छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर सख्त कानून का प्रस्ताव: 7 से 20 साल तक सजा, अपराध होंगे गैर-जमानती

रायपुर। रायपुर में विष्णुदेव साय की सरकार ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्तावित कानून का उद्देश्य अवैध धर्मांतरण को रोकना और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करना बताया गया है। प्रस्तावित विधेयक के मुताबिक बल, प्रलोभन, दबाव, झूठी जानकारी या कपटपूर्ण तरीके से धर्म परिवर्तन कराना प्रतिबंधित होगा। सरकार का कहना है कि धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया को पारदर्शी और कानूनी बनाया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन करना चाहता है, तो उसे पहले जिला मजिस्ट्रेट या संबंधित अधिकारी को इसकी सूचना देनी होगी। इसके बाद प्रस्तावित धर्म परिवर्तन की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी और 30 दिनों के भीतर […]

CG Accident मुंगेली में बस हादसा: खराब सड़क के कारण बस पलटी, कई यात्री घायल

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक बस हादसा हो गया, जिसमें आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना चालक की लापरवाही से नहीं बल्कि खराब सड़क की वजह से हुई। यह हादसा जरहागांव थाना क्षेत्र के केशरूवा डीह गांव में हुआ। जानकारी के अनुसार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे। दुर्घटना में करीब आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों में से दो लोगों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही छत्तीसगढ़ विधानसभा में […]

Big News.स्पंज आयरन प्लांट में बड़ा हादसा, खौलता लोहा गिरने से 4 मजदूर झुलसे

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक स्पंज आयरन प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के फर्नेस सेक्शन में काम के दौरान अचानक पिघला हुआ लोहा मजदूरों पर गिर गया, जिससे चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। यह घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात करीब एक बजे शिफ्ट बदलने के बाद मजदूर फर्नेस में पिघले हुए आयरन को लैडल में डालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक खौलता हुआ लोहा उन पर गिर पड़ा। हादसे में ग्राम भैंसबोड़ निवासी नरेंद्र कोसले, चंद्रहास, बिहार के धर्मवीर और विनय कुमार झुलस गए। गर्मी और पिघले लोहे की चपेट में आने […]

Gold-Silver Price Today: सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव, चांदी में बड़ी गिरावट; सोना भी फिसला

बिजनेस न्यूज़। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और अमेरिकी अधिकारियों के हालिया बयानों के बाद बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ। ऊर्जा बाजार में बढ़ती अस्थिरता का असर कीमती धातुओं पर भी दिखाई दे रहा है। चांदी की कीमत 1560 रुपये गिरकर 2.75 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 560 रुपये गिरकर 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹10 महंगा हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोना भी प्रति 10 ग्राम ₹10 बढ़ा है। […]

CM Vishnu Deo Sai ने पत्नी Kaushalya Sai को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ, कहा—35 साल से हर सुख-दुख में साथ

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय को जन्मदिन की बधाई दी और कहा, पिछले 35 वर्षों से मेरी जीवन यात्रा के हर उतार-चढ़ाव और सुख-दुख में अटूट विश्वास के साथ मेरे साथ अडिग खड़ी रहने वाली मेरी जीवन संगिनी कौशल्या साय जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें। आपका स्नेह, सहयोग और दृढ़ विश्वास मेरे लिए सदैव एक मजबूत आधार रहा है। आपके धैर्य, सादगी और सुलझी हुई सोच ने हर जिम्मेदारी और हर चुनौती को सहज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।  

पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल के विभागों के लिए 492 करोड़ रूपए से अधिक की अनुदान मांगे पारित

  ० पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि ,पर्यटन विभाग के अंर्तगत तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान ० मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन हेतु 100 करोड़, शक्तिपीठ भ्रमण योजना हेतु 5 करोड़, छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना हेतु 5 करोड़ रूपए का प्रावधान   रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के वर्ष 2026-27 के लिए अनुदान मांगों को सदन में पारित किया गया। विभागीय मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत बजट पर चर्चा के बाद इन विभागों के लिए कुल 492 करोड़ 20 लाख रुपये की अनुदान मांगें पारित की गईं, इसमेें पर्यटन […]

आज का पंचांग 11 मार्च : आज शीतला अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

बुधवार, 11 मार्च 2026 को चैत्र कृष्ण अष्टमी के अवसर पर ‘शीतला अष्टमी’ (बसोड़ा) का पर्व मनाया जाएगा। आरोग्यता की देवी मां शीतला को समर्पित यह दिन बासी भोजन के भोग और संक्रमण से सुरक्षा के लिए विशेष माना जाता है। आज चंद्रदेव वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में रहेंगे, जिसके स्वामी बुधदेव हैं। ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से आज चतुर योजना बनाने की क्षमता और बुद्धिमानी बनी रहेगी, जो जीवन के सही संचालन में मददगार साबित होगी। आज सिद्धि योग का संयोग है, जो कार्यों में सफलता और बड़ी इच्छाएं पूरी करने के लिए शुभ है। आज के दिन अपनी हाजिरजवाबी और साहसी स्वभाव का सही उपयोग करें। यदि […]

आज का राशिफल 11 मार्च : वृष, कन्या और तुला राशि के लिए भाग्यशाली रहेगा दिन, जानें अपना भविष्यफल

  मेष राशिफल: मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन एक बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है। गुरु की मार्गी चाल आपके तीसरे भाव में होने से मानसिक संशय दूर होगा और विश्वास बढ़ेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी भारी रह सकती है क्योंकि चंद्रदेव आठवें भाव में नीचे के हैं, जो पुराने डर को जगा सकते हैं। हालांकि, रात होते ही मानसिक शांति लौटेगी। करियर में संचार की बढ़ोतरी दूर होगी और रुकी हुई फाइलें आगे बढ़ेंगी। फाइनेंस के मामले में अब आप भविष्य की लाभदायक योजनाएं बना पाएंगे। हेल्थ में सुधार होगा, बस सुबह के समय पाचन का ध्यान रखें। रिश्तों में पुरानी […]

छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहलें: धर्म स्वतंत्रता से लेकर क्रिकेट अकादमी तक,जानें कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में

  रायपुर। Vishnu Deo Sai की अध्यक्षता में विधानसभा स्थित प्रतिकक्ष में आयोजित Chhattisgarh Cabinet की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में विभिन्न विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी देने के साथ-साथ ऊर्जा, भर्ती और खेल से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले किए गए। मुख्य निर्णय इस प्रकार हैं : 1. धर्म स्वतंत्रता विधेयक को मंजूरी मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय विधेयक, 2026 के प्रारूप को स्वीकृति दी। इसका उद्देश्य बल प्रयोग, प्रलोभन, कपटपूर्ण साधनों या मिथ्या जानकारी के माध्यम से धर्म परिवर्तन पर प्रभावी रोक लगाना है। 2. राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े मामलों की वापसी मंत्रिपरिषद की उपसमिति की अनुशंसा पर विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े 13 […]

रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश: प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक

  रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी के साथ ही पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा आपूर्ति व्यवस्था पर सतत नजर रखने को कहा गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि कहीं कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है […]