केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज फहराएंगे देश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, दिखेगा पाकिस्तान से भी

नेशनल न्यूज़। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 19 अक्टूबर यानी आज अमृतसर में देश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। यह तिरंगा आईसीपी अटारी पर स्थापित किया गया है। तिरंगे की ऊंचाई 418 फुट है। यह तिरंगा पाकिस्तान तक साफ दिखाई देगा। इससे पहले वह श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकेंगे। अमृतसर के डीसी घनशाम थोरी ने बताया कि नितिन गडकरी गुरुवार सुबह अमृतसर पहुंचेंगे और श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के कार्यों की समीक्षा करेंगे और इसके बाद वह गांव हर्षा छीना के पास चल रहे नेशनल हाईवे के कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री हेलीकॉप्टर से अमृतसर […]

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जगदलपुर और कोंडागांव में करेंगे चुनावी सभा

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जगदलपुर और कोंडागांव में भाजपा उम्मीदवारों की नामांकन रैली में शामिल होंगे तथा सभा को संबोधित करेंगे। छत्तीसगढ़ में चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद यह दूसरी बार है जब शाह राज्य के दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने 16 अक्टूबर को राजनांदगांव जिले में चुनावी रैली को संबोधित किया था। राज्य में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि शाह बृहस्पतिवार सुबह विशेष विमान से दिल्ली से रवाना होंगे तथा दोपहर को मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगे।उन्होंने बताया कि शाह जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित जनसभा तथा नामांकन रैली में शामिल होंगे। सभा […]

रघुवर दास ओडिशा और नल्लू त्रिपुरा के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन से आदेश जारी

नेशनल न्यूज़। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।वहीं इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है।राष्ट्रपति भवन ने बुधवार (18 अक्टूबर) को बयान जारी कर ये जानकारी दी। बयान में आगे कहा गया कि ये नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होंगी जब दास और नल्लू अपने-अपने कार्यभार संभालेंगे।रघुवर दास फिलहाल बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वो 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं। वहीं इंद्र सेना रेड्डी नल्लू ( Indra Sena Reddy Nallu) तेलंगाना से बीजेपी के नेता और राष्ट्रीय महासचिव हैं। बता दें कि तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव […]

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 10 विधायकों का कटा टिकट, नए चेहरों को मिला मौका

रायपुर।कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें भी कई विधायकों का टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया गया है। बता दें कि कांग्रेस ने पहली सूची में 30 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें 8 विधायकों का टिकट काटा गया था। दूसरी लिस्ट में 10 सिटिंग कांग्रेस विधायकों का टिकट कटा है। बिलाईगढ़- चंद्रदेव राय धरसीवां- अनिता शर्मा रायपुर ग्रामीण- सत्यनारायण शर्मा (बेटे को टिकट मिला) जगदलपुर- रेखचंद जैन मनेंद्रगढ़- विनय जायसवाल प्रतापपुर- प्रेमसाय सिंह टेकाम रामानुजगंज- बृहस्पति सिंह सामरी- चिंतामणी महाराज लैलूंगा- चक्रधर सिदार पाली-तानाखार- मोहित केरकेट्टा

राष्ट्रीय प्रार्थना महोत्सव के दूसरे दिन सेंट पॉल्स कैथेड्रल में विश्व और देश के मुद्दों पर हुई चर्चा

रायपुर। राष्ट्रीय प्रार्थना महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को सेंट पॉल्स कैथेड्रल में विश्व और देश के मुद्दे शामिल किए गए। इनमें ग्लोबल वॉर्मिंग, इजराइल -हमास -पलिस्तीन युद्ध थमने, मणिपुर में भी शांति स्थापित होने, देश के राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह व विदेश मंत्री समेत केंद्रीय मंत्रियों, राज्यपाल, उप राज्यपालों, मुख्यमंत्री व उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों, मुख्य सचिवों, ब्यूरोक्रेट्स के लिए दुआ मांगी गई। इसके साथ ही भविष्य में होने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनावों के भी शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न होने के लिए मॉस व सर्कल प्रेयर प्रार्थना की गई। चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के मॉडरेटर द मोस्ट बी. के. नायक, छत्तीसगढ़ डायसिस के बिशप एसके […]

प्रदेश में पहले चरण के लिए आज चौथे दिन 64 नामांकन पत्र दाखिल

० पहले चरण के लिए अब तक 60 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 87 नामांकन पत्र रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज चौथे दिन 64 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार पहले चरण के लिए अब तक कुल 60 अभ्यर्थियों ने 87 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आज पंडरिया और भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 6-6, कांकेर और दंतेवाड़ा में 5-5, कवर्धा,डोंगरगांव और अंतागढ़ में 4-4,खैरागढ़ ,मोहला-मानपुर ,केशकाल, बस्तर, बीजापुर और कोंटा में 3-3 जबकि डोंगरगढ़ ,राजनांदगांव, खुज्जी, कोंडागांव, नारायणपुर और चित्रकोट में दो-दो नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बुधवार को कोई […]

राजनांदगांव के कांग्रेस उम्मीदवार गिरीश देवांगन ने सीएम बघेल और दीपक बैज की मौजूदगी में दाखिल किया नामांकन

रायपुर। कांग्रेस उम्मीदवार गिरीश देवांगन ने राजनांदगाँव विधानसभा से नामांकन जमा किया। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल और दीपक बैज मौजूद रहे। बता दें कि इस दौरान कांग्रेस कमेटी के द्वारा नामांकन रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिरकत की। राजनांदगांव शहर के स्टेट हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को आडे़ हाथों लेते हुए छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पहले साल में 82 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी की शुरुआत की जो […]

Election Big Breaking: कांग्रेस ने 53 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, महंत राम सुन्दर दास को मिली रायपुर के मुख्य विधानसभा सीट की उम्मीदवारी

रायपुर। कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें भी कई विधायकों का टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया गया है। बता दें कि कांग्रेस ने पहली सूची में 30 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें 8 विधायकों का टिकट काटा गया था। रायपुर शहर की विधानसभा सीट दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने महंत रामसुंदर दास को यहां से प्रत्याशी बना दिया है। दोनों के बीच रिश्ता मधुर है, यह बात किसी से छुपी नहीं। मगर सियासी रण में एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ना दक्षिण विधानसभा की सीट के सियासी हालातों को दिलचस्प बना रहा है। गुरु […]

पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड: मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, सभी आरोपी दोषी करार

नेशनल न्यूज़। पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्याकांड मामले में अदालत ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया है। साकेत कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषी करार दिया है। मकोका के तहत सजा सुनाई जाएगी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रवींद्र कुमार पांडे ने बचाव और अभियोजन पक्ष की दलीलें पूरी होने के बाद 13 अक्टूबर को मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। साकेत स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रवींद्र कुमार पांडे ने अपने फैसले में कहा कि पेश साक्ष्यों व गवाहों के बयानों पर यह साबित हुआ है कि आरोपी रवि कपूर, अमित शुक्ला, अजय कुमार और बलजीत मलिक ने विश्नाथन से लूटपाट करने के इरादे से हत्या की थी। उन्हें धारा 302 […]

बड़ी खबर:दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खां, बेटे अबदुल्ला और पत्नी को 7 साल की सजा, रामपुर कोर्ट का बड़ा फैसला

  नेशनल न्यूज़। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आजम खां, अब्दुल्ला आजम और पत्नी तंजीन फात्मा को सात साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट के आदेश पर तीनों को सीधे जेल भेजा जाएगा।इससे पहले, बुधवार को ही कोर्ट ने मामले में तीनों को दोषी करार दिया था। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने बुधवार को अपना फैसला सुनाया। लघु उद्योग प्रकोष्ठ के तत्कालीन क्षेत्रीय संयोजक एवं भाजपा विधायक आकाश सक्सेना […]