9 से 17 दिसंबर तक गांधी मैदान में होगी श्री भुतेश्वरनाथ शिव महापुराण कथा
गरियाबंद।नगर में 9 दिसम्बर से लेकर 17 दिसम्बर तक स्थानीय गाँधी मैदान में श्री भुतेश्वरनाथ शिव महापुराण कथा का आयोजन श्री हरि सत्संग मण्डल के द्वारा किया जा रहा है , नगर में धार्मिक वातावरण बनाने और धर्म प्रेमी सज्जनों को संगठित करने के उद्देश्य के साथ साथ आयोजन समिति ने बताया कि सत्संग से जीवन में सहनशीलता व कर्मों में पावनता आती हैं , ज्ञान के अनुसार हमारे कर्म बन जाए तो हमारा जीवन भी सुन्दर बन जाएगा। पुराणों में बताया गया है हमारा जीवन खुशबू की तरह महकेगा जब हमारे बोली-भाषा में प्रेम होगा व हमारे व्यवहार में नम्रता होगी और हम चरित्र से भटकेंगे नहीं तो जीवन […]



