कांकेर : IED ब्लास्ट में बीएसएफ का एक जवान और मतदान दल के 2 सदस्य घायल

कांकेर। कांकेर में आज हुए IED ब्लास्ट में बीएसएफ का एक जवान और मतदान दल के 2 सदस्य घायल हो गए. बीएसएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी कांकेर जिले के थाना छोटेबेटिया के 04 मतदान दलों को लेकर कैम्प मारबेड़ा से रेंगाघाटी रेंगागोंदी मतदान केन्द्र जा रही थी। घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति सामान्य है. यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी है। जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार इस घटना में बीएसएफ के आरक्षक चंद्रप्रकाश सेवल एवं पोलिंग पार्टी के 02 कर्मचारी घायल हो गये। दोनों घायल चुनाव अधिकारी पीठासीन पदाधिकारी हैं। तीनों घायल की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक […]

ईडी ही भाजपा है और भाजपा ही ईडी है: महादेव एप्प में कांग्रेस का नया खुलासा, बृजमोहन अग्रवाल की गाड़ी से ईडी ने रकम किया जब्त

० भाजपा कार्यकर्ता के बयान, भाजपा नेता की गाड़ी, भाजपा की पीसी में वीडियो जारी मिला जुला षड़यंत्र रायपुर। राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ईडी ही भाजपा है और भाजपा ही ईडी है। भाजपा की केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ के भाजपा के नेता तथा ईडी ने मिलकर छत्तीसगढ़ के चुनावों से जनता का ध्यान भटकाने प्रदेश के मुख्यमंत्री की छवि खराब करने का षड़यंत्र रचा है। भाजपा के कार्यकर्ता के बयान पर ईडी आरोप लगाती है भाजपा नेता के भाई की गाड़ी से कैश जप्त होता है, भाजपा अपने दफ्तर से वीडियो जारी करती है […]

गरियाबंद में “राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत” का सफल आयोजन

  गरियाबंद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर अब्दुल जाहिद कुरैशी के निर्देश पर अपर जिला एवं सत्र न्यायालय गरियाबंद तथा राजस्व जिला गरियाबंद के राजस्व न्यायालयों एवं राजिम एवं देवभोग के न्यायालयों में “राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत” का आयोजन किया गया था। उक्त लोक अदालत हेतु तालुका विधिक सेवा समिति गरियाबंद द्वारा 01 न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी गरियाबंद प्रशान्त कुमार देवांगन का गठन किया गया था। तालुका विधिक सेवा समिति गरियाबंद के अध्यक्ष यशवंत वासनीकर ने बताया कि उक्त जेल लोक अदालत हेतु न्यायिक मजिस्ट्रेट […]

पोलोः रोमांचक इंडियन मास्टर्स पोलो चैम्पियनशिप में जिन्दल पैंथर ने अचीवर्स ब्ल्यू को 9-8 से हराया

  रायपुर।जाने-माने पोलो खिलाड़ी नवीन जिन्दल के नेतृत्व में सैंटियागो मरांबियो, अर्जुन पुरस्कार विजेता सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने अपने आक्रामक खेल की बदौलत आज टीम जिन्दल पैंथर को शानदार जीत दिलाई। टीम जिन्दल पैंथर ने बेहद रोमांचकारी मैच में अचीवर्स ब्ल्यू को सोथेबीज इंटरनेशनल रियल्टी इंडियन मास्टर्स पोलो टूर्नामेंट (14 गोल) के फाइनल में 8 के मुकाबले 9 गोल से हरा दिया। नई दिल्ली के जयपुर पोलो ग्राउंड में आयोजित इस मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। जिन्दल पैंथर की ओर से नवीन जिन्दल ने 1, सिमरन शेरगिल ने 3, सैंटियागो मरांबियो ने 4 और सिद्धांत शर्मा ने 1 गोल किया […]

दिल्ली सरकार ने लिए ये बड़े फैसले, 10 नवंबर तक स्कूल रहेंगे बंद, बढ़ रहा फेफड़ों के कैंसर का खतरा

  नेशनल न्यूज़। राष्ट्रीय राजधानी में समग्र वायु गुणवत्ता लगातार पांचवें दिन ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि हवा की गति धीमी होने से प्रदूषण बढ़ा है. 365 दिन प्रदूषण कम करने पर काम जारी है.दिल्ली में 13 से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू करने का फैसला लिया गया है. प्रदूषण के चलते ये फैसला लिया गया है। वहीं, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अलर्ट पर है. दिल्ली के बॉर्डर्स पर 1767 ट्रकों को रोका गया है. दिल्ली रजिस्टर्ड 150 डीजल HGV/MGV गाड़ियों को जब्त किया गया है. 1296 डीजल LMV गाड़ियों को दिल्ली में […]

बस्तर के इन दो गावों में पहली बार कल होगा मतदान , मतदान दलों को मतदान सामग्री हेलीकाप्टर से रवाना

बस्तर। बस्तर जिले के ग्राम कलेपाल और चांदामेटा गांव में ही पहली बार मतदान होगा। आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम ने मतदान दलों को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। बता दें कि विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु 07 नवंबर को मतदान होने जा रहा है, जिसके तहत दुरुस्त एवं दुर्गम क्षेत्र के लिए मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण कर हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया। चुनाव आयोग के मुताबिक छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के प्रथम चरण में कुल 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार निर्वाचन में भाग लेंगे, जिसमे कुल 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमे कुल 19 लाख 93 […]

कांग्रेस ने विकास की एक भी ईंट लगाई हो तो बताएं : जेपी नड्डा

रायगढ़। रायगढ़ में जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने जशपुर जनसभा में कांग्रेस पर जमकर हमला किया और कहा कि मैं आज कांग्रेस पार्टी और उसके प्रत्याशियों को चुनौती देता हूं कि अगर उन्होंने यहां विकास की एक भी ईंट लगाई हो तो वो बताएं। यहां अगर किसी ने विकास किया है, आपके हितों की रक्षा की है तो वो केवल भाजपा की सरकारों ने किया है। कांग्रेस मतलब- लूट, भ्रष्टाचार, अत्याचार, धोखा, अनाचार, विनाशकारी नीति और परिवारवाद। आगे जेपी नड्डा ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार में लूट, झूठ, भ्रष्टाचार और धोखे की गारंटी थी। उनकी सरकार में यहां 2 हजार करोड़ से ज्यादा […]

बीजापुर : गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों के कपड़े जलकर खाक

बीजापुर। बीजापुर जिला मुख्यालय में स्थापित बीजापुर गारमेंट फैक्ट्री (Bijapur Garment Factory) में अचानक आग (FIRE) लग गई। आग इतनी भाषण थी की लाखों के कपड़े जलकर खाक हो गए। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी है। बता दें कि ये फैक्ट्री माँझीगुड़ा (Factory Manjhiguda) में है। गारमेंट फैक्ट्री में धुआं फैला हुआ है। पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।  

आज का इतिहास 6 नवंबर : 1913 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ ‘द ग्रेट मार्च’ का नेतृत्व किया था

देश और दुनिया में 6 नवंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 6 नवंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1913 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ ‘द ग्रेट मार्च’ का नेतृत्व किया था। 1943 में 6 नवंबर को ही द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूहों को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को साैंप दिया गया था। 6 नवंबर का इतिहास (6 November Ka Itihas) इस प्रकार है: ० 2000 में आज ही के दिन ज्योति बसु […]

अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी ने जीता ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के सीजन 10 का खिताब

  रायपुर। लोकप्रिय रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के सीजन 10 का खिताब छत्तीसगढ़ की अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी ने खिताब अपने नाम कर लिया है. इंडियाज गॉट टैलेंट के विनर के रूप में उन्हें 20 लाख रुपये की इनामी धनराशि और कार मिला है. इस सीजन रैपर और सिंगर बादशाह, किरण खेर और शिल्पा शेट्टी ने जजेस की कुर्सी संभाली. बता दें कि रियलिटी शो का आयोजन अर्जुन बिजलानी द्वारा किया जाता है. छह फाइनलिस्टों के प्रदर्शन के बाद विनर का नाम अनाउंस किया गया. जिसमें अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी, जीरो डिग्री क्रू, महिला बैंड, गोल्डन गर्ल्स, द ए.आर.टी., रागा फ्यूजन ने फिनाले एपिसोड की शूटिंग की है. इन छह फाइनलिस्टों […]