दिव्यांग मतदाताओं के सुगम मतदान के लिए किए जा रहे प्रयासों का उठाएं अधिकतम लाभ – रीना बाबासाहेब कंगाले
० ‘दिव्यांग मतदाताओं के सुगम मतदान’ पर राज्य स्तरीय संगोष्ठी संपन्न ० दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक लाने और ले जाने की व्यवस्था करेगा निर्वाचन आयोग रायपुर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज रेडक्रास भवन रायपुर के सभाकक्ष में दिव्यांग मतदाताओं के सुगम मतदान विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन में दिव्यांग तथा वृद्ध मतदाताओं को मतदान में सुविधा प्रदान करने के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दिव्यांगों तथा वृद्ध मतदाताओं के लिए मतदान की प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाते हुए […]



