छत्तीसगढ़ 23वां स्थापना दिवस आज : जानिए भगवान श्रीराम के ननिहाल के छत्तीसगढ़ बनने के इतिहास को

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ 23 साल का हो गया। छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस (chhattisgarh foundation day) 1 नवंबर को मनाया जाता है। भगवान श्रीराम का ननिहाल कौशल राज्य आज पूरे देश में छत्तीसगढ़ के नाम से प्रख्यात है। त्रेता युग के हजारों साल बाद और वर्तमान से लगभग 300 साल पहले गोंड जनजाति के शासनकाल के दौरान इस राज्य का नाम छत्तीसगढ़ पड़ा था। यह एक ऐसा राज्य है जो कि हिंदुस्तान के मध्य में घने जंगलों से घिरा हुआ है। छत्तीसगढ़ मंदिरों और झरनों के साथ-साथ अपनी आदिवासी संस्कृति और परंपरा के लिए जाना जाता है। मध्य प्रदेश का हिस्सा रहने वाला छत्तीसगढ़ 1 नवंबर 2000 में अपने मूल नाम […]

7 से 30 नवम्बर तक एक्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर रहेगा प्रतिबंध

0 भारत निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना रायपुर।छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी 7 से 30 नवम्बर तक किसी भी तरह के एक्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। आयोग द्वारा आज इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत आयोग द्वारा इस अवधि के दौरान एक्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण पर रोक लगाई गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा आम निर्वाचन के दृष्टिगत 7 नवम्बर को सवेरे सात बजे से 30 नवम्बर की शाम साढ़े छह बजे तक की अवधि को एक्जिट पोल […]

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 :द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए 1066 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य

० अभ्यर्थी 2 नवम्बर तक कर सकेंगे नाम वापसी रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में आज नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 1066 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि द्वितीय चरण में नामांकन के अंतिम दिन 30 अक्टूबर तक कुल 1219 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था। विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में विधानसभा क्षेत्र रायपुर नगर दक्षिण में 36, रायपुर नगर पश्चिम में 31, दुर्ग शहर में 27, बिल्हा, रायपुर ग्रामीण में 25-25, बेलतरा में 24, रायगढ़, भाटापारा में 23-23, कोरबा, कसडोल में 22-22, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा में 21-21, भटगांव, लोरमी, महासमुंद में 20-20, धरसींवा, पाटन, वैशाली नगर में 19-19, […]

पुलिस चेकिंग में करोड़ों के गोल्ड के साथ बड़ी संख्या में नगदी की जब्त

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में आचार संहिता प्रभावी है. जिसके चलते पूरे छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. राज्यभर में चेक पोस्ट बनाकर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में चेकिंग के दौरान कोंडागांव पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. जहां मर्दापाल चौक में चार अलग-अलग कारों की तलाशी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर समेत लाखों रूपये कैश भी बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक, एसडीओपी निमितेश सिंह और कोंडागांव थाना प्रभारी प्रहलाद यादव पुलिस टीम के साथ मर्दापाल चौक में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरन कार […]

तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने एक दर्जन मोटरसाइकिल को रौंदते हुए चार लोगों को मारी ठोकर

अंबिकापुर। नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर रोड के पास स्कॉर्पियो ने एक दर्जन मोटरसाइकिल को रौंदते हुए चार लोगों को ठोकर मार दी। घटना सोमवार शाम की है। घटना के समय लोगों की भीड़ मौके पर लगी रही। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में जांच की बात कहते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया। दरअसल अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर रोड में स्कॉर्पियो वाहन चालक को शाम करीब 6 बजे वाहन चलाते वक्त मिर्गी का दौरा आने से स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित हो गई। चालक ने एक दर्जन से अधिक वाहनों को रौंदते हुए चार लोगों को ठोकर मार दी। हादसे में एक […]

छत्तीसगढ़ में आज से होगी धान खरीदी शुरू, टोकन सिस्टम से होगी खरीदी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज एक नवंबर से धान खरीदी शुरू होने जा रही है. प्रदेश में बायोमेट्रिक मशीन नहीं पहुंचने के कारण टोकन सिस्टम से धान खरीदी होगी. इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आदेश जारी किया है. खाद्य सचिव ने सभी संभागायुक्त और कलेक्टरों को आदेश जारी किया है. प्रदेश में धान खरीदी बायोमेट्रिक मशीन नहीं पहुंचने की वजह से टोकन सिस्टम से होगी. बताया जा रहा है कि धान खरीदी केंद्रों में बायोमेट्रिक सिस्टम नहीं लगा सका है. धान खरीदी संभवत दिवाली के बाद बायोमेट्रिक मशीन से होगी. तीन लाख टन धान खरीदी के लिए पहले दिन ही टोकन आवंटित हो चुका […]

आज का इतिहास 1 नवंबर : 1950 में आज ही के दिन भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया था

1 नवंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1950 में आज ही के दिन भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया था। 1956 में 1 नवंबर को ही भाषा के आधार पर मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया था। 1956 में आज ही के दिन नीलम संजीव रेड्डी ने आंध्र राज्य के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था। 1956 में 1 नवंबर को केरल राज्य की स्थापना की थी। 1956 में आज ही के दिन आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना हुई थी। 1 नवंबर का इतिहास 2007 में आज ही के दिन श्रीलंका की संसद ने देश की जातीय समस्या को सुलझाने के लिए […]

आज का राशिफल 1 नवंबर : जानिए क्या कहती है नए महीने के पहले दिन की राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें, नहीं तो समस्या होगी और कारोबार में सक्रियता बनाए रखें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले, तो आप उसे उजागर ना करें, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत है, उनकी छवि और निखर कर आएगी। आपकी किसी नई संपत्ति की खरीदारी की इच्छा भी पूरी होगी। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का […]

CG Breaking: राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कल अवकाश घोषित, आदेश जारी

रायपुर। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अवकाश घोषित कर दी गई है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश के मुताबिक, एक नवंबर को सभी सरकारी कार्यालयों संस्थाओं की छुट्टी रहेगी.

पुलिस की चेकिंग में राजधानी में लाखों की नकदी जब्त, किराना व्यापारी हिरासत में

रायपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखने के साथ ही आदर्श आचार संहिता के परिपालन में पुलिस महानिरीक्षक रेंज जिला रायपुर आर.एल.डांगी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारियों सहित पुलिस बलों द्वारा जिला के समस्त थाना क्षेत्रों में फिक्स चेकिंग पाईंट लगाने के साथ ही पैदल पेट्रोलिंग कर आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए समस्त प्रकार के वाहनों में अवैध रूप से शराब परिवहन, चुनाव से संबंधित अन्य सामग्री सहित अन्य संदिग्ध वस्तुओं की सघन चेकिंग करने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखकर लगातार चेकिंग की […]