आज का इतिहास 29 अक्टूबर :1999 में भारत के सबसे घातक हिंद महासागर उष्णकटिबंधीय सुपर साइक्लोनओडिशा से टकराया, जिसमें करीब 9,885 लोगों की जान गई थी

भारतीय इतिहास में 29 अक्टूबर का दिन बेहद दर्दनाक रहा है क्योंकि इस दिन 29 अक्टूबर 1999 को भारत में सबसे घातक हिंद महासागर उष्णकटिबंधीय सुपर साइक्लोन ओडिशा से टकराया, जिसमें करीब 9,885 लोगों की जान गई थी। इस सुपर साइक्लोन की हवा की गति 300 मील प्रति घंटे थी। जबकि इसी दिन 29 अक्टूबर 2005 को दिल्ली बम धमाकों में 60 से ज्यादा लोग मारे गए थे। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 29 अक्टूबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का […]

आज का राशिफल 29 अक्टूबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रविवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप विभिन्न कार्यों में आगे बढ़ेंगे और किसी मन की इच्छा के पूर्ति होगी। आपको महत्वपूर्ण विषयों में पूरा बल मिलेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार में सहजता दिखाएं। किसी बात को लेकर जिद व अहंकार ना करें। आप अपनी सुख सुविधाओं के वस्तुओं का आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपका यदि कोई धन संबंधित मामला लंबे समय से अटक रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश बहुत ही सोच विचार कर करें। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने […]

कही-सुनी (29 OCT-23): छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला

रवि भोई की कलम से माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होगा। चुनाव मैदान में आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, जोगी कांग्रेस, हमर राज पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी समेत कई दल अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। पिछली बार जोगी कांग्रेस और बसपा मिलकर चुनाव लडे थे और दोनों पार्टियां सात सीटें जीती थीं। इस बार दोनों अलग -अलग चुनाव लड़ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस बार जोगी कांग्रेस और बसपा ही कही-कहीं अपना प्रभाव दिखा सकती है , बाकी दलों का कोई मतलब नहीं रहेगा। राज्य में असल मुकाबला तो […]

प्रदेश भाजपा ने 12 जिलों के लिए वरिष्ठ नेताओं को बनाया जिला चुनाव समन्वयक

रायपुर। प्रदेश भाजपा ने 12 जिलों के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिला चुनाव समन्वयक बनाया है।प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप के आदेश अनुसार रायपुर ग्रामीण जिले के श्याम नारंग, भिलाई शिरिश अग्रवाल, सक्ती गोपी सिंह ठाकुर, निर्मल सिन्हा, सूरजपुर भीमसेन अग्रवाल, पूर्व स्पीकर गौरीशंकर अग्रवाल, बलौदाबाजार, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बालोद रमशीला साहू, दुर्ग चंदूलाल साहू, राजनांदगांव, खैरागढ़, मोहला-मानपुर के लिए अशोक शर्मा, और प्रदीप गांधी, जांजगीर-चांपा कमला पाटले, कोंडागांव संतोष बाफना होंगे।  

Breaking: कांग्रेस की सरकार बनने से 3000 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी कांग्रेस, राहुल गांधी ने की घोषणा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी आगाज हो चुका है, जिसके बाद से सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। इसी कड़ी में आज राहुल गांधी छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए। यहां उन्होंने भानुप्रतापपुर और फरसगांव में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला साथ ही साथ प्रदेश के किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए। राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं झूठे वादे नहीं करना चाहता हूं, जो कहते हैं वो करते हैं। पिछले चुनाव में हमने कहा था कि किसानों को धान का प्रति क्विंटल 2500 रुपए देंगे, तो हमने किया। हमारी नीयत […]

गुजरात: एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप, सुसाइड नोट में लिखी आत्महत्या की वजह

नेशनल न्यूज़। गुजरात के सूरत शहर में शनिवार को तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के सात सदस्य अपने आवास में मृत पाए गए। पुलिस को संदेह है कि यह सामूहिक आत्महत्या का मामला है। पुलिस ने कहा कि सातों शव अदजान इलाके के एक अपार्टमेंट में पाए गए और मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें कहा गया है कि परिवार आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठा रहा है। पुलिस ने कहा कि छह लोगों की मौत संभवत: जहर के सेवन से हुई, जबकि एक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस उपायुक्त (जोन-5) आर पी बरोट ने कहा, ‘‘एक व्यक्ति, उसकी पत्नी, उसके […]

भाजपा ने जारी किया कांग्रेस के परदेसिया लापता सांसदों का पोस्टर, प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा -भूपेश है तो भरोसा का दौर खत्म हो गया

  रायपुर। आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस ब्रीफ को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा की भूपेश है तो भरोसा का दौर खत्म हो गया।ये हम नही कांग्रेस नेताओं के बयान बता रहे है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरण दास महंत ने कह दिया कि कांग्रेस का फिलहाल कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लडा जा रहा है अगर सत्ता आई तो दिल्ली में मुख्यमंत्री तय होगा यानी अब कांग्रेस ने बिलकुल साफ कर दिया की उन्हे भूपेश बघेल पर भरोसा नही है। उससे पहले भी मुख्यमंत्री के कई बार विरोध के बाद भी टी एस सिंहदेव को दिल्ली से आदेश कर उपमुख्यमंत्री […]

बड़ी खबर : राहुल गांधी ने की बड़ी चुनावी घोषणा, कहा -कांग्रेस की सरकार बनते ही बच्चों को मिलेगी फ्री शिक्षा

कांकेर। कांकेर के भानुप्रतापपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो चुनावी घोषणाएंं की है। उन्‍होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही यहां के बच्‍चों के लिए केजी टू पीजी तक फ्री शिक्षा मिलेगी। साथ ही तेंदूपत्‍ता संग्राहकों के लिए चार हजार रुपए प्रति बोरा मानक पर तेंदूपत्‍ता की खरीदी होगी। राहुल गांधी ने रैली में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा, “आज देश में खदान, एयरपोर्ट, पोर्ट्स, उद्योगपतियों को दिए जाते हैं। किसान के खिलाफ जो कानून बनाए गए वह कानून उद्योगपतियों की मदद करते हैं। हिमाचल प्रदेश में सेब का पूरा व्यापार […]

नक्सल प्रभावित अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र की 102 वर्षीय महिला ने किया मतदान

कांकेर।छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के एक गांव की 102 वर्षीय महिला ने निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदान की जा रही घरेलू मतदान सेवा के तहत शुक्रवार को डाक मतपत्र के माध्यम से अपना वोट डाला। अधिकारियों ने बताया कि आयोग ने 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं, दिव्यांग व्यक्तियों (40 प्रतिशत से अधिक) और कोविड संक्रमित लोगों को इस बार विधानसभा चुनाव में घर से वोट डालने की सुविधा दी है। मतदान अधिकारी शिखर सोनी ने बताया कि इस प्रावधान के तहत अंतागढ़ विधानसभा सीट के कोड़ोखस गांव निवासी बुधियारिन बाई ने शुक्रवार को अपने घर से डाक मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार […]

राहुल गांधी आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर, कांकेर और भानुप्रतापपुर में करेंगे सभाएं, कर सकते हैं बड़ी चुनावी घोषणाएं

रायपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। गांधी के द्वारा इस दौरे में मतदाताओं को कांग्रेस की ओर से कोई अहम चुनावी गारंटी देने की संभावना हैं। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनन्द शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि गांधी 28 अक्टूबर को दोपहर रायपुर आयेंगे। गांधी इसके बाद कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां पर वह एक चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। गांधी इसके बाद दोपहर तीन बजे फरसगांव में भी एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उन्होने बताया कि गांधी अगले दिन 29 अक्टूबर को दोपहर एक […]