छत्तीसगढ़ से चलने वाली 10 ट्रेनें हुई कैंसिल, 6-7 दिसंबर को रद्द रहेंगी पैसेंजर और लोकल ट्रेनें
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन इंटरकनेक्टिविटी का काम किया जाएगा। इसकी वजह से रेल प्रशासन ने छत्तीसगढ़ से चलने वाली 10 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इनमें सभी लोकल ट्रेनें शामिल हैं। रायपुर मंडल के मुताबिक 6 से 7 दिसंबर तक 7 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल रहेंगी, जबकि 7 से 8 दिसबंर तक 3 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। इससे रोजाना ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की दिक्कतें बढ़ जाएंगी। बिलासपुर से रायपुर और कोरबा से रायपुर आने-जाने वाले यात्री प्रभावित होंगे। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मैनेजमेंट ने बताया कि रेलवे लगातार मॉडर्न और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का […]



