विश्व के सबसे बड़े साहित्य महोत्सव में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड,छत्तीसगढ़ की शकुंतला तरार भी होंगी शामिल

दिल्ली। छत्तीसगढ़ की लोक कला संस्कृति की संवाहक शकुंतला तरार ने संस्कृति मंत्रालय भारत शासन एवं साहित्य अकादमी दिल्ली के द्वारा आयोजित विश्व का सबसे बड़ा साहित्य महोत्सव जिसमें 1100 से अधिक प्रतिभागी 175 भाषाओं में 11 मार्च से 16 मार्च तक अपनी भाषाओं में रचनाएँ प्रस्तुत करेंगे ,, आदिवासी लेखक सम्मेलन दिल्ली में शामिल होकर छत्तीसगढ़ी और हल्बी में रचना पाठ करके छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है । उन्होंने छत्तीसगढ़ की माटी की सौंधी सौंधी महक को अपने सुरों के माध्यम से देश की राजधानी को महकाया है। शकुंतला तरार छत्तीसगढ़ में एक ऐसा जाना पहचाना नाम है जिन्होंने न केवल हिंदी अपितु छत्तीसगढ़ी और हल्बी तीनों ही भाषाओं […]

नवसृजन मंच ने महतारी सम्मान 2024 से विविध क्षेत्र की 40 नारी शक्ति का किया सम्मान

०महतारी सम्मान में रुपिया माला मोहरी पाकर महिलाएं प्रफुल्लित नजर आई ० विविध क्षेत्रों में कार्य कर एक मुकाम प्राप्त करने वाली 40 महिलाओ और 12 स्वसहायता समूहों का सम्मान हुआ रायपुर। प्रदेश की सामाजिक संस्था नवसृजन मंच द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली 40 महिलाओ को महतारी सम्मान से सम्मानित किया गया साथ ही 12 ऐसे स्वसहायता जिनका योगदान उत्कृष्ट माना गया उन्हे भी महतारी सम्मान देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप जलाकर हुआ संस्था नवसृजन मंच के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने अध्यक्षीय भाषण में संस्था के कार्यकलाप और महतारी सम्मान आयोजन […]

कृषक उन्नति योजना से जिले के 78 हजार से अधिक किसान हुए लाभान्वित

० 443 करोड़ 47 लाख 99 हजार रूपये का किया गया भुगतान ० ’जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधियां, गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए किसान’ गरियाबंद।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषक उन्नति योजनान्तर्गत किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान का उपार्जन किया गया है। कृषक उन्नति योजना के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में बालोद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से राशि का हस्तांतरण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम छुरा के सांस्कृतिक भवन में किया गया, जिसमें जिले के 78 हजार 516 किसानों से 48 लाख 36 हजार 204 क्विंटल धान उपार्जन किया गया है। कृषक उन्नति योजना […]

राजिम मेले में शिक्षा विभाग स्टाॅल का 108 किस्म के अनाज से बना मंदिर माॅडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा

  गरियाबंद। राजिम कुंभ कल्प मेला में शिक्षा विभाग के प्रदर्शनी स्टाॅल में फिंगेश्वर ब्लॉक अंतर्गत सेजेस राजिम के विज्ञान क्लब द्वारा बनाया गया 108 किस्म के अनाजों से निर्मित राजीव लोचन मंदिर माॅडल विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद के दिशा निर्देशन में राजिम मेले में शिक्षा विभाग के कार्यों को प्रदर्शित करते स्टॉल लगाया गया था जिसमें डीएमसी खेल सिंह नायक के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखंड द्वारा शिक्षा विभाग में संचालित कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया इसी तारतम्य में स्टॉल में फिंगेश्वर ब्लॉक के संकुल राजिम 1 के अंतर्गत सेजेस राजिम विद्यालय के विज्ञान क्लब द्वारा 108 किस्म के अनाजों […]

CG Breaking: राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश किया जारी

रायपुर। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है. इसमें एक जिले के कलेक्टर को बदला गया है. आईएएस अमृत विकास तोपनो मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छग राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर जिला-सक्ती के पद पर पदस्थ किया गया है. वहीं आईएएस नुपूर राशि पन्ना कलेक्टर जिला-सक्ती को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छग राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी के पद पर पदस्थ किया गया है.   राज्य शासन ने आईएएस अन्बलगन पी सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के […]

गुजरात के पोरबंदर के पास 450 करोड़ रुपए के ड्रग्स पकड़ाए, 6 पाकिस्तानी भी पकड़ाए

नेशनल न्यूज़। गुजरात के पोरबंदर के पास ड्रग्स की भारी खेप बरामद की गई है। इस ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 450 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। इस मामले में 6 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।अधिकारियों ने पाकिस्तानी नागरिकों को उस समय पकड़ लिया जब वे कल रात भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। पिछले 30 दिनों में गुजरात के तट पर जब्त की गई यह दूसरी बड़ी ड्रग्स खेप है। इससे पहले […]

राजधानी के सदर बाजार के अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स में हुआ ब्लास्ट

रायपुर। राजधानी के सदर बाजार स्थित अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स में जोरदार ब्लास्ट हुआ है, घटना के बाद से इलाके में अफरातफरी मच गई है। वहीं धमाका इतना जोरदार था की दुकान की ग्लास की दिवार भी टूट कर जमीन पर बिखर गई है। मिली जानकारी के अनुसार सदर बाजार स्थित अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स में ऊपर की तरफ लगे 5 टन AC का कंप्रेसर फट गया, और आग लग गई, धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि उसकी आवाज सुनकर आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। फ़िलहाल किसी भी तरह की हताहत की खबर नहीं है। सुचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया […]

एसीआई के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग में स्थापित हुई छह नई मशीन,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया उद्घाटन

रायपुर।पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबंद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एसीआई के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग को आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने हृदय, फेफड़े तथा संवहनी तंत्र (सर्कुलेटरी सिस्टम) से जुड़े रोगों के उपचार के लिए छह अत्याधुनिक उपकरण कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) के अंतर्गत उपलब्ध कराए है। मंगलवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग में स्थापित इन अत्याधुनिक उपकरणों का विधिवत् उद्घाटन किया। इस उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा, विधायक रायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू, कमिश्नर चिकित्सा शिक्षा जनक प्रसाद पाठक, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. […]

Hariyana Politics: कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए सीएम, जानिए उनके बारे में

नेशनल न्यूज़। हरियाणा की सियासत में हाल ही में उथल पुथल देखी गई। मनोहर लाल खटर ने अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, जिस कारण उनकी कैबिनेट ने भी चंडीगढ़ में हुई बैठक में रिजाइन कर दिया है। ऐसे में अब हरियाणा के नए मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी बने हैं। नायब सिंह सैनी OBC यानी के अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंध रखते हैं और वह कुरुक्षेत्र के एमपी भी रह चुके हैं। नायब सिंह को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का खास भी समझा जाता है। भाजपा के साथ उन्होंने अपना राजनीतिक सफर उनके सहयोगी के रूप में साल 1996 से साल 2000 तक काम किया। इसके […]

मुख्यमंत्री श्री साय से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य मुलाकात

0 मुख्यमंत्री निवास पहुंचने पर श्री साय ने किया उनका स्वागत रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री साय ने डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया और शाल एवं बस्तर आर्ट की कलाकृति भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, सांसद सुनील सोनी, संजय श्रीवास्तव और राहुल कोठरी मौजूद थे। डॉ. मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। वे यहां राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना के तहत राशि वितरण तथा अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।