बड़ी खबर : कतर में पूर्व नौसैनिकों को मिली मौत की सजा पर रोक, फैसले के 63 दिन बाद आई राहत

नेशनल न्यूज़। कतर की एक अदालत ने जासूसी के एक कथित मामले में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को बड़ी राहत दी है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को दी गई मौत की सजा को रोक दिया गया है। बता दें जासूसी के एक कथित मामले में गिरफ्तार किए गए भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को कतर की अदालत ने अक्तूबर में मौत की सजा दी थी। दोहा स्थित दहरा ग्लोबल के सभी कर्मचारियों, भारतीय नागरिकों को अगस्त 2022 में हिरासत में ले लिया गया था। भारत ने पिछले महीने मौत की सजा के खिलाफ कतर स्थित अपीली अदालत का […]

राजधानी निवासी महिला ने राज्यपाल से मांगी इच्छा मृत्यु, जानिए क्या है वजह

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पास एक महिला ने अपनी 5 साल की बेटी से मिलने के लिए गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि उन्हें उनकी बेटी से मिलवा दो वरना इच्छा मृत्यु दे दो। शिकायत में महिला ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए है। जिसमें उन्होंने पति पर मारपीट कर धक्के मार कर घर से निकालने की बात कही है। साथ ही महिला का आरोप है कि उसका पति 5 साल की बेटी को उससे मिलने नही दे रहा और बच्ची दहशत में जिंदगी जी रही है। हालांकि पति-पत्नी के बीच इस पूरे विवाद की सुनवाई अभी रायपुर कोर्ट में जारी है। रायपुर के बैरनबाजार […]

पूर्व मंत्री के सरकारी बंगले में लगी आग, कंप्यूटर रूम में लगी आग से सरकारी दस्तावेज जलकर खाक

रायपुर। राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां पूर्व मंत्री रुद्र गुरु के बंगले में आग लग गई है, बताया जा रहा है कि कंप्यूटर रूम में आग लगी है, घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है. गंज थाना क्षेत्र का मामला. मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री रुद्र गुरु के बंगले के कंप्यूटर रूम में आग लगी है जिससे अलमारी में रखे दस्तावेज जलकर खाक हो गए है, अभी आग लगने की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है. बता दें कि आज पूर्व मंत्री का बंगला खाली किया जा रहा था इसी दौरान आग लगने की […]

बड़ी खबर : सीएम साय रायगढ़ से जशपुर जाने के बजाय लौटे रायपुर, राजधानी में हो रही बैठक में हुए शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिला के प्रवास पर जाने वाले थे, लेकिन अचानक रायगढ़ से वापस रायपुर आ गए। खबर लिखे जाने तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नवीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री और प्रदेश महामंत्री संगठन सहित कुछ-कुछ समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। संभावना है कि मंत्रियों के विभाग वितरण नहीं हो पाने के कारण सरकार की काफी आलोचना हो रही है, इसके अलावा अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हो रही है, इस बैठक की समाप्त होने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के दौरे पर रवाना होंगे।

CG Breaking: 10 वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं टाइम टेबल जारी, 1 मार्च शुरू होंगी परीक्षाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है. 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च महीने में शुरू होंगी. माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव व्ही के गोयल ने आदेश जारी किया है. जारी टाइम टेबल के मुताबिक हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च तक तिथि निर्धारित है. सुबह 9:00 से 12:15 तक परीक्षा का समय निर्धारित है. जिसमें 10 वीं बोर्ड परीक्षा 2 मार्च और 12 वीं बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से शुरू होगी.

बीएसपी के रा मटेरियल डिपार्टमेंट में लगी भीषण आग, जान बचाकर भागे कर्मचारी

भिलाई। भिलाई स्थित स्टील प्लांट में फिर एक बार बड़ा हादसा हो गया है, लौह उत्पादन के लिए बनाए गए रा मटेरियल डिपार्टमेंट में आज सुबह आग लग गई। यहां पर करीब 35 कर्मचारी अधिकारी काम कर रहे थे। आग लगने की घटना के बाद सभी अपनी जान बचाकर भाग गए। आग लगने का कारण यह बताया जा रहा है कि रा मैटेरियल मिक्सिंग के लिए बने बंकर के ऊपर कहीं से आयल का लीकेज हो रहा था। जिस ओर ध्यान नहीं दिया गया और यहीं पर वेल्डिंग के कार्य शुरू कर दिया गया। वेल्डिंग की चिंगारी की वजह से आग लग गई। बीएसपी के फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझाने […]

‘हैं तैयार हम’ नाम की महारैली के साथ कांग्रेस 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की करेगी शुरुआत

नेशनल न्यूज़। कांग्रेस पार्टी आज अपना 139वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी नागपुर में एक बड़ा आयोजन करने जा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के गढ़ में ‘हैं तैयार हम’ नाम की महारैली के साथ कांग्रेस 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी संबोधित करेंगे। यह महारैली इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह नागपुर में की जा रही है, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय और ऐतिहासिक ‘दीक्षाभूमि’ स्थित हैं। दीक्षाभूमि में डॉ. भीमराव आंबेडकर ने बौद्ध धर्म को अपनाया था। इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने बुधवार को कार्यक्रम […]

बीते 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 5 नए मरीज मिले, अब एक्टिव केसेस की संख्या हुई 19

रायपुर। प्रदेश में हर रोज कोरोना के मरीज मिल रहे हैं।मंगलवार को छत्तीसगढ़ में 5 एक्टिव केस मिले थे वहीं बुधवार को फिर से 5 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. जिसमें रायपुर से एक, रायगढ़ से 2 और बस्तर से 2 मरीज मिले हैं. अब तक मिले मरीजों को मिलाकर प्रदेश में सक्रीय मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 27 दिसंबर को कोरोना के 3346 सैम्पलों की जांच हुई. जिसमें से कुल 5 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इस दौरान प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पाजिटिविटी दर 0.15 प्रतिशत रही. नए मरीज को मिलकर अब राज्य में […]

महासमुंद जिले में ओड़िया पढ़ाने वाली टीचर्स को बांटी गई किताबें,अब छात्रों तक पहुंचेगी

बसना। उत्कल सम्मिलनी भुवनेश्वर द्वारा यहां 27 दिसंबर को महासमुंद जिले के स्कूलों में संचालित ओड़िया भाषा लिपि शिक्षा केंद्रों के शिक्षिकाओं को ओड़िया भाषा की पुस्तक “वर्ण बोध” वितरण किया गया। शिक्षिकाओं के माध्यम से ये किताबें छात्रों तक पहुंचेगी। बसना के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में आयोजित कार्यक्रम में जिले में संचालित सभी 45 लिपि शिक्षा केंद्रों की शिक्षिकाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिलोचन प्रधान थे। अध्यक्षता श्रीमती मंदाकिनी साहू ने की। गोरखलाल पंडा के नेतृत्व में मां सरस्वती के पूजन और वंदन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद श्रीमती दीप्तिमयी सतपथी के नेतृत्व में ओडिशा राज्य गीत “वन्दे उत्कल जननी” का गायन हुआ। कार्यक्रम […]

सीजी पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की एमडी उज्जवला बघेल ने दिया इस्तीफा

रायपुर। सीजी पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की एमडी उज्जवला बघेल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने तीन दिसंबर को चुनावी नतीजे आने के बाद अगले ही दिन सचिव उर्जा को इस्तीफा भेज दिया था। पिछले वर्ष एमडी बनने के बाद से बघेल एक्सटेंशन पर सेवारत थीं। राज्य सरकार ने इस्तीफा मंजूर करते हुए एमडी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी मनोज खरे को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। खरे का भी कार्यकाल खत्म हो गया है और सरकार ने मार्च तक एक्सटेंशन दिया है। यह दोनों आदेश कल जारी किए गए हैं।