परम्परा से पहचान तक ‘आदि परब-2026’ का भव्य आयोजन आज और कल

  ० मध्यप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के जनजातीय कलाकार होंगे शामिल ० सजेगा आदि रंग, आदिवासी परिधान और हाट रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की परिकल्पना और निर्देश पर 13 और 14 मार्च 2026 को नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में ’परम्परा से पहचान तक’ – आदि परब – 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से ‘आदि परब-2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की 43 जनजातियों के साथ-साथ दूसरे प्रदेश के जनजाति समुदाय शामिल होंगे भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से आदिम जाति विकास […]

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

० राज्य को अब तक 8 लाख करोड़ रूपए से अधिक निवेश प्रस्ताव ० भूमि का आबंटन अब ई-निविदा के माध्यम से किया-जिससे राजस्व 20 प्रतिशत बढ़ा ० श्रमिक आवास एवं ई-रिक्शा की राशि 01 लाख रूपए से बढ़ाकर 1.50 लाख रूपए कर दी गई ० अगले वर्ष से श्रमिकों के 200 बच्चों को उत्कृष्ट स्कूलों में दाखिला हेतु अभिनव पहल रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा श्रम विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 01 हजार 823 करोड़ 87 लाख 69 हजार रूपए की अनुदान मांगे पारित की गईं। इसमें वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के लिए 01 हजार 567 करोड़ 86 लाख 79 हजार रूपए, […]

युद्ध के बीच ऊर्जा संकट: अमेरिका ने भारत के बाद अन्य देशों को रूस से तेल खरीदने की अस्थायी छूट दी

  नई दिल्ली। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों में तेजी के बीच अमेरिका ने कई देशों को रूस से तेल खरीदने की अस्थायी छूट देने का फैसला किया है। यह कदम वैश्विक ऊर्जा बाजार को स्थिर रखने और सप्लाई बाधित होने से बचाने के लिए उठाया गया है। अमेरिकी प्रशासन के अनुसार, यह अनुमति केवल उस रूसी तेल पर लागू होगी जो पहले से जहाजों में लदा हुआ है और समुद्र में फंसा हुआ है। ट्रंप प्रशासन का फैसला अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी Scott Bessent ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति Donald Trump वैश्विक ऊर्जा बाजारों में स्थिरता बनाए रखने के […]

इराक में अमेरिकी KC-135 विमान क्रैश, ईरान समर्थित गुट ने हमले का दावा किया

  इंटरनेशनल न्यूज़ । ईरान के खिलाफ जारी संघर्ष के बीच गुरुवार को अमेरिकी सेना का एक Boeing KC‑135 Stratotanker रिफ्यूलिंग विमान पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा चलाए जा रहे सैन्य अभियान Operation Epic Fury के दौरान हुई। अमेरिकी कमांड United States Central Command (CENTCOM) ने बयान जारी कर बताया कि घटना “फ्रेंडली एयरस्पेस” में हुई और इसमें दो विमान शामिल थे। एक विमान सुरक्षित उतर गया, जबकि दूसरा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी सेना का बयान अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में यह संकेत नहीं मिला है कि दुर्घटना दुश्मन के हमले या फ्रेंडली फायर के कारण हुई। फिलहाल बचाव और […]

आज का राशिफल 13 मार्च : मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले अपने मधुर संवाद और संपर्कों से लाभ कमाने में सफल रहेंगे

  मेष राशि : सामाजिक जटिलताओं के बीच अपनी सकारात्मकता को बनाए रखें। आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें और बौद्धिक विस्तार लेकर आया है। चंद्रमा के नौवें भाव में होने से आप छोटी-मोटी रोजमर्रा की चिंताओं से मुक्त होकर कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित होंगे। आपके ग्यारहवें भाव (लाभ स्थान) में ग्रहों का भारी जमावड़ा यह बताता है कि आपके निजी लक्ष्य तो स्पष्ट हैं, लेकिन सामाजिक माहौल थोड़ा अनिश्चित रह सकता है। सकारात्मक बात यह है कि आज आपके पास भाग्य का साथ है, जो आपको पुरानी समस्याओं के समाधान खोजने में मदद करेगा। वक्री बुधदेव के कारण डिजिटल संचार या इंटरनेट से जुड़े कामों में […]

आज का पंचांग 13 मार्च : आज चैत्र कृष्ण दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

शुक्रवार, 13 मार्च 2026 को चैत्र कृष्ण दशमी तिथि है। आज चंद्रदेव धनु राशि और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे, जिसके स्वामी शुक्रदेव और राशि स्वामी बृहस्पतिदेव हैं। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के प्रभाव से आज स्वभाव में आत्मविश्वास और साहस बना रहेगा, जो जीवन के सही संचालन में मददगार साबित होगा। आज व्यतिपात योग और विष्टि करण का संयोग है, इसलिए अपने व्यवहार में सहजता बनाए रखें। आज के दिन आपकी बुद्धिमानी और उदारता लोगों के बीच लोकप्रियता दिलाएगी। यदि मन में थोड़ा अहंकार महसूस हो, तो उसे केवल सुधार के संकेत के रूप में देखें। अपनी बड़ी इच्छाएं पूरी करने और महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दोपहर 12:07 से 12:55 बजे […]

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री ने “बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” का किया शुभारंभ ० 28 लाख 42 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी 757 करोड़ रुपये से अधिक की राहत ० आर्थिक कठिनाइयों के कारण बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ ० मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 2 हजार 931 हितग्राहियों को 8 करोड़ 79 लाख रुपए की सब्सिडी का किया अंतरण रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय स्थित सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान […]

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कमी नहीं, घबराने की जरूरत नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

  दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की सप्लाई को लेकर सरकार ने बड़ी राहत भरी जानकारी दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा कि देश में कच्चे तेल की उपलब्धता फिलहाल पूरी तरह सामान्य और संतोषजनक स्थिति में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन खत्म होने की कोई खबर नहीं है। रोज 55 लाख बैरल तेल खपत के बावजूद सप्लाई सामान्य उन्होंने बताया कि भारत हर दिन लगभग 55 लाख बैरल कच्चे तेल का उपयोग करता है और देश दुनिया का चौथा सबसे बड़ा […]

जंगल में दो हाथी शावकों की लाश मिलने से हड़कंप, वन विभाग जांच में जुटा

  रायगढ़। जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के जंगल में उस समय हड़कंप मच गया, जब नदी किनारे दो हाथी शावकों के शव मिलने की खबर सामने आई। जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र के पाकादरहा क्षेत्र अंतर्गत कुरकुट नदी से लगे सुहाई जंगल के पास दो हाथी शावकों की लाश देखी गई। बताया जा रहा है कि यह घटना कल दोपहर करीब 12 बजे के आसपास सामने आई। मृत शावक हाथियों की उम्र लगभग दो से ढाई साल बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आ गया। एसडीओ फॉरेस्ट घरघोड़ा आशुतोष मंडावा और वन परिक्षेत्र अधिकारी तमनार विक्रांत सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल […]

साहू समाज में विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन, युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी शशिकांत साहू को

  रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया है। जारी मनोनयन सूची के अनुसार न्याय प्रकोष्ठ के संयोजक रूपेश साहू को बनाया गया है, जबकि युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी शशिकांत साहू को सौंपी गई है। इसी प्रकार व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक राजकुमार साहू, सांस्कृतिक एवं कला प्रकोष्ठ के संयोजक लीलाधर साहू तथा साहित्य सृजन प्रकोष्ठ के संयोजक माखन राम साहू को नियुक्त किया गया है। किसान प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी चोवा राम साहू को दी गई है। महिला प्रकोष्ठ की संयोजक श्रीमती दिव्या कलिहारी और आईटी सेल प्रकोष्ठ के संयोजक द्वारिका साहू बनाए […]