IPL 2024: गुजरात से मुंबई पहुंचे हार्दिक पांड्या, कैमरून ग्रीन अब आरसीबी में, देखें टीमों में क्या हुए बदलाव
स्पोर्ट्स न्यूज़। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या आखिरकार रविवार को अपनी पुरानी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस वापस लौट गए। उनका 72 घंटे के ड्रामे के बाद कैश ट्रेड डील के साथ गुजरात से मुंबई की टीम में जाना हुआ। इस ऑल कैश डील में कोई खिलाड़ी शामिल नहीं होता है। रविवार को पांच बजे आईपीएल की रिटेन विंडो की समय सीमा समाप्त हो गई थी और उस समय तक गुजरात ने हार्दिक का नाम अपनी रिटेन सूची में रखा हुआ था। हालांकि, अभी तक औपचारिक कागजी कार्रवाई पूरी नहीं हुई है और इसलिए आईपीएल व बीसीसीआई ने इस फैसले को अपनी मंजूरी नहीं दी है। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ […]



