दंतेवाड़ा: हैंड ग्रेनेड की चपेट में आने से BSF के हेड कांस्टेबल की मौत

दंतेवाड़ा। हैंड ग्रेनेड की चपेट में आने से BSF के हेड कांस्टेबल की मौत हो गयी। घटना कटेकल्याण क्षेत्र की बतायी जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विधानसभा चुनाव के लिए BSF की बटालियन बस्तर के कई इलाकों में पहुंची हुई है। इसी कड़ी में BSF के C/70 चार्ली कंपनी विधानसभा चुनाव को लेकर कटेकल्याण परिसर में विधानसभा चुनाव को लेकर रूकी हुई थी। मृतक हेड कास्टेबल का नाम बलबीर चंद है, जो हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक बलबीर चंद के पोंछ में रखा हेंड ग्रेनेड अचानक फट गया, जिसकी वजह से थाना परिसर में ही हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हेड […]

स्व. बलिराम कश्यप को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम योगी ने कहा -आदिवासी के बल पर नक्सलवाद का खात्मा होगा, धर्मांतरण पर भी लगाम लगेगा

जगदलपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दूसरे दिन भी छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में भाजपा का प्रचार कर रहे. उन्होंने बस्तर विधानसभा (Bastar Assembly) में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी मनीराम कश्यप (BJP candidate Maniram Kashyap) को जीताने की अपील की. योगी ने भाजपा नेता शिवरतन दुबे की निर्मम हत्या पर उन्हें श्रद्धांजिल देते हुए कहा, जिन्होंने ये करतूत की है उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. योगी ने कहा, भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग के पास सुविधा पहुंचाने के लिए भरसक प्रयास करती है. स्वर्गीय बलिराम कश्यप के की व्यवस्था को आगे बढ़ने का काम दिनेश कश्यप कर रहे हैं, मैं स्वर्गीय बलिराम कश्यप को श्रद्धांजलि देता हूं. इन्ही आदिवासी के […]

मस्तूरी में सीएम केजरीवाल और मान ने किया रोड शो, की बड़ी घोषणा

मस्तूरी। बिलासपुर संभाग के मस्तूरी विधानसभा के प्रत्याशी धरमदास भार्गव के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने रोड शो किया, जिसमें संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए। राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक और प्रदेश प्रभारी संजीव झा भी रोड शो में शामिल हुए। इस दौरान अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा कि अगर आप’ की सरकार बनी तो हम किसानों से पूरा धान खरीदेंगे, वो भी 3200 रूपये में। रबी हो या खरीफ दोनों ही फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदेंगे। वहीं भगवंत मान ने कहा छत्तीसगढ को बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने बारी-बारी से लूटा है। मान ने बीजेपी […]

जोबा हायर सेकंडरी स्कूल की प्राचार्य सुहासिनी पट्टलवार को मैट्स यूनिवर्सिटी से मिली पीएचडी की उपाधि

  गरियाबंद।जिला गरियाबंद के जोबा हायर सेकंडरी स्कूल की प्राचार्य व रायपुर निवासी सुहासिनी पट्टलवार को मैट्स यूनिवर्सिटी से पीएचडी की उपाधि मिली है। उन्होंने अपना शोध प्रो. डा. परविंदर हंसपाल के निर्देशन में पूरा किय।। डा. सुहासिनी ने अपना शोध उच्चतर माध्यमिक शालाओं की सहशिक्षा और गैर सहशिक्षा में अध्ययनरत छात्रों की आधुनिकता का उनकी शैक्षिक उपलब्धि एवं जीवन शैली पर पड़ने वाले प्रभाव पर किया है। मैट्स विवि के प्रो. वीपी राय का भी उन्हें भरपूर सहयोग मिला। काफी परेशानियों के बीच उन्होंने अपना यह शोध कार्य पूरा किया। डा. सुहासिनी पट्टलवार ने बताया कि वर्ष 2016 से उन्होंने अपना शोध शुरू किया। उन्होंने चार स्कूलों के 800 […]

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी घूमी स्कूटी में, केशकाल से कोंडागांव तक किया रोड शो

कोंडागांव। स्कूटी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने केशकाल से कोंडागांव तक रोड शो किया। बता दें कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी आज केशकाल के दौरे पर है, जिसके लिए सबसे पहले स्मृति ईरानी रायपुर पहुंची थी। जहां भाजपाइयों ने सुरडोंगर स्टेडियम में उनका भव्य स्वागत किया। कुह देर बाद बोरगांव से बहीगांव होते हुए स्मृति ईरानी फरसगांव पहुंचेगी। यहां चुनावी प्रचार के लिए आमसभा को संबोधित करेंगी। फिर शाम 4:15 बजे कटघोरा और शाम 6:30 बजे कोरबा में आम सभा को संबोधित करेंगी। कोरबा में ही रात्रि विश्राम करेंगी।  

जहां कांग्रेस होगी वहां भ्रष्टाचार होगा, जहां कांग्रेस होगी वहां अत्याचार होगा: जेपी नड्डा

पेंड्रा । जेपी नड्डा पेंड्रा में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का विकास के साथ 36 का आंकड़ा है। जहां कांग्रेस होगी वहां अनाचार होगा, जहां कांग्रेस होगी वहां भ्रष्टाचार होगा, जहां कांग्रेस होगी वहां अत्याचार होगा। इसलिए ‘अऊर नहीं सहिबो, बदल के रहिबो’। आगे उन्होंने कहा – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में ‘आवास योजना’ के तहत आप लोगों को मकान दिया था, लेकिन यहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करीब 12 लाख मकानों को रोक दिया था। अब हम फैसला करते हैं कि पहली कैबिनेट में 18 लाख मकानों को मंजूरी दी जाएगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव […]

जनक ध्रुव का बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र में सघन जन संपर्क , कांडेकेला में भव्य स्वागत

  गरियाबंद । इंडियन नेशनल कांग्रेस के बिन्द्रानवागढ़ विधान सभा प्रत्याशी जनक ध्रुव लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से आशीर्वाद मांग रहे हैं। अपने प्रचार अभियान के दौरान जनक ध्रुव बिरीघाट डाबरीगुड़ा खरीपथरा कुहीमाल मूढ़घेलमाल मुड़ागांव खैरमल अमली पदर टेंडूपदर गोलामाल कांडेकेला गांव के आम लोगों के बीच पहुंचे और ग्रामीणों को कांग्रेस सरकार की योजनाओं की जानकारी दी । स्थानीय निवासियों से चर्चा के दौरान जनक ध्रुव ने कहा कि बीजेपी की चुनावी घोषणा केवल छलावा है। 15 साल के भाजपा कार्यकाल में महंगाई इतनी बढ़ गई है कि इससे छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव आते ही लोक लुभावन घोषणा कर […]

20 वादों के साथ कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, धान का मिलेगा 3200 रुपए प्रति क्विंटल, सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी सीधे महिलाओं के खाते में

  रायपुर। धान का 3200 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में ऐलान किया। रायपुर में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा मौजूद रहे। फिर से होगा कर्जा माफ कांग्रेस का दिल है साफ धान का मिलेगा 3200 रुपए प्रति क्विंटल तेंदूपत्ता का मिलेगा 6000 रुपए प्रति मानक बोरा और सालाना 4000 रुपए बोनस सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी सीधे महिलाओं के खाते में अभी से शुरू हो चुकी है 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान ख़रीदी 200 यूनिट बिजली सबको मुफ्त KG से लेकर PG तक शिक्षा पूरी तरह FREE डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, मेडिकल, ITI सहित […]

किसानों का कर्जा माफ करने के साथ ही गैस सिलेंडर में भारी छूट का वादा करेंगे पूरा : कांग्रेस

सौरभ सतपथी सरायपाली। सरायपाली विधानसभा के कांग्रेस नेताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस रखी गई, जिसमें भूपेश सरकार द्वारा इस चुनाव किए गए वायदों को बताया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरदीप सिंह रैना ने कहा की भूपेश बघेल की सरकार किसान और गरीबों की हितैशी है, सरायपाली विधानसभा से एक गरीब मजदूर परिवार की बेटी चातुरी नंद को प्रत्याशी बनाया है, किसानों का कर्जा माफ करने के साथ ही गैस सिलेंडर में भारी छूट, भूमिहीन लोगों के लिए योजना के साथ सैकड़ों योजना सरकार द्वारा संचालित की जा रही है, जिससे आम गरीब जनता खुश है। पत्रकारों के सवालों पर बोले, वर्तमान विधायक जिन्होंने JCCJ में प्रवेश कर सरायपाली […]

बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बनाई चाय

केशकाल। बस्तर में आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी केशकाल पहुंची है. इस दौरान उन्होंने बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं को स्वयं चाय बनाकर सभी को पिलाई है। बता दें कि वहीं स्मृति ईरानी चाय पर चर्चा करने के बाद बोरगांव से बहीगांव होते हुए स्मृति ईरानी फरसगांव पहुंचेगी। जहां चुनावी प्रचार के लिए आमसभा को संबोधित करेंगी। वैसे तय कार्यक्रम के अनुसार स्मृति ईरानी दोपहर 1:15 बजे कोंडागांव में आम सभा को संबोधित करेंगी। फिर शाम 4:15 बजे कटघोरा और शाम 6:30 बजे कोरबा में आम सभा को संबोधित करेंगी। कोरबा में ही रात्रि विश्राम करेंगी।