भीषण सड़क हादसा: ट्रक और तेल कैंटर के बीच आई कार, एक बच्चे समेत छह की मौके पर मौत

  नेशनल न्यूज़। पंजाब के सुनाम में गुरुवार सुबह एक भीषण हादसे में एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई। सभी एक कार में सवार थे और मालेरकोटला से सुनाम लौट रहे थे। हादसे में दीपक जिंदल, नीरज सिंगला और उनके बेटे, लक्की कुमार, विजय कुमार और दवेश जिंदल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सभी मालेरकोटला में बाबा हैदर शाह की दरगाह पर माथा टेक कर सुनाम लौट रहे थे। सुनाम के पास कार को ट्रक व तेल के कैंटर ने अपनी चपेट में ले लिया। कार दोनों वाहनों के बीच पिस गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कार को काटकर शवों को […]

ED Raid Breaking: केजरीवाल की पेशी से पहले ईडी की कार्रवाई, ‘आप’ मंत्री राजकुमार आनंद के घर मारी रेड

नेशनल न्यूज़। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेशी से दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद के घर पर छापेमारी हुई है। राज कुमार आनंद के सिविल लाइंस इलाके स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। आज सुबह से ही तलाश शुरू हो गई। उनसे जुड़े नौ परिसरों पर छापेमारी चल रही है। आप मंत्री राजकुमार आनंद के घर के भीतर ईडी की टीम मौजूद है और बाहर सुरक्षा बल मौजूद हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किे गए वीडियो में हथियारबंद सुरक्षा गार्ड आप मंत्री के घर के बाहर दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि राजकुमार आनंद के घर पर […]

आबकारी सचिव ने शराब दुकानों का किया निरीक्षण

रायपुर। आबकारी विभाग के सचिव सह आयुक्त द्वारा रायपुर जिले के शराब दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मदिरा दुकानों के संचालन संबंधी शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए उनके अनुरुप शराब दुकानों के नाम, दुकान खुलने व बंद होने का समय, मूल्य सूची, मदिरा विक्रय दर, मदिरा की स्केनिंग प्रक्रिया, संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने दुकानों में सीसीटीव्ही कैमरे निरंतर संचालित करने और दुकानों में समस्त अभिलेखों को संधारित करने हेतु निर्देश दिए।

सरोज ने निकाली कांग्रेस की घोषणाओं की हवा, जयराम रमेश ने सच कबूल लिया कि किसान को धान का पैसा मोदी जी देते हैं

  ० भूपेश बघेल के झूठ का पर्दाफाश, फिर भी बोल रहे झूठ पर झूठ,ऐसा कोई बचा नहीं जिसे भूपेश ने ठगा नहीं रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ बनाया और इसे भाजपा ने ही सवारा है और पांच साल में कांग्रेस की सरकार ने जो विकास अवरूध्द किया है उसे हमारी सरकार फिर से नये आयाम देगी। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इस बात को स्वीकार किया कि केंद्र सरकार धान खरीदी का 2200 रुपए देती […]

पांच साल कांग्रेस ने सिर्फ घोटाले किए, आज ईडी कर रही खुलासा – गोवर्धन मांझी

गरियाबंद। बुधवार को गरियाबंद ब्लॉक के ग्राम परसुली और मदनपुर में चुनावी सभा लेने पहुंचे भाजपा के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के प्रत्याशी गोवर्धन सिंह मांझी ने प्रदेश के कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला किया। मांझी ने कहा कि कांग्रेस ने पांच साल प्रदेश के घोटाले में घोटाले किया।चावल घोटाला, शराब घोटाला, गोबर घोटाला सहित कई घोटाले किए। आज ईडी कांग्रेस के घोटाले का पुलिंदा उजागर कर रही। कांग्रेस में हड़कंप मचा है। इसके पहले मदनपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने मांझी का आत्मीय स्वागत भी किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्ण संसदीय सचिव मांझी ने कहा कि 17 नवंबर को जनता को फैसला करना है कि किसको सत्ता में लाना है। […]

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में जो वादे किए वो सब पुरे किए : मल्लिकार्जुन खरगे

सुकमा। मैं आपसे सिर्फ वोट मांगने ही नहीं आया हूं, हमें चुनाव जीतना है, लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी संविधान को बचाना है और समाज को बचाना है। यह बात आज सुकमा में हुई जनसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे ने कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में जो वादे किए थे, चाहे वो एमएसपी बढ़ाने का हो या राजीव गांधी न्याय योजना के तहत किसानों के खातों में पैसे पहुंचाने का हो उसे पूरा किया है। भाजपा के शासन काल में अमीर और अमीर हो रहा है, गरीब और गरीब होता गया। लेकिन कांग्रेस ने आम लोगों के लिए काम किया है, इसलिए […]

विकास कार्यों के काम और कांग्रेस की घोषणाओं को लेकर जनता तक पहुंच रहे  कांग्रेस  उम्मीदवार मो. अकबर 

० चुनावी मंच से अब तक कांग्रेस की 16 बड़ी घोषणाएं, किसानों का कर्जा माफ सरकार बनते ही पहला फैसला होगा ० छत्तीसगढ़ कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष और कवर्धा से कांग्रेस उम्मीदवार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैबिनेट अकबर भाई ने कहा- कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी घोषणाओं को पूरी ईमानदारी से पूरा किया जाएगा ० अकबर भाई ने प्रदेश सहित कबीरधाम जिले वासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी कवर्धा। छत्तीसगढ़ में होने वाले प्रथम चरण के चुनाव के रंग में गांव-शहर  और कस्बा पूरे चुनावी रंग पर रंग गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के घोषणा पत्र के अध्यक्ष और कांग्रेस के l  वरिष्ठ […]

चारधाम यात्रा : बद्री, केदार धामों के दर्शनों को आए भक्तों से हुई डेढ़ करोड़ की आय

  देहरादून।उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में इस वर्ष अब तक 51,696 अति विशिष्ट(वीवीआईपी) और विशिष्ट (वीआईपी) पदों पर नियुक्त अथवा उस स्तर के भक्त दर्शन कर चुके हैं। जबकि बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को अभी तक कुल 1,55,08,800 रुपए की आय दर्शन शुल्क से प्राप्त हुई है। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय की ओर से मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस वर्ष 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पश्चात अब तक 15,612 विशिष्ट व अतिविशिष्ट और उनके संदर्भों से आए महानुभावों ने दर्शनों का लाभ उठाया है। इससे बीकेटीसी को रुपए 46,83,600 का लाभ हुआ। इसी प्रकार, 27 अप्रैल को बदरीनाथ […]

बीजेपी के इस प्रत्याशी का चुनाव प्रचार का अनोखा तरीका, साइकिल में घूम-घूमकर कर मिल रहे हैं जनता से

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार के नए-नए तरीके देखने को मिल रहा है. ऐसा ही एक मामला मनेंद्रगढ़ से सामने आया है, जहां भाजपा प्रत्याशी श्याम बिहारी जायसवाल ने अनोखे अंदाज में साइकिल से वोट मांगने निकले. उन्होंने साइकिल चलाकर अपना प्रचार किया और लोगों से वोट देने की अपील की. बता दें कि मनेन्द्रगढ़ विधानसभा से श्याम बिहारी जायसवाल पूर्व में विधायक भी रह चुके हैं. श्याम बिहारी जायसवाल 2010 से 2013 तक उपाध्यक्ष जनपद पंचायत व सदस्य जिला पंचायत रहे. 2013 में पहली बार मनेंद्रगढ़ विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए. उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी गुलाब सिंह को चुनाव हराया था. उन्हें 32613 वोट मिले थे, […]

बीसीसीआई ने इन मैचों में आतिशबाजी पर लगाया प्रतिबंध, जानें क्या है वजह

स्पोर्ट्स डेस्क। दिवाली पर पटाखों के इस्तेमाल पर रोक लगने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने दिल्ली और मुंबई में बिगड़ते वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को देखते हुए इन दोनों शहरों में विश्व कप के शेष मैचों के दौरान आतिशबाजी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। मुंबई 2 नवंबर (भारत बनाम श्रीलंका), 7 नवंबर (ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान) और 15 नवंबर को सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा, जबकि दिल्ली बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच अपने आखिरी लीग मैच की मेजबानी 6 नवंबर को करेगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बुधवार को एक मीडिया बयान में कहा, ”बीसीसीआई पर्यावरण संबंधी चिंताओं के प्रति संवेदनशील है। मैंने इस मामले को औपचारिक रूप […]