छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी के निर्देश

० खाद्य सचिव रीना कंगाले ने आयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशानिर्देश ० शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 जारी रायपुर।छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस तथा डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा के लिए आज मंत्रालय महानदी भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने सभी ऑयल कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में घरेलू एलपीजी गैस तथा डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य में संचालित सभी 5 एलपीजी बॉटलिंग प्लांटों में एलपीजी गैस का […]

फुकेट एयरपोर्ट पर एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान की हार्ड लैंडिंग, बड़ा हादसा टला; सभी यात्री सुरक्षित

फुकेट। थाईलैंड के फुकेट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान की हार्ड लैंडिंग का मामला सामने आया है। हैदराबाद से फुकेट जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट AXB938 को लैंडिंग के दौरान तकनीकी समस्या के कारण तेज झटके के साथ उतारना पड़ा। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान ने हैदराबाद से उड़ान भरी थी और निर्धारित समय से पहले फुकेट हवाई अड्डे पर पहुंच गया। जहां विमान की लैंडिंग का समय सुबह 11:40 बजे निर्धारित था, वहीं इसे करीब 11:24 बजे ही उतार लिया गया। लैंडिंग के बाद […]

IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: चंदन कुमार को राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार

  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर आंशिक फेरबदल करते हुए कुछ अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी चंदन कुमार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में चंदन कुमार वित्त विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे बजट शाखा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के […]

Big News : 13 साल से कोमा में पड़े हरीश को सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति, जानें परिवार के संघर्ष की मार्मिक कहानी

  नई दिल्ली।एक बेहद भावुक और असाधारण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 13 वर्षों से कोमा जैसी अवस्था में बिस्तर पर पड़े हरीश राणा को पैसिव इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी है। यह फैसला ‘मानव गरिमा के साथ मरने के अधिकार’ को लेकर भारत में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 31 वर्षीय हरीश राणा पिछले करीब 13 साल से पूरी तरह बिस्तर पर हैं। उनकी सांसें चल रही हैं, लेकिन उनका शरीर लगभग निष्क्रिय हो चुका है। वह क्वाड्रिप्लेजिया (Tetraplegia) नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, जिसमें व्यक्ति के दोनों हाथ और दोनों पैर लकवाग्रस्त हो जाते हैं। पीजी की चौथी मंजिल से गिरने के […]

भारत सरकार की RAMP योजना के अंतर्गत दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन

भिलाई। भारत सरकार की RAMP योजना के अंतर्गत 10 मार्च 2026 को एचआरडी सेंटर, भिलाई स्टील प्लांट, भिलाई में दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम CSIDC, PHDCCI छत्तीसगढ़ स्टेट चैप्टर, भिलाई स्टील प्लांट तथा BSP एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य MSME इकाइयों और बड़े उद्योगों के बीच मजबूत संबंध स्थापित करना था। भारत सरकार की RAMP योजना के अंतर्गत दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम के प्रारंभ में रतन दास गुप्ता, सदस्य, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, छत्तीसगढ़ स्टेट चैप्टर ने मुख्य अतिथि राजीव अग्रवाल, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CSIDC) सहित अन्य विशिष्ट […]

पश्चिम एशिया संघर्ष: दुबई एयरपोर्ट के पास दो ड्रोन मार गिराए गए, एक भारतीय समेत चार घायल

  इंटरनेशनल न्यूज़। इंटरनेशनल न्यूज़। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच दुबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दुबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (डीएक्सबी) के पास दो ड्रोन गिराए जाने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक भारतीय नागरिक सहित कुल चार लोग घायल हो गए। दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट के आसपास उड़ रहे दो ड्रोन को मार गिराया। इसके बाद ये ड्रोन एयरपोर्ट के पास गिर गए, जिससे आसपास मौजूद लोगों को चोटें आईं। घायलों में दो घाना के नागरिक, एक बांग्लादेशी नागरिक और एक भारतीय नागरिक शामिल हैं। अधिकारियों […]

NCERT विवाद: सुप्रीम कोर्ट सख्त , कहा- ने सरकार को विशेषज्ञ समिति बनाने का सुझाव दिया

  दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की किताबों को लेकर सरकार पर सख्त टिप्पणी की है और कहा है कि यदि सरकार पाठ्यक्रम की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति बनाए तो बेहतर होगा। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और विपुल एम पंचोली की बेंच ने यह बात कही। सुप्रीम कोर्ट एनसीईआरटी की कक्षा आठ की सोशल साइंस किताब से जुड़े सुओ मोटो मामले की सुनवाई कर रहा था, जिसमें न्यायपालिका के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री प्रकाशित होने का आरोप था। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि सरकार ने अब सिर्फ कक्षा आठ ही नहीं, बल्कि सभी कक्षाओं की किताबें समीक्षा के लिए एनसीईआरटी को निर्देशित किया है। उन्होंने […]

छत्तीसगढ़ में 3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण,बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के समाप्ति अभियान के तहत 3.95 करोड़ रुपये के इनामी 106 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसमें बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल हैं। आत्मसमर्पण से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। जिलेवार आंकड़े बीजापुर: डीवीसीएम रैंक के 2, पीपीसीएम 4, एसीएम 9, पीएम रैंक के 22 नक्सली; कुल 37 नक्सली पर 1.06 करोड़ रुपये का इनाम। नारायणपुर: डीवीसीएम 1, सीवाईपीसीएम 1, पीपीसीएम 1, पीएम 2 नक्सली; 5 नक्सली पर 22 लाख रुपये का इनाम। बस्तर: डीवीसीएम 1, पीपीसीएम 5, एसीएम 3, पीएम 7; कुल 16 नक्सली, इनाम 99 लाख रुपये। कांकेर: डीवीसीएम 1, एसीएम 1, पीएम […]

CG Vidhansabha : स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी जानकारी – आत्मानंद स्कूल में नए सत्र से प्री-नर्सरी कक्षाएं बंद

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन सदन में आत्मानंद स्कूल के संचालन को लेकर चर्चा हुई। प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने स्कूल में चल रही प्री-नर्सरी कक्षाओं को लेकर सरकार से जानकारी मांगी। स्कूल शिक्षा मंत्री ने जवाब में कहा कि नए सत्र से आत्मानंद स्कूल में प्री-नर्सरी कक्षाएं नहीं चलेंगी और इन कक्षाओं में आगामी सत्र में बच्चों का एडमिशन भी नहीं लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि डीएलएफ फंड के प्रावधान में बदलाव के कारण प्री-प्राइमरी के शिक्षक भी हटाए जा सकते हैं। इस निर्णय से स्कूल में छोटे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा पर असर पड़ सकता है और अभिभावकों […]

मातृ स्वास्थ्य योजनाओं में छत्तीसगढ़ ने बनाई नई पहचान,प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

रायपुर। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY) के प्रभावी क्रियान्वयन में राज्य ने फरवरी 2026 की राष्ट्रीय रैंकिंग में बड़े राज्यों की श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया है। बेहतर प्रबंधन और तेज़ सेवाओं के कारण राज्य ने कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। जारी आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में योजना के तहत 93.37 प्रतिशत नामांकन दर्ज किया गया है, जबकि 83.87 प्रतिशत प्रकरणों को स्वीकृति मिल चुकी है। इसके साथ ही 93.95 प्रतिशत शिकायतों का समय पर निराकरण किया गया, जो योजना के पारदर्शी और प्रभावी संचालन […]