चुनाव आयोग ने महंत रामसुन्दर दास को जारी हुआ नोटिस

  रायपुर। विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान प्रत्याशियों के निर्वाचन लेखा व्यय की जांच लगातार की जा रही है। व्यय प्रेक्षक लगातार प्रत्याशियों के चुनावी खर्च पर नजर रख रहें है। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी महंत रामसुन्दर दास को रिटर्निंग ऑफिसर ने लेखा व्यय मिलान के लिए पत्र जारी किया है। 6 नवम्बर की स्थिति में महंत रामसुन्दर दास प्रस्तुत घोषणा और लेखा व्यय के छाया प्रेक्षण पंजी में परिकलित व्यय में अंतर होने के कारण यह पत्र जारी किया गया है। निर्वाचन अधिकारी द्वारा शीघ्रता से निर्वाचन संबंधी सभी खर्चों का मिलान कराने का निर्देश प्रत्याशी को दिए है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है।

आज का इतिहास 10 नवंबर : समाज में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालने के लिए आज के दिन विश्व विज्ञान दिवस मनाया जाता है

विश्व विज्ञान दिवस हर साल 10 नवंबर को समाज में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालने के लिए मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य शांति और विकास के लिए उभरते वैज्ञानिक मुद्दों पर बहस में व्यापक जनता को शामिल करना है। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 10 नवंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी। 10 नवंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास 1848 – सुरेंद्रनाथ बनर्जी ब्रिटिश शासन के दौरान सबसे शुरुआती भारतीय […]

महादेव एप्प मामले में IPS अभिषेक पल्लव और प्रशांत अग्रवाल को जारी हुआ नोटिस, ED करेगी पूछताछ

  रायपुर। प्रदेश की सियासत में उफान लाने वाले महादेव सट्टा एप्प मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ के दो भापुसे अफ़सरो को इस मामले में नोटिस दिया किया है। यह नोटिस पीएमएलए 50 के तहत जारी किया गया है। इनमे रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यानी एसएसपी प्रशांत अग्रवाल और कवर्धा के मौजूदा एसपी अभिषेक पल्लव का नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एसपी अभिषेक पल्लव से ईडी ने घंटो तक इस मामले में पूछताछ भी की है।  

चुनाव हारता देख बृजमोहन अग्रवाल नौटंकी कर रहे – कांग्रेस

० बृजमोहन हमले की झूठी कहानी गढ़ रहे ० महंत राम सुंदर दास की सरलता के सामने बृजमोहन का सारा चुनावी मैनेजमेंट धराशायी हो गया है रायपुर। भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल द्वारा अपने ऊपर हमले के दावों को प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि उनके ऊपर कोई हमला नहीं हुआ है, यह चुनाव हारते हुये प्रत्याशी की नई नौटंकी है। बृजमोहन अग्रवाल का सारा चुनावी मैनेजमेंट महंत रामसुंदर दास की सरलता और निश्छलता के सामने फेल हो गया है। बृजमोहन अग्रवाल का दक्षिण से चुनाव हारना तय है, दक्षिण की जनता ने अबकी बार बृजमोहन से छुटकारा पाने का मन बना लिया है। दक्षिण […]

आज का राशिफल 10 नवंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए धनतेरस का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। व्यावसायिक विषयों में गति आएगी। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कुछ लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो उसके लिए वह अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी काम में जोखिम लेने से बचना होगा। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ नई चीजों को शामिल करने के लिए रहेगा। मित्रों […]

आज धनतेरस: दीपोत्सव पर्व की हुई शुरुआत, जानिए राशि के अनुसार करें धनतेरस की खरीदारी

पांच दिवसीय दीपोत्सव की शृंखला धनतेरस आज से शुरू हो रही है। 10 नवंबर को धनतेरस, 11 व 12 को नरक चतुर्दशी, 12 को दीपावली, 14 को गोवर्धन पूजा और 15 को भाईदूज का त्योहार मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार धनतेरस पर प्रीति योग बन रहा है। राशि के अनुसार खरीदारी विशेष लाभदायी होगी।   कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12: 35 बजे शुरू होगी। यह 11 नवंबर को दोपहर 1:57 बजे समाप्त होगी। इस बार धनतेरस तिथि पर प्रीति योग बन रहा है। इस योग का निर्माण शाम 5:06 बजे के बाद होगा और रातभर रहेगा। अतः इस योग में […]

कुशीनगर जा रही खड़ी बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, छह लोगों की मौत, 27 घायल

  नेशनल न्यूज़। गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर जगदीशपुर के पास बृहस्पतिवार की देर रात दो बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए। घायलों को पांच एंबुलेंस से जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की स्थिति अति गंभीर है। हादसे की सूचना पर एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने सदर अस्पताल और मेडिकल कालेज के डॉक्टरों को भी अलर्ट कर दिया जिसके बाद डॉक्टर भी पहुंच गए। मरने वालों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा […]

चार दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र,महुआ मोइत्रा के लोकसभा से निष्कासन पर होगा फैसला

नेशनल न्यूज़। संसद का शीतकालीन सत्र चार दिसंबर से शुरू होगा और 22 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के दौरान 15 बैठकें होंगी। शीतकालीन सत्र नए संसद भवन में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी। जोशी का कहना है कि इस सत्र में 19 दिनों के दौरान 15 बैठकें होंगी। उन्होंने कहा, ‘‘अमृत काल के बीच, मैं सत्र के दौरान विधायी कामकाज और अन्य विषयों पर चर्चा को लेकर उत्सुक हूं।” तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ लगे ‘पैसे लेकर प्रश्न पूछने’ के आरोपों से जुड़े मामले में लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट भी इस सत्र के दौरान […]

निगरानी दलों ने अब तक 66 करोड़ 33 लाख रुपए की नगदी और वस्तुएं जब्त कीं

रायपुर।राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से 8 नवम्बर तक की स्थिति में 66 करोड़ 33 लाख रुपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं। इनमें 17 करोड़ 98 लाख रुपए की नगद राशि शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान विगत 8 नवम्बर तक 47 हजार 371 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत एक करोड़ 35 लाख रुपए है। साथ ही तीन करोड़ 99 लाख रुपए कीमत की अन्य नशीली वस्तुएं भी जब्त की गई हैं। सघन जाँच अभियान के दौरान 20 […]

छत्तीसगढ़ मूल के IAF अधिकारी विराज सिंह बनें तजाकिस्तान के राजदूत

कोंडागांव। विदेश मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, “राजेश विके, आईएफएस, वर्तमान में विदेश मामलों के सहायक सचिव, को तजाकिस्तान गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।” यह पद पहले 1997 में IAF अधिकारी विराज सिंह के पास था, जिन्हें 2019 में तजाकिस्तान में भारतीय राजदूत नियुक्त किया गया था। भारत और ताजिकिस्तान के बीच संबंध पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक दस्तावेज़ में कहा, 28 अगस्त 1992 को राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से, दोनों देशों के बीच नियमित उच्च स्तरीय यात्राओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत किया है। गहरे ऐतिहासिक और […]