड़े चम्मच नींबू का रस 1 छोटा चम्मच गरम मसाला 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर नमक स्वादानुसार हरा धनिया सर्व करने के लिए पुदीना चटनी कलमी कबाब बनाने का तरीका- ० चिकन के टुकड़ों को अच्छी तरह साफ कर लें और उन पर चाकू से गहरे कट लगा लें। जब आप मैरिनेशन लगाएंगे, तो वह मांस के टुकड़ों पर अच्छी तरह से घुसेंगे। ० एक बड़े कटोरे में दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नींबू का रस, […]

लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’ सम्मान , राष्ट्रपति ने घर जाकर किया सम्मानित; PM मोदी भी रहे मौजूद

  नेशनल न्यूज़। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को आज ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आडवाणी के घर जाकर उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता के खराब स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आडवाणी के आवास पर जाने का निर्णय लिया गया। बता दें कि, इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, कृषि मंत्री एम एस स्वामीनाथन तथा बिहार […]