श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा: काशी के कलश में भरे सरयू के जल से होगा भगवान श्रीराम का जलाभिषेक
वाराणसी। धर्मनगरी काशी में तैयार कलश में सरयू का जल लेकर भक्त रामलला का अभिषेक करेंगे। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले वाराणसी में एक लाख से ज्यादा तांबा, पीतल और कांसे का कलशनुमा लोटा तैयार किया जा रहा है। अयोध्या के लिए पांच लाख कलश का आर्डर काशी के कारोबारियों को मिला है। चौक में कसेरा परिवार 15 जनवरी से पहले इन कलश को तैयार कर अयोध्या भेजेगा। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए काशी से बनारसी वस्त्र, पूजा थाल और अन्य जीआई उत्पादों का जाना शुरू हो गया है। वहीं, लकड़ी का श्रीराम दरबार और बनारसी दुपट्टा, […]



