छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती पर सीएम साय की सख्ती, 15 दिन में सर्वे का आदेश

छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा है कि प्रदेश में किसी भी हालत में अवैध मादक पदार्थों की खेती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राज्य के भू-अभिलेख आयुक्त ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित और संवेदनशील स्थानों का व्यापक सर्वे कराने के आदेश दिए हैं। कलेक्टरों को 15 दिनों के भीतर सर्वे पूरा कर शासन को रिपोर्ट भेजनी होगी, जिसमें यह स्पष्ट करना होगा कि जिले में कहीं भी अवैध रूप से अफीम की […]

एपस्टिन फाइल विवाद: छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

  रायपुर। एपस्टिन फाइल विवाद से जुड़ा एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री Vinod Tiwari को Delhi Police ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि विनोद तिवारी Kaushambi में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस की टीम वहां पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर दिल्ली ले जाने की कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार, पुलिस पिछले कई दिनों से इस मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान कुछ संवेदनशील जानकारियां सामने आने के बाद कार्रवाई तेज कर दी गई। बताया जा रहा है कि 3 फरवरी को Narendra Modi के खिलाफ […]

राजधानी के उरला के टिंबर और सरिया फैक्ट्री में लगी आग, दूर-दूर तक दिखीं आग की लपटें

  रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में आधी रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक टिंबर और सरिया से जुड़ी फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री परिसर में रखी लकड़ी, सरिया और अन्य ज्वलनशील सामान तेजी से जलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में लपटें दूर से दिखाई देने लगीं। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान फैक्ट्री के अंदर दो कर्मचारी मौजूद थे, जिसके कारण मौके पर मौजूद […]

चैत्र नवरात्रि मेला: डोंगरगढ़ के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने की विशेष व्यवस्था

  रायपुर। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। माँ बम्लेश्वरी मंदिर में आयोजित होने वाले चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, कुछ का विस्तार और एक स्पेशल मेमू पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के अनुसार 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यह विशेष व्यवस्था की है। इन ट्रेनों का किया गया विस्तार 68742 / 68741 गोंदिया–दुर्ग–गोंदिया मेमू […]

ईरान का सऊदी अरब पर हमला: प्रिंस सुल्तान एयरबेस बना निशाना, 5 अमेरिकी विमान क्षतिग्रस्त

  इंटरनेशनल न्यूज। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और अधिक खतरनाक होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के हमलों के बाद ईरान भी लगातार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन हमलों के बीच यह टकराव अब 15वें दिन में पहुंच गया है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इसी बीच सऊदी अरब से एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी सैन्य एयरबेस पर ताबड़तोड़ हमला किया। बताया जा रहा है कि इस हमले में अमेरिकी वायुसेना के कई विमान क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस को निशाना बनाया […]

‘आदि परब’ का रंगारंग आगाज :आदि रंग, परिधान और हाट के रंगों में रंगा जनजातीय परब,जनजातीय समाज का रैंप शो में दिखा उत्साह

० छत्तीसगढ़ जनजातीय आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने किया शुभारंभ रायपुर। राजधानी में आदि परब का रंगारंग आज आगाज हुआ। जनजातीय समाज के इस दो दिवसीय उत्सव में छत्तीसगढ़ सहित तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार शामिल हो रहे हैं। आदि परब की थीम ’परम्परा से पहचान तक’ रखी गई है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कल 14 मार्च को आदि परब के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम सहित जनजातीय समाज के पदाधिकारी तथा अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। आदि परब का शुभारंभ […]

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़

० अन्नदाताओं के खातों में पहुंची सम्मान की राशि: किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्यरत है डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम की राजधानी गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त जारी की। इस दौरान देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में लगभग 18 हजार 640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के 24 लाख 71 हजार किसानों के खातों में 498.83 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित प्रधानमंत्री किसान निधि सम्मान […]

आज का राशिफल 14 मार्च : मेष, वृषभ और मकर राशि के जातक आज सफलता की ऊंचाई छू सकते हैं, जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

मेष राशि: सामाजिक व्यस्तता के बीच अपने काम पर पूरा ध्यान दें आज चंद्रदेव आपके दसवें घर (कर्म भाव) में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका पूरा ध्यान अपने करियर और मान-सम्मान पर रहेगा। आपकी सफलता आज आपकी मेहनत और कार्यक्षमता से जुड़ी है। ग्यारहवें भाव में ग्रहों का भारी जमावड़ा सामाजिक कार्यों में थोड़ी उथल-पुथल दे सकता है, लेकिन मकर राशि के चंद्रमा आपको मजबूती से जमीन पर टिकाए रखेंगे। वक्री बुधदेव के कारण पेमेंट मिलने में देरी या अचानक मीटिंग के समय में बदलाव हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें। प्रेम संबंधों में आज रोमांस से ज्यादा भविष्य की जिम्मेदारियों पर चर्चा होगी। सेहत के लिहाज से घुटनों […]

आज का पंचांग 14 मार्च : चैत्र कृष्ण दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

शनिवार, 14 मार्च 2026 को चैत्र कृष्ण दशमी तिथि प्रातः 08:10 बजे तक रहेगी। आज चंद्रदेव मकर राशि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे, जिसके स्वामी सूर्यदेव हैं। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के प्रभाव से आज स्वभाव में मेहनत और अनुशासन बना रहेगा, जो जीवन के सही संचालन में बहुत मददगार साबित होगा। आज वरीयान योग और बव करण का संयोग है, जो कार्यों में सफलता और बड़ी इच्छाएं पूरी करने के लिए अनुकूल है। आज के दिन आपकी बुद्धिमानी और मिलनसार व्यवहार समाज में प्रभाव पैदा करेगा। दिन के बेहतर लाभ के लिए दोपहर 12:07 से 12:54 बजे तक के अभिजीत मुहूर्त का उपयोग करें। सुबह राहुकाल के समय थोड़ी सावधानी […]

Kuldeep Yadav Wedding : मसूरी में शाही अंदाज में होगी कुलदीप यादव की शादी, संगीत-कॉकटेल और पहाड़ी व्यंजनों से मेहमानों का स्वागत

स्पोर्ट्स न्यूज। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर Kuldeep Yadav की शादी समारोह उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन Mussoorie में धूमधाम से चल रहा है। शुक्रवार को हल्दी और मेहंदी की रस्में संपन्न हुईं, जबकि शनिवार को मुख्य विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए तीन दिनों तक भव्य कार्यक्रमों और विशेष व्यंजनों की व्यवस्था की गई है। मेहमानों को शाही भोज के साथ-साथ उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन भी परोसे जा रहे हैं, जो समारोह का आकर्षण बने हुए हैं। शुक्रवार 13 मार्च से शुरू हुए कार्यक्रमों के तहत मेहमानों के स्वागत के साथ सुबह 8 बजे से ग्रैंड डाइनिंग रूम में नाश्ते की […]