यादव समाज सामाजिक समरसता पर विश्वास करता है – रमेश यदु
० मैनपुर में यादव समाज द्वारा विशाल शोभायात्रा निकालकर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम ० यादव समाज के ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने क्षेत्रभर से हजारों की संख्या में पहुचे लोग गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में आज यादव समाज मैनपुर द्वारा देवारी मातर महोत्सव का विशाल आयोजन किया गया, यादव समाज भवन से दोपहर को राऊत नाचा और गाजे बाजे के साथ विशाल कलश और शोभायात्रा निकाली गई गाजे बाजे की धुन में यादव समाज द्वारा पारम्परिक वेशभूषा के साथ आकर्षक राऊत नाचा और झांकी को देखने भारी भींड उमड पडी भारी आतिशबाजी किया गया शाम गोहडीभाठा कार्यक्रम स्थल पहुचा जंहा विशाल सभा का आयोजन किया गया, कार्यक्रम […]



