जनक ध्रुव का बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र में सघन जन संपर्क , कांडेकेला में भव्य स्वागत
गरियाबंद । इंडियन नेशनल कांग्रेस के बिन्द्रानवागढ़ विधान सभा प्रत्याशी जनक ध्रुव लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से आशीर्वाद मांग रहे हैं। अपने प्रचार अभियान के दौरान जनक ध्रुव बिरीघाट डाबरीगुड़ा खरीपथरा कुहीमाल मूढ़घेलमाल मुड़ागांव खैरमल अमली पदर टेंडूपदर गोलामाल कांडेकेला गांव के आम लोगों के बीच पहुंचे और ग्रामीणों को कांग्रेस सरकार की योजनाओं की जानकारी दी । स्थानीय निवासियों से चर्चा के दौरान जनक ध्रुव ने कहा कि बीजेपी की चुनावी घोषणा केवल छलावा है। 15 साल के भाजपा कार्यकाल में महंगाई इतनी बढ़ गई है कि इससे छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव आते ही लोक लुभावन घोषणा कर […]



